सीनियर महिला कबड्डी-जिम्नास्टिक्स प्रतियोगिता के लिए 28 जुलाई को होगा चयन ट्रायल

मंडलीय टीम गठन के लिए मऊ में होगा महिला कबड्डी-जिम्नास्टिक्स चयन ट्रायल

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

आनंद मिश्रा

मऊ। खेल निदेशालय, उत्तर प्रदेश, लखनऊ के तत्वावधान में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय सीनियर महिला कबड्डी एवं जिम्नास्टिक्स प्रतियोगिता में आजमगढ़ मंडल का प्रतिनिधित्व करने वाली मंडलीय टीम के गठन के लिए जनपद मऊ में खिलाड़ियों का चयन ट्रायल आयोजित किया जाएगा।

जिला क्रीड़ा अधिकारी डीपी सिंह ने बताया कि जनपद स्तरीय चयन ट्रायल 28 जुलाई, 2026 को अपराह्न 03:00 बजे से डॉ. भीमराव अंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम, मऊ में आयोजित होगा। इस चयन ट्रायल में भाग लेने वाली महिला खिलाड़ियों की आयु 31 दिसंबर, 2026 तक 25 वर्ष से कम होनी चाहिए। 

लिफ्ट मांगकर युवक को लूटने की कोशिश, विरोध पर तमंचे से फायरिंग, दो आरोपित गिरफ्तार ये खबर भी पढ़े : लिफ्ट मांगकर युवक को लूटने की कोशिश, विरोध पर तमंचे से फायरिंग, दो आरोपित गिरफ्तार

जनपद की पात्र सीनियर महिला कबड्डी एवं जिम्नास्टिक्स खिलाड़ी इस चयन प्रक्रिया में प्रतिभाग कर सकती हैं। जनपद स्तर पर चयनित खिलाड़ियों का मंडल स्तरीय चयन ट्रायल दिनांक 30 जुलाई, 2026 को प्रातः 11:00 बजे से सुखदेव पहलवान स्पोर्ट्स स्टेडियम, आजमगढ़ में आयोजित किया जाएगा।

मंडल स्तर पर चयनित खिलाड़ी कबड्डी प्रतियोगिता में 04 से 06 अगस्त, 2026 तथा जिम्नास्टिक्स प्रतियोगिता में 04 से 05 अगस्त, 2026 तक क्षेत्रीय खेल कार्यालय, आगरा मंडल में आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे।

जिला क्रीड़ा अधिकारी ने जनपद की पात्र महिला खिलाड़ियों से निर्धारित तिथि एवं समय पर आवश्यक अभिलेखों के साथ चयन ट्रायल में उपस्थित होकर अवसर का लाभ उठाने की अपील की है। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता से संबंधित विस्तृत जानकारी किसी भी कार्य दिवस में जिला खेल कार्यालय, मऊ से प्राप्त की जा सकती है।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

डीएम और एसपी द्वारा बाबा भयहरणनाथ धाम का किया गया निरीक्षण

प्रतापगढ़।आगामी पवित्र श्रावण माह एवं कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत श्रद्धालुओं एवं कांवड़ियों की सुरक्षा, सुगम आवागमन तथा सुदृढ़ कानून एवं...
उत्तर प्रदेश 
डीएम और एसपी द्वारा बाबा भयहरणनाथ धाम का किया गया निरीक्षण

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, जारी किया पत्र

नई दिल्ली। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उनके इस्तीफे की मांग को...
राष्ट्रीय 
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, जारी किया पत्र

सोनम वांगचुक के वायरल वीडियो पर सफदरजंग अस्पताल ने दी सफाई

अस्पताल का बयान, प्रतिबंधित क्षेत्र में बनाया गया था वीडियो नई दिल्ली। पर्यावरणविद सोनम वांगचुक के अस्पताल से जुड़े वायरल...
राष्ट्रीय 
सोनम वांगचुक के वायरल वीडियो पर सफदरजंग अस्पताल ने दी सफाई

उत्तर प्रदेश

डीएम और एसपी द्वारा बाबा भयहरणनाथ धाम का किया गया निरीक्षण

प्रतापगढ़।आगामी पवित्र श्रावण माह एवं कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत श्रद्धालुओं एवं कांवड़ियों की सुरक्षा, सुगम आवागमन तथा सुदृढ़ कानून एवं...
उत्तर प्रदेश 
डीएम और एसपी द्वारा बाबा भयहरणनाथ धाम का किया गया निरीक्षण

दशमोत्तर छात्रवृत्ति योजनाओं के लिए शासन ने जारी की समय-सारिणी

शिक्षण संस्थाओं में मास्टर डाटा तैयार करने और डिजिटलीकरण की प्रक्रिया 22 जुलाई से शुरू मऊ। उत्तर प्रदेश शासन द्वारा...
उत्तर प्रदेश 
दशमोत्तर छात्रवृत्ति योजनाओं के लिए शासन ने जारी की समय-सारिणी