बिजनौर में अवैध कच्ची शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 1000 किलो लहन नष्ट

आबकारी विभाग और बिजनौर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

रामनाथ सिंह

  • ग्राम भोगपुर के जंगल में छापेमारी, अवैध शराब की भट्ठी बरामद

बिजनौर। जनपद में अवैध कच्ची शराब के निर्माण और तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए आबकारी विभाग ने पुलिस के साथ संयुक्त अभियान चलाकर बड़ी कार्रवाई की। थाना बढ़ापुर क्षेत्र के ग्राम भोगपुर के जंगल में छापेमारी के दौरान अवैध शराब बनाने की भट्ठी, उपकरण और करीब 1000 किलोग्राम लहन को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया।

जानकारी के अनुसार, 23 जुलाई 2026 को आबकारी विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने ग्राम भोगपुर के जंगल क्षेत्र में दबिश दी। कार्रवाई के दौरान अवैध कच्ची शराब बनाने में प्रयुक्त भट्ठी, ड्रम एवं अन्य उपकरण बरामद हुए, जिन्हें मौके पर ही ध्वस्त कर दिया गया। साथ ही बड़ी मात्रा में तैयार किया गया लगभग 1000 किलो लहन भी नष्ट कर दिया गया।

घरेलू विवाद ने लिया खौफनाक रूप: पिता ने बेटे को उतारा मौत के घाट ये खबर भी पढ़े : घरेलू विवाद ने लिया खौफनाक रूप: पिता ने बेटे को उतारा मौत के घाट

बताया गया कि जनपद में नवागत जिला आबकारी अधिकारी आर.बी. सिंह के कार्यभार संभालने के बाद अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ लगातार सख्त अभियान चलाया जा रहा है। विभाग की सक्रियता से शराब माफियाओं में हड़कंप मचा हुआ है।

इस अभियान में आबकारी निरीक्षक देवेश कुमार सोती (नगीना क्षेत्र) सहित आबकारी एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम शामिल रही। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि अवैध शराब के निर्माण, बिक्री और तस्करी में संलिप्त लोगों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत आगे भी लगातार कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।

आबकारी विभाग का संदेश
अधिकारियों ने कहा कि जनपद में अवैध शराब के कारोबार को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसे तत्वों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा, ताकि जनपद में अवैध शराब के नेटवर्क को पूरी तरह समाप्त किया जा सके।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

दशमोत्तर छात्रवृत्ति योजनाओं के लिए शासन ने जारी की समय-सारिणी

शिक्षण संस्थाओं में मास्टर डाटा तैयार करने और डिजिटलीकरण की प्रक्रिया 22 जुलाई से शुरू मऊ। उत्तर प्रदेश शासन द्वारा...
उत्तर प्रदेश 
दशमोत्तर छात्रवृत्ति योजनाओं के लिए शासन ने जारी की समय-सारिणी

बिहार बंद के दौरान सीवान पुलिस ने यातायात व्यवस्था रखी सुचारू

पुलिस निगरानी में छोटे वाहनों को सुरक्षित पहुंचाया गया गंतव्य तक सीवान। बिहार बंद के दौरान जेपी चौक पर प्रदर्शनकारियों...
बिहार 
बिहार बंद के दौरान सीवान पुलिस ने यातायात व्यवस्था रखी सुचारू

काली मंदिर में सनसनीखेज चोरी, देवी की प्रतिमा से 10 लाख के आभूषण गायब

साक्ष्य जुटाने के साथ चोरों की पहचान में जुटी पुलिस गुवाहाटी। गुवाहाटी के बशिष्ठ स्थित काली मंदिर में बीती रात...
राष्ट्रीय 
काली मंदिर में सनसनीखेज चोरी, देवी की प्रतिमा से 10 लाख के आभूषण गायब

उत्तर प्रदेश

दशमोत्तर छात्रवृत्ति योजनाओं के लिए शासन ने जारी की समय-सारिणी

शिक्षण संस्थाओं में मास्टर डाटा तैयार करने और डिजिटलीकरण की प्रक्रिया 22 जुलाई से शुरू मऊ। उत्तर प्रदेश शासन द्वारा...
उत्तर प्रदेश 
दशमोत्तर छात्रवृत्ति योजनाओं के लिए शासन ने जारी की समय-सारिणी

कच्ची शराब पर आबकारी-पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 20 लीटर अवैध शराब के साथ महिला गिरफ्तार

देवरिया। जनपद में अवैध कच्ची शराब के निर्माण और बिक्री के खिलाफ आबकारी विभाग का अभियान लगातार जारी है। इसी...
उत्तर प्रदेश 
कच्ची शराब पर आबकारी-पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 20 लीटर अवैध शराब के साथ महिला गिरफ्तार