रेलवे यार्ड में बोगी की खिड़की से लटका मिला युवक का शव, इलाके में फैली सनसनी

घटना की सूचना मिलते ही जीआरपी पुलिस ने जांच शुरू की

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

आनंद मिश्रा

  • शव मिलने के बाद जीआरपी और जिला पुलिस में सीमा विवाद

मऊ। रेलवे स्टेशन स्थित यार्ड में खड़ी एक बोगी की खिड़की से युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में लटका मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही जीआरपी पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार रेलवे यार्ड में खड़ी बोगी की खिड़की से एक युवक का शव लटका हुआ दिखाई दिया। सूचना मिलते ही जीआरपी पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जानकारी जुटानी शुरू की। इस दौरान घटना स्थल के क्षेत्राधिकार को लेकर जीआरपी और जिला पुलिस के बीच सीमा विवाद खड़ा हो गया, जिसके चलते दोनों पुलिस इकाइयां कई घंटों तक उलझी रहीं।

श्रावण शिवरात्रि पर प्रशासन अलर्ट: धर्म गुरुओं संग शांति समिति की बैठक  ये खबर भी पढ़े : श्रावण शिवरात्रि पर प्रशासन अलर्ट: धर्म गुरुओं संग शांति समिति की बैठक 

बाद में मामला स्पष्ट होने पर जीआरपी पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा भरने की कार्रवाई की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मृतक की पहचान कराने का प्रयास कर रही है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि युवक की मौत आत्महत्या, हादसे या किसी अन्य कारण से हुई है।

जीआरपी अधिकारियों का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा। रेलवे स्टेशन स्थित यार्ड में हुई इस घटना के बाद लोगों में तरह-तरह की चर्चाएं हैं। फिलहाल जीआरपी पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच में जुटी हुई है।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

दशमोत्तर छात्रवृत्ति योजनाओं के लिए शासन ने जारी की समय-सारिणी

शिक्षण संस्थाओं में मास्टर डाटा तैयार करने और डिजिटलीकरण की प्रक्रिया 22 जुलाई से शुरू मऊ। उत्तर प्रदेश शासन द्वारा...
उत्तर प्रदेश 
दशमोत्तर छात्रवृत्ति योजनाओं के लिए शासन ने जारी की समय-सारिणी

बिहार बंद के दौरान सीवान पुलिस ने यातायात व्यवस्था रखी सुचारू

पुलिस निगरानी में छोटे वाहनों को सुरक्षित पहुंचाया गया गंतव्य तक सीवान। बिहार बंद के दौरान जेपी चौक पर प्रदर्शनकारियों...
बिहार 
बिहार बंद के दौरान सीवान पुलिस ने यातायात व्यवस्था रखी सुचारू

काली मंदिर में सनसनीखेज चोरी, देवी की प्रतिमा से 10 लाख के आभूषण गायब

साक्ष्य जुटाने के साथ चोरों की पहचान में जुटी पुलिस गुवाहाटी। गुवाहाटी के बशिष्ठ स्थित काली मंदिर में बीती रात...
राष्ट्रीय 
काली मंदिर में सनसनीखेज चोरी, देवी की प्रतिमा से 10 लाख के आभूषण गायब

उत्तर प्रदेश

दशमोत्तर छात्रवृत्ति योजनाओं के लिए शासन ने जारी की समय-सारिणी

शिक्षण संस्थाओं में मास्टर डाटा तैयार करने और डिजिटलीकरण की प्रक्रिया 22 जुलाई से शुरू मऊ। उत्तर प्रदेश शासन द्वारा...
उत्तर प्रदेश 
दशमोत्तर छात्रवृत्ति योजनाओं के लिए शासन ने जारी की समय-सारिणी

कच्ची शराब पर आबकारी-पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 20 लीटर अवैध शराब के साथ महिला गिरफ्तार

देवरिया। जनपद में अवैध कच्ची शराब के निर्माण और बिक्री के खिलाफ आबकारी विभाग का अभियान लगातार जारी है। इसी...
उत्तर प्रदेश 
कच्ची शराब पर आबकारी-पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 20 लीटर अवैध शराब के साथ महिला गिरफ्तार