सीवान में बिहार बंद बेअसर, नीट पेपर लीक के विरोध में प्रदर्शन के बीच सामान्य रहा जनजीवन

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

सीवान। नीट परीक्षा के कथित पेपर लीक मामले, केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग तथा नई दिल्ली के जंतर-मंतर और पटना में प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में शनिवार को आईसा और आरवाइए के आह्वान पर आयोजित बिहार बंद सीवान में पूरी तरह बेअसर साबित हुआ। प्रशासन की सख्ती और पहले से की गई व्यापक सुरक्षा व्यवस्था के कारण जनजीवन सामान्य रहा।

शुक्रवार शाम जिलाधिकारी विवेक रंजन मैत्रेय और पुलिस अधीक्षक पूरन कुमार झा ने सशस्त्र बलों के साथ शहर में फ्लैग मार्च निकालकर कानून-व्यवस्था का संदेश दिया था।

इसका असर शनिवार को साफ दिखाई दिया। सरकारी कार्यालय, निजी संस्थान और बाजार सामान्य दिनों की तरह खुले रहे तथा लोगों की आवाजाही निर्बाध जारी रही।

शनिवार सुबह करीब नौ बजे आईसाऔर आरवाइए के नेता एवं कार्यकर्ता प्रदर्शन करते हुए जेपी चौक पहुंचे और सड़क जाम कर नारेबाजी शुरू कर दी।

बारिश में अंतिम संस्कार की परेशानी के बीच विधायक ने उठाई सेमरिया शवदाह गृह चालू करने की मांग ये खबर भी पढ़े : बारिश में अंतिम संस्कार की परेशानी के बीच विधायक ने उठाई सेमरिया शवदाह गृह चालू करने की मांग

सूचना मिलते ही एसपी पूरन कुमार झा मौके पर पहुंचे और प्रदर्शनकारियों से सड़क खाली कर आम लोगों के आवागमन में बाधा नहीं डालने की अपील की।

इस दौरान प्रदर्शनकारियों और पुलिस अधिकारियों के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई। कुछ देर तक माहौल गरमाया रहा, लेकिन पुलिस के सख्त रुख के बाद प्रदर्शनकारी सड़क से हट गए और किनारे खड़े होकर प्रदर्शन जारी रखा, जिससे यातायात फिर सामान्य हो गया।

बाद में बड़ी संख्या में छात्र जेपी चौक पर जुटे और सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए नीट पेपर लीक की निष्पक्ष जांच, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे तथा छात्र आंदोलन पर हुई कार्रवाई के विरोध में प्रदर्शन किया।

हालांकि बंद के आह्वान के बावजूद शहर में कहीं भी व्यापक असर नहीं दिखा। बाजार खुले रहे, वाहन चलते रहे और आम लोगों की दिनचर्या सामान्य रही।

प्रशासन पूरे दिन अलर्ट मोड में रहा और किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई थी।

 

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने थाना समाधान दिवस में सुनीं जन समस्याएं,

प्रतापगढ़। शासन की मंशानुरूप आमजन की शिकायतों के त्वरित, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के उद्देश्य से शनिवार को थाना जेठवारा...
जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने थाना समाधान दिवस में सुनीं जन समस्याएं,

डिजिटल दौर की पत्रकारिता: सुविधा बढ़ी, विश्वसनीयता की कसौटी भी: प्रो. आरके जैन

वायरल होती खबरें, बदलता समाज और पत्रकारिता की अग्निपरीक्षा खबरों का सफर अब समाचार कक्षों से नहीं, हथेली पर जगमगाती...
विचार मित्र 
डिजिटल दौर की पत्रकारिता: सुविधा बढ़ी, विश्वसनीयता की कसौटी भी: प्रो. आरके जैन

संपादकीय: युवाओं का डिगा विश्वास ? शिक्षा व्यवस्था पर सवाल

क्या छात्रों का आंदोलन विपक्ष का प्रमुख हथियार बन गया है? भारतीय शिक्षा व्यवस्था पर पिछले कुछ सालों से गहरा...
विचार मित्र 
संपादकीय: युवाओं का डिगा विश्वास ? शिक्षा व्यवस्था पर सवाल

नेपाल : बारिश में स्कूल जाती तीन बच्चियों का वीडियो हुआ वायरल, अब स्नातक तक मिलेगी मुफ्त शिक्षा

काठमांडू। नेपाल के रोल्पा जिले में बारिश के बीच रेनकोट पहनकर पहाड़ी रास्ते से स्कूल जाती तीन छोटी बच्चियों का...
अंतर्राष्ट्रीय 
नेपाल : बारिश में स्कूल जाती तीन बच्चियों का वीडियो हुआ वायरल, अब स्नातक तक मिलेगी मुफ्त शिक्षा

कोलकाता का कॉलेज स्ट्रीट बनेगा ‘नो व्हीकल ज़ोन’, सरकार ने शुरू की विकास योजना

कोलकाता। पश्चिम बंगाल सरकार की शहरी विकास तथा महिला एवं शिशु कल्याण मंत्री अग्निमित्रा पाल ने शनिवार को कोलकाता के...
पश्चिम बंगाल 
कोलकाता का कॉलेज स्ट्रीट बनेगा ‘नो व्हीकल ज़ोन’, सरकार ने शुरू की विकास योजना

उत्तर प्रदेश

यूपी: प्रयागराज समेत कई जिलों में गरज-चमक और तेज हवाओं का अलर्ट जारी

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के ज्यादातर हिस्साे में आसमान में बादलाें छाए हुए हैं। माैसम विभाग की ओर से जारी एलर्ट...
उत्तर प्रदेश 
यूपी: प्रयागराज समेत कई जिलों में गरज-चमक और तेज हवाओं का अलर्ट जारी

लखनऊ-वाराणसी रेलखंड पर बड़ा हादसा टला, मालगाड़ी के 7 वैगन पटरी से उतरे

अमेठी। लखनऊ-वाराणसी रेलखंड पर शनिवार सुबह सिंदुरवा रेलवे स्टेशन के पास एक बड़ा रेल हादसा टल गया। इंडोरामा उर्वरक इकाई...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
लखनऊ-वाराणसी रेलखंड पर बड़ा हादसा टला, मालगाड़ी के 7 वैगन पटरी से उतरे

72 ताबूतों के जुलूस और 'आग का मातम' को लेकर लखनऊ में ट्रैफिक डायवर्जन, कई मार्ग रहेंगे बंद

लखनऊ। इस्लामी माह सफर की 10वीं तारीख के अवसर पर शनिवार 25/26 जुलाई को चौक थाना क्षेत्र में आयोजित होने...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
72 ताबूतों के जुलूस और 'आग का मातम' को लेकर लखनऊ में ट्रैफिक डायवर्जन, कई मार्ग रहेंगे बंद

पुलिस का संवेदनशील पुलिसिंग पर फोकस, 81 पुलिसकर्मियों को पीड़ितों और बच्चों से व्यवहार का विशेष प्रशिक्षण

यह प्रशिक्षण कार्यक्रम पुलिस आयुक्त अमरेन्द्र कुमार सेंगर के निर्देशन में आयोजित किया गया
राज्य  उत्तर प्रदेश 
पुलिस का संवेदनशील पुलिसिंग पर फोकस, 81 पुलिसकर्मियों को पीड़ितों और बच्चों से व्यवहार का विशेष प्रशिक्षण