कच्ची शराब पर आबकारी-पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 20 लीटर अवैध शराब के साथ महिला गिरफ्तार
देवरिया। जनपद में अवैध कच्ची शराब के निर्माण और बिक्री के खिलाफ आबकारी विभाग का अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में शुक्रवार को जिला आबकारी अधिकारी सुरेश चंद्र मिश्र के नेतृत्व में आबकारी विभाग और तरकुलवा पुलिस की संयुक्त टीम ने थाना क्षेत्र के कोनहवलिया गांव में छापेमारी की।
दबिश के दौरान टीम ने 20 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद करते हुए बबीता (34 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया। बरामदगी के आधार पर आरोपी महिला के विरुद्ध थाना तरकुलवा में उत्तर प्रदेश आबकारी अधिनियम की धारा 60 के तहत मुकदमा दर्ज कराया गया है।
कार्रवाई में थाना प्रभारी तरकुलवा भूपेंद्र सिंह, आबकारी निरीक्षक सुधीर सिंह, आबकारी विभाग के दुबे प्रसाद, पंकज चौधरी, विमलेश प्रजापति, बृजेश पटेल और रीता वर्मा सहित पुलिस व आबकारी टीम के अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
जिला आबकारी अधिकारी सुरेश चंद्र मिश्र ने बताया कि अवैध कच्ची शराब के निर्माण, भंडारण और बिक्री के विरुद्ध जनपद में विशेष अभियान लगातार चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि ऐसे कारोबार में संलिप्त लोगों के खिलाफ भविष्य में भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
दशकों से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय प्रेम शकर मणि वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में देवरिया व्यूरो के रूप में कार्यरत हैं। सटीक भाषा, तथ्यपरक संपादन और समाचारों को संतुलित रूप देने की उनकी क्षमता उनकी पहचान है।
