जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने थाना समाधान दिवस में सुनीं जन समस्याएं

गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश

Published By Brajesh Tripathi
On
Brajesh Tripathi Picture

प्रतापगढ़। शासन की मंशानुरूप आमजन की शिकायतों के त्वरित, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के उद्देश्य से शनिवार को थाना जेठवारा में आयोजित 'थाना समाधान दिवस' के अवसर पर जिलाधिकारी प्रतापगढ़ अभिषेक पाण्डेय एवं पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ दीपक भूकर द्वारा संयुक्त रूप से फरियादियों की जनसमस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना गया। इस दौरान क्षेत्राधिकारी सदर मनोज कुमार सिंह रघुवंशी सहित पुलिस एवं राजस्व विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
समाधान दिवस में प्राप्त प्रत्येक प्रार्थना पत्र का गहन परीक्षण करते हुए जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी शिकायतों का निस्तारण विधिसम्मत, निष्पक्ष, पारदर्शी एवं निर्धारित समय-सीमा के भीतर सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही अथवा अनावश्यक विलंब स्वीकार नहीं किया जाएगा।
भूमि विवाद, रास्ता, सीमांकन, कब्जा एवं अन्य राजस्व संबंधी प्रकरणों में पुलिस एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीम को मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों की उपस्थिति में स्थलीय निरीक्षण करने तथा निष्पक्ष जांच के उपरांत गुणवत्तापूर्ण आख्या प्रस्तुत कर विवादों का स्थायी एवं विधिसम्मत समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया गया कि आमजन की समस्याओं के प्रति संवेदनशील, सकारात्मक एवं जनोन्मुखी दृष्टिकोण अपनाते हुए प्रत्येक शिकायत का निष्पक्ष एवं प्रभावी निस्तारण किया जाए तथा शिकायतकर्ता को अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़े।
 जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने कहा कि थाना समाधान दिवस शासन की एक महत्वपूर्ण पहल है, जिसके माध्यम से आमजन की समस्याओं का स्थानीय स्तर पर त्वरित एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया जाता है। उन्होंने पुलिस एवं राजस्व विभाग के अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए जनता का विश्वास और अधिक सुदृढ़ बनाने के निर्देश दिए।
अधिकारियों ने कहा कि जनसमस्याओं का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण ही सुशासन की पहचान है। सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि प्राप्त प्रार्थना पत्रों पर तत्काल आवश्यक कार्यवाही करते हुए शिकायतकर्ताओं को नियमानुसार न्याय दिलाना सुनिश्चित करें तथा जनपद में कानून एवं शांति व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने हेतु निरंतर प्रभावी कार्यवाही करें।
जनपद प्रतापगढ़ में जिला प्रशासन एवं पुलिस विभाग द्वारा आमजन की समस्याओं के त्वरित, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु निरंतर संयुक्त रूप से प्रभावी प्रयास किए जा रहे हैं, जिससे जनता को त्वरित न्याय एवं बेहतर प्रशासनिक सेवाएं उपलब्ध कराई जा सकें।

लेखक के बारे में

Brajesh Tripathi Picture

ब्रजेश त्रिपाठी को पत्रकारिता क्षेत्र में 35 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने समाचार लेखन और संपादन के विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया है। वर्तमान में वह ‘तरुणमित्र’ में उप्र के प्रतापगढ़ जनपद के व्यूरो प्रमुख के पद पर कार्यरत हैं।

नवीनतम

बिहार बंद के दौरान सीवान पुलिस ने यातायात व्यवस्था रखी सुचारू

पुलिस निगरानी में छोटे वाहनों को सुरक्षित पहुंचाया गया गंतव्य तक सीवान। बिहार बंद के दौरान जेपी चौक पर प्रदर्शनकारियों...
बिहार 
बिहार बंद के दौरान सीवान पुलिस ने यातायात व्यवस्था रखी सुचारू

काली मंदिर में सनसनीखेज चोरी, देवी की प्रतिमा से 10 लाख के आभूषण गायब

साक्ष्य जुटाने के साथ चोरों की पहचान में जुटी पुलिस गुवाहाटी। गुवाहाटी के बशिष्ठ स्थित काली मंदिर में बीती रात...
राष्ट्रीय 
काली मंदिर में सनसनीखेज चोरी, देवी की प्रतिमा से 10 लाख के आभूषण गायब

सीजेपी प्रमुख अभिजीत दिपके को मियादी बुखार, ट्वीट कर दी स्वास्थ्य की जानकारी

देशभर में शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने वाले समर्थकों के आभार प्रकट किया नई दिल्ली। सोशल मीडिया अभियान कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी)...
राष्ट्रीय 
सीजेपी प्रमुख अभिजीत दिपके को मियादी बुखार, ट्वीट कर दी स्वास्थ्य की जानकारी

कालीशिला यात्रा में गुजरात से आए श्रद्धालु को आया हार्ट अटैक, इलाज के दौरान मौत

देहरादून के मैक्स अस्पताल ले जाने पर चिकित्सकों ने श्रद्धालु को मृत घोषित किया रुद्रप्रयाग। उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले के...
उत्तराखंड 
कालीशिला यात्रा में गुजरात से आए श्रद्धालु को आया हार्ट अटैक, इलाज के दौरान मौत

'धर्मेंद्र प्रधान को हटाना ही होगा', राहुल गांधी का केंद्र पर बड़ा हमला

नई दिल्ली। कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने नीट पेपर लीक, छात्र आंदोलन और शिक्षा व्यवस्था...
राष्ट्रीय  राज्य 
'धर्मेंद्र प्रधान को हटाना ही होगा', राहुल गांधी का केंद्र पर बड़ा हमला

उत्तर प्रदेश

कच्ची शराब पर आबकारी-पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 20 लीटर अवैध शराब के साथ महिला गिरफ्तार

देवरिया। जनपद में अवैध कच्ची शराब के निर्माण और बिक्री के खिलाफ आबकारी विभाग का अभियान लगातार जारी है। इसी...
उत्तर प्रदेश 
कच्ची शराब पर आबकारी-पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 20 लीटर अवैध शराब के साथ महिला गिरफ्तार

जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने थाना समाधान दिवस में सुनीं जन समस्याएं

प्रतापगढ़। शासन की मंशानुरूप आमजन की शिकायतों के त्वरित, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के उद्देश्य से शनिवार को थाना जेठवारा...
उत्तर प्रदेश 
जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने थाना समाधान दिवस में सुनीं जन समस्याएं