विधायक मधुबन और डीएम ने मुख्यमंत्री योजना के तहत तीन किसानों को सौंपे ट्रैक्टर

ट्रैक्टर मिलने से किसानों को कृषि कार्यों में होगी सुविधा और खेती की लागत एवं समय में होगी कमी : जिलाधिकारी

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

आनंद मिश्रा

  • विधायक मधुबन एवं जिलाधिकारी ने मुख्यमंत्री कृषक उपहार योजना के तहत ई- लॉटरी के माध्यम से चयनित तीन किसानों को वितरित किए ट्रैक्टर

मऊ। आज विधायक मधुबन राम विलास चौहान एवं जिलाधिकारी आनंद वर्द्धन द्वारा मुख्यमंत्री कृषक उपहार योजना के अंतर्गत ई-लॉटरी के माध्यम से चयनित जनपद के तीन किसानों को ट्रैक्टर वितरित किया गया। इस अवसर पर मा. विधायक एवं जिलाधिकारी ने किसानों को ट्रैक्टर की चाबी प्रदान कर उन्हें शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री कृषक उपहार योजना का उद्देश्य किसानों को प्रोत्साहित करना तथा कृषि कार्यों में आधुनिक संसाधनों के उपयोग को बढ़ावा देना है। योजना के अंतर्गत चयनित किसानों को कृषि कार्यों के लिए ट्रैक्टर उपलब्ध कराया गया। ट्रैक्टर मिलने से किसानों को कृषि कार्यों में सुविधा होगी और खेती की लागत एवं समय में कमी आएगी। 
 
योजना के तहत प्रथम किसान प्रदीप गुप्ता पुत्र हरिश्चंद्र गुप्ता, निवासी भैसा नई बाजार, खरद, दोहरीघाट द्वितीय किसान भरत सिंह यादव पुत्र अच्छैबर यादव, निवासी अछार, मऊ एवं तृतीय किसान मुन्नालाल यादव पुत्र गांधी यादव, निवासी बिजाबे कटघरा शंकर, मऊ को ट्रैक्टर की चाबी प्रदान की गई। 

मा. विधायक मधुबन श्री राम विलास चौहान जी ने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों के हित एवं कृषि क्षेत्र के विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि किसानों को आधुनिक कृषि यंत्र एवं तकनीकी सुविधाएं उपलब्ध कराकर उनकी आय बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है। जिलाधिकारी आनंद वर्द्धन ने कहा कि कृषि क्षेत्र को मजबूत बनाने के लिए किसानों को योजनाओं का लाभ पारदर्शी एवं समयबद्ध तरीके से उपलब्ध कराया जा रहा है। 

युवक की मौत मामले में छह दोषियों को आठ साल की सजा ये खबर भी पढ़े : युवक की मौत मामले में छह दोषियों को आठ साल की सजा

उन्होंने कहा कि आधुनिक कृषि यंत्रों के उपयोग से किसानों को खेती में सुविधा मिलेगी। साथ ही, कृषि कार्यों में उत्पादकता बढ़ाने में भी मदद मिलेगी। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि पात्र किसानों को शासन की योजनाओं का लाभ प्राथमिकता के आधार पर उपलब्ध कराया जाए।उन्होंने किसानों से अपील की कि वे कृषि विभाग की योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाएं। 

कार्यक्रम के दौरान किसानों ने ट्रैक्टर मिलने पर खुशी व्यक्त करते हुए शासन एवं प्रशासन का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि ट्रैक्टर मिलने से उनके कृषि कार्यों में काफी सुविधा होगी। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी, उप जिलाधिकारी, सहित अन्य संबंधित अधिकरी एवं किसान उपस्थित रहे।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

धोखाधड़ी/कूटरचित दस्तावेज के माध्यम से जमीन एग्रीमेन्ट करने के 01 अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार

संत कबीर नगर, पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  संदीप कुमार मीना* के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  सुशील कुमार सिंह* के मार्गदर्शन...
उत्तर प्रदेश 
धोखाधड़ी/कूटरचित दस्तावेज के माध्यम से जमीन एग्रीमेन्ट करने के 01 अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार

'डिजिटल अरेस्ट' मामला: पीड़िता को 5.18 लाख रुपये लौटाने का बैंक को आदेश

नागपुर। देशभर में बढ़ रहे 'डिजिटल अरेस्ट' साइबर ठगी के मामलों के बीच नागपुर जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग ने...
राष्ट्रीय  राज्य 
'डिजिटल अरेस्ट' मामला: पीड़िता को 5.18 लाख रुपये लौटाने का बैंक को आदेश

डीएम की अध्यक्षता में स्वरोजगारपरक योजनाओं की समीक्षा बैठक हुई आयोजित

संत कबीर नगर।* जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में जिला उद्योग बन्धु समिति/जिला निर्यात प्रोत्साहन समिति तथा विभाग द्वारा...
उत्तर प्रदेश 
डीएम की अध्यक्षता में स्वरोजगारपरक योजनाओं की समीक्षा बैठक हुई आयोजित

डीएम की अध्यक्षता में जिला युवा सलाहकार समिति की बैठक हुई आयोजित

संत कबीर नगर।* जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में मेरा युवा भारत (MY Bharat), संत कबीर नगर के तत्वाधान...