यूएई से भारत लाया गया 100 करोड़ रुपये से अधिक की निवेश ठगी का आरोपित अविनाश अर्जुन राठौड़

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

नई दिल्ली। केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) से रेड नोटिस जारी आरोपित अविनाश अर्जुन राठौड़ को भारत प्रत्यर्पित (डिपोर्ट) कराया। निवेशकों से निश्चित मासिक रिटर्न का झांसा देकर बड़े पैमाने पर वित्तीय धोखाधड़ी करने के मामले में वांछित राठौड़ को गुरुवार को मुंबई लाया गया, जहां महाराष्ट्र पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया।

सीबीआई ने शुक्रवार को बताया कि एजेंसी ने विदेश मंत्रालय और गृह मंत्रालय के समन्वय से से अविनाश अर्जुन राठौड़ को भारत प्रत्यर्पित किया। उसने अपने अन्य साथियों के साथ आपराधिक साजिश के तहत निवेशकों को विभिन्न निवेश योजनाओं में निश्चित मासिक रिटर्न का झूठा आश्वासन देकर निवेश करने के लिए प्रेरित करता था। इसके बाद उसने निवेशकों की राशि का कथित रूप से गबन कर लिया और धन को विभिन्न बैंक खातों तथा डीमैट खातों के माध्यम से इधर-उधर स्थानांतरित कर दिया।

रूस-यूक्रेन युद्ध ने ली देवरिया के लाल की जान, ओडेसा के पास जहाज पर हमले में नाविक की मौत ये खबर भी पढ़े : रूस-यूक्रेन युद्ध ने ली देवरिया के लाल की जान, ओडेसा के पास जहाज पर हमले में नाविक की मौत

सीबीआई ने बताया कि मामले की जांच के दौरान आरोपित के खिलाफ इंटरपोल के माध्यम से रेड नोटिस जारी कराया गया था। इसके बाद विदेश मंत्रालय और गृह मंत्रालय के सहयोग से यूएई के अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित कर उसे भारत वापस लाने की प्रक्रिया पूरी की गई।

सीबीआई के अनुसार, अविनाश अर्जुन राठौड़ 23 जुलाई को मुंबई पहुंचा, जहां महाराष्ट्र पुलिस की टीम ने उसे अपनी हिरासत में ले लिया। मामले में आगे की जांच और कानूनी कार्रवाई जारी है।

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

नीट पेपर लीक पर राहुल गांधी का बड़ा बयान, धर्मेंद्र प्रधान हटें तभी होगी चर्चा

राहुल गांधी का आरोप-सदन में फिर बंद कर दिया गया मेरा माइक नई दिल्ली। नीट पेपर लीक और छात्र आंदोलन...
राष्ट्रीय 
नीट पेपर लीक पर राहुल गांधी का बड़ा बयान, धर्मेंद्र प्रधान हटें तभी होगी चर्चा

वाराणसी कैंट रेलवे स्टेशन पर एक करोड़ के जेवरात संग दो व्यापारी गिरफ्तार

वाराणसी। वाराणसी कैंट रेलवे स्टेशन पर प्लेटफॉर्म नंबर छह पर चेकिंग अभियान के दौरान मध्य प्रदेश के दो व्यापारियों राहुल...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
वाराणसी कैंट रेलवे स्टेशन पर एक करोड़ के जेवरात संग दो व्यापारी गिरफ्तार

राज्यसभा में राष्ट्रगीत को राष्ट्रगान के समान दर्जा देने वाला विधेयक पेश, संसद के दोनों सदन सोमवार तक स्थगित

नई दिल्ली। केन्द्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने शुक्रवार को राज्यसभा में राष्ट्रगीत ‘वंदेमातरम’ को राष्ट्रगान के समान दर्जा दिलाने...
राष्ट्रीय  राज्य 
राज्यसभा में राष्ट्रगीत को राष्ट्रगान के समान दर्जा देने वाला विधेयक पेश, संसद के दोनों सदन सोमवार तक स्थगित

प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के तहत प्राथमिक विद्यालय जोगापुर में हुआ प्रतियोगिता का आयोजन

प्रतापगढ़। स्वतंत्रता दिवस-2026 के अवसर पर प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 के अंतर्गत जनपद के नगर पालिका परिषद क्षेत्र स्थित...
उत्तर प्रदेश 
प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के तहत प्राथमिक विद्यालय जोगापुर में हुआ प्रतियोगिता का आयोजन

गोवा घूमने का है प्लान? आईआरसीटीसी का शानदार टूर पैकेज न करें मिस

फ्लाइट, 4-स्टार होटल और साइटसीइंग समेत कई अन्य सुविधाएं शामिल अगर आप गोवा घूमने की योजना बना रहे हैं, तो...
टेक-मित्र 
गोवा घूमने का है प्लान? आईआरसीटीसी का शानदार टूर पैकेज न करें मिस

उत्तर प्रदेश

वाराणसी कैंट रेलवे स्टेशन पर एक करोड़ के जेवरात संग दो व्यापारी गिरफ्तार

वाराणसी। वाराणसी कैंट रेलवे स्टेशन पर प्लेटफॉर्म नंबर छह पर चेकिंग अभियान के दौरान मध्य प्रदेश के दो व्यापारियों राहुल...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
वाराणसी कैंट रेलवे स्टेशन पर एक करोड़ के जेवरात संग दो व्यापारी गिरफ्तार

प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के तहत प्राथमिक विद्यालय जोगापुर में हुआ प्रतियोगिता का आयोजन

प्रतापगढ़। स्वतंत्रता दिवस-2026 के अवसर पर प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 के अंतर्गत जनपद के नगर पालिका परिषद क्षेत्र स्थित...
उत्तर प्रदेश 
प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के तहत प्राथमिक विद्यालय जोगापुर में हुआ प्रतियोगिता का आयोजन

डीएम ने बैजलपुर का स्थलीय निरीक्षण कर सड़क निर्माण की बाधा दूर करने के दिये निर्देश

प्रतापगढ़। ग्राम बैजलपुर (बिहारगंज) में सड़क निर्माण न होने के प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी अभिषेक पाण्डेय ने...
उत्तर प्रदेश 
डीएम ने बैजलपुर का स्थलीय निरीक्षण कर सड़क निर्माण की बाधा दूर करने के दिये निर्देश

आगामी त्योहारों सावन पर्व को लेकर पुलिस अधीक्षक के कड़े निर्देश

संत कबीर नगर, आज पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  संदीप कुमार मीना* द्वारा क्षेत्राधिकारी धनघटा  अभयनाथ मिश्रा*, क्षेत्राधिकारी मेंहदावल  सर्वदवन सिंह* क्षेत्राधिकारी...
उत्तर प्रदेश 
आगामी त्योहारों सावन पर्व को लेकर पुलिस अधीक्षक के कड़े निर्देश