स्वामी चिदानन्द का आह्वान- कांवड़ यात्रा बने हरित और प्लास्टिक मुक्त अभियान

कांवड़ यात्रा : कंधों पर कांवड़ और हृदय में शिवत्व को धारण करने की साधना

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

  • शिवाभिषेक के साथ हो धरा-अभिषेक, भक्ति के साथ हो पर्यावरण संरक्षण का संकल्प
  • कांवड़ यात्रा प्रकृति और संस्कृति, स्व और सृष्टि, संस्कार और सनातन के संरक्षण की यात्रा

ऋषिकेश। परमार्थ पीठाधीश्वर, स्वामी चिदानन्द सरस्वती ने आज अन्तर्राष्ट्रीय सेल्फ केयर डे पर स्वयं की देखभाल के साथ सृष्टि की देखभाल का संदेश दिया। स्वामी ने कहा कि आगामी कुछ दिनों में पवित्र कांवड़ यात्रा का शुभारम्भ हो रहा है, यह दिव्य यात्रा स्व के जागरण, संस्कृति संरक्षण और प्रकृति वंदन की दिव्य यात्रा है।

28 जुलाई से प्रारम्भ हो रही पवित्र कांवड़ यात्रा के लिए उत्तराखंड की धरती देशभर से आने वाले शिवभक्तों और कांवड़ियों के स्वागत-अभिनन्दन के लिए पूर्ण रूप से तैयार है। देवभूमि उत्तराखंड सदैव से श्रद्धा, साधना और सनातन संस्कृति की भूमि रही है। माँ गंगा के पावन तट और हिमालय की दिव्य गोद में होने वाली यह यात्रा अनेकों श्रद्धालुओं की आस्था, विश्वास और भक्ति का अद्भुत संगम है।

परमार्थ निकेतन में स्वामी राजेन्द्र दास का आगमन, स्वामी चिदानन्द ने किया अभिनन्दन  ये खबर भी पढ़े : परमार्थ निकेतन में स्वामी राजेन्द्र दास का आगमन, स्वामी चिदानन्द ने किया अभिनन्दन 

WhatsApp Image 2026-07-24 at 14.20.55

इस वर्ष की कांवड़ यात्रा प्रकृति और संस्कृति, स्व और सृष्टि, संस्कार और सनातन के संरक्षण की यात्रा बने, यही सभी का संकल्प होना चाहिए। भगवान शिव यहां के कण-कण में विद्यमान हैं। जब शिव का जलाभिषेक करते हैं, तो उसी भाव से धरती का भी अभिषेक करें; जब गंगाजल लेकर चलते हैं, तो गंगा की निर्मलता और पवित्रता को बनाए रखने का संकल्प भी साथ लेकर चलें। कांवड़ यात्रा, चेतना की यात्रा है, जो संदेश देती है कि भक्ति और जिम्मेदारी साथ-साथ चलती हैं। 

आइए, इस बार कांवड़ यात्रा को प्लास्टिक मुक्त, स्वच्छ और पर्यावरण अनुकूल यात्रा बनाने का संकल्प लें। यात्रा मार्ग में लगने वाले भंडारे सेवा और श्रद्धा के केंद्र होते हैं। सभी सेवा संस्थाएं और श्रद्धालु इन भंडारों में प्लास्टिक प्लेट, गिलास और पॉलीथिन के स्थान पर पत्तल, मिट्टी के बर्तन, स्टील के बर्तन और अन्य पर्यावरण अनुकूल उत्पादों का उपयोग करें। यह छोटी-सी पहल माँ गंगा और प्रकृति के प्रति हम अपनी जिम्मेदारी निभा सकते हैं।

कांवड़ यात्रा के दौरान कुछ महत्वपूर्ण संकल्प लें। हर श्रद्धालु कम से कम एक पौधा लगाकर या पौधों के संरक्षण का संकल्प लेकर यात्रा को हरित यात्रा बनायें। मां गंगा में किसी भी प्रकार का कचरा, पूजा सामग्री या प्लास्टिक न डालें। माँ गंगा केवल हमारी आस्था नहीं, बल्कि हमारी जीवनदायिनी धरोहर भी हैं। उत्तराखंड की सुंदरता और संवेदनशील पारिस्थितिकी को ध्यान में रखते हुए ध्वनि प्रदूषण, कूड़ा-कचरा और प्राकृतिक संसाधनों के अनावश्यक दोहन से बचें। 

मार्ग में मिलने वाले जीव जन्तुओं, स्थानीय समुदाय और प्रकृति के प्रति सम्मान और सहयोग का भाव रखें। कांवड़ यात्रा में अनुशासन, संयम, शालीनता और सौहार्द का प्रदर्शन ही भगवान शिव की आराधना है। भगवान शिव स्वयं प्रकृति के देव हैं। उनकी जटाओं में माँ गंगा विराजमान हैं, उनका वास कैलाश जैसे हिमालय में है और उनका स्वरूप समस्त सृष्टि से जुड़ा हुआ है। इसलिए शिव की पूजा का अर्थ केवल अभिषेक करना नहीं, बल्कि उस सृष्टि की रक्षा करना भी है जिसे शिव ने धारण किया है।

आइए, इस कांवड़ यात्रा को केवल गंगाजल लाने की यात्रा न बनाकर मां गंगा, हिमालय और धरती माता के प्रति कृतज्ञता की यात्रा बनाएं। ऐसी यात्रा जिसमें भक्ति की शक्ति हो, संस्कृति की गरिमा हो, प्रकृति का संरक्षण हो और मानवता का संदेश हो।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

नीट पेपर लीक पर राहुल गांधी का बड़ा बयान, धर्मेंद्र प्रधान हटें तभी होगी चर्चा

राहुल गांधी का आरोप-सदन में फिर बंद कर दिया गया मेरा माइक नई दिल्ली। नीट पेपर लीक और छात्र आंदोलन...
राष्ट्रीय 
नीट पेपर लीक पर राहुल गांधी का बड़ा बयान, धर्मेंद्र प्रधान हटें तभी होगी चर्चा

वाराणसी कैंट रेलवे स्टेशन पर एक करोड़ के जेवरात संग दो व्यापारी गिरफ्तार

वाराणसी। वाराणसी कैंट रेलवे स्टेशन पर प्लेटफॉर्म नंबर छह पर चेकिंग अभियान के दौरान मध्य प्रदेश के दो व्यापारियों राहुल...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
वाराणसी कैंट रेलवे स्टेशन पर एक करोड़ के जेवरात संग दो व्यापारी गिरफ्तार

राज्यसभा में राष्ट्रगीत को राष्ट्रगान के समान दर्जा देने वाला विधेयक पेश, संसद के दोनों सदन सोमवार तक स्थगित

नई दिल्ली। केन्द्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने शुक्रवार को राज्यसभा में राष्ट्रगीत ‘वंदेमातरम’ को राष्ट्रगान के समान दर्जा दिलाने...
राष्ट्रीय  राज्य 
राज्यसभा में राष्ट्रगीत को राष्ट्रगान के समान दर्जा देने वाला विधेयक पेश, संसद के दोनों सदन सोमवार तक स्थगित

प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के तहत प्राथमिक विद्यालय जोगापुर में हुआ प्रतियोगिता का आयोजन

प्रतापगढ़। स्वतंत्रता दिवस-2026 के अवसर पर प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 के अंतर्गत जनपद के नगर पालिका परिषद क्षेत्र स्थित...
उत्तर प्रदेश 
प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के तहत प्राथमिक विद्यालय जोगापुर में हुआ प्रतियोगिता का आयोजन

गोवा घूमने का है प्लान? आईआरसीटीसी का शानदार टूर पैकेज न करें मिस

फ्लाइट, 4-स्टार होटल और साइटसीइंग समेत कई अन्य सुविधाएं शामिल अगर आप गोवा घूमने की योजना बना रहे हैं, तो...
टेक-मित्र 
गोवा घूमने का है प्लान? आईआरसीटीसी का शानदार टूर पैकेज न करें मिस

उत्तर प्रदेश

वाराणसी कैंट रेलवे स्टेशन पर एक करोड़ के जेवरात संग दो व्यापारी गिरफ्तार

वाराणसी। वाराणसी कैंट रेलवे स्टेशन पर प्लेटफॉर्म नंबर छह पर चेकिंग अभियान के दौरान मध्य प्रदेश के दो व्यापारियों राहुल...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
वाराणसी कैंट रेलवे स्टेशन पर एक करोड़ के जेवरात संग दो व्यापारी गिरफ्तार

प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के तहत प्राथमिक विद्यालय जोगापुर में हुआ प्रतियोगिता का आयोजन

प्रतापगढ़। स्वतंत्रता दिवस-2026 के अवसर पर प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 के अंतर्गत जनपद के नगर पालिका परिषद क्षेत्र स्थित...
उत्तर प्रदेश 
प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के तहत प्राथमिक विद्यालय जोगापुर में हुआ प्रतियोगिता का आयोजन

डीएम ने बैजलपुर का स्थलीय निरीक्षण कर सड़क निर्माण की बाधा दूर करने के दिये निर्देश

प्रतापगढ़। ग्राम बैजलपुर (बिहारगंज) में सड़क निर्माण न होने के प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी अभिषेक पाण्डेय ने...
उत्तर प्रदेश 
डीएम ने बैजलपुर का स्थलीय निरीक्षण कर सड़क निर्माण की बाधा दूर करने के दिये निर्देश

आगामी त्योहारों सावन पर्व को लेकर पुलिस अधीक्षक के कड़े निर्देश

संत कबीर नगर, आज पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  संदीप कुमार मीना* द्वारा क्षेत्राधिकारी धनघटा  अभयनाथ मिश्रा*, क्षेत्राधिकारी मेंहदावल  सर्वदवन सिंह* क्षेत्राधिकारी...
उत्तर प्रदेश 
आगामी त्योहारों सावन पर्व को लेकर पुलिस अधीक्षक के कड़े निर्देश