घरेलू विवाद ने लिया खौफनाक रूप: पिता ने बेटे को उतारा मौत के घाट

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

उत्तर प्रदेश: ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क थाना क्षेत्र में शराब के पैसे को लेकर हुए घरेलू विवाद ने दर्दनाक मोड़ ले लिया. पुलिस ने अपने ही बेटे की कथित तौर पर हत्या करने के आरोप में 47 वर्षीय देवेंद्र को गिरफ्तार किया है.

आरोपी को गुरुवार को एक्सपो मार्ट और तुगलकपुर के बीच ड्रेन रोड पर एक पुलिया के पास से पकड़ा गया. उसके कब्जे से वारदात में इस्तेमाल की गई बांस की लाठी भी बरामद कर ली गई है.

बेटियों के जन्म पर जिला अस्पताल में जश्न, डीएम ने 16 नवजातों को दिए उपहार ये खबर भी पढ़े : बेटियों के जन्म पर जिला अस्पताल में जश्न, डीएम ने 16 नवजातों को दिए उपहार

पुलिस के मुताबिक, 21 जून को देवेंद्र नशे की हालत में घर पहुंचा था. उसने अपने बेटे करण से शराब खरीदने के लिए पैसे मांगे, लेकिन करण ने पैसे देने से इनकार कर दिया. इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी और विवाद हुआ.

आरोप है कि अगले दिन देवेंद्र दोबारा घर लौटा और गुस्से में बांस की लाठी से करण के सिर पर कई वार कर दिए. वारदात को अंजाम देने के बाद वह मौके से फरार हो गया. परिजन गंभीर रूप से घायल करण को तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान 22 जून को उसकी मौत हो गई.

घटना के बाद मृतक की मां ने नॉलेज पार्क थाने में शिकायत दर्ज कराई. शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी पिता के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 105 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की.

जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी की तलाश में कई स्थानों पर दबिश दी. आखिरकार उसे गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस का कहना है कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है.

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन योजना : बालाघाट से आज 196 श्रद्धालु आज मथुरा-वृंदावन के लिए होंगे रवाना

बालाघाट। मध्य प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन योजना के अंतर्गत बालाघाट जिले के 196 चयनित तीर्थयात्री आज शनिवार को...
मध्य प्रदेश 
मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन योजना : बालाघाट से आज 196 श्रद्धालु आज मथुरा-वृंदावन के लिए होंगे रवाना

72 ताबूतों के जुलूस और 'आग का मातम' को लेकर लखनऊ में ट्रैफिक डायवर्जन, कई मार्ग रहेंगे बंद

लखनऊ। इस्लामी माह सफर की 10वीं तारीख के अवसर पर शनिवार 25/26 जुलाई को चौक थाना क्षेत्र में आयोजित होने...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
72 ताबूतों के जुलूस और 'आग का मातम' को लेकर लखनऊ में ट्रैफिक डायवर्जन, कई मार्ग रहेंगे बंद

दतिया दौरे पर रहेंगे सीएम मोहन यादव, जनसभा से व्यापारी सम्मेलन तक कई कार्यक्रम

भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज शनिवार को दतिया विधानसभा क्षेत्र के चुनावी दौरे पर रहेंगे। इस...
मध्य प्रदेश 
दतिया दौरे पर रहेंगे सीएम मोहन यादव, जनसभा से व्यापारी सम्मेलन तक कई कार्यक्रम

पुलिस का संवेदनशील पुलिसिंग पर फोकस, 81 पुलिसकर्मियों को पीड़ितों और बच्चों से व्यवहार का विशेष प्रशिक्षण

यह प्रशिक्षण कार्यक्रम पुलिस आयुक्त अमरेन्द्र कुमार सेंगर के निर्देशन में आयोजित किया गया
राज्य  उत्तर प्रदेश 
पुलिस का संवेदनशील पुलिसिंग पर फोकस, 81 पुलिसकर्मियों को पीड़ितों और बच्चों से व्यवहार का विशेष प्रशिक्षण

यमन में सऊदी गठबंधन के हवाई हमले, हूथियों ने दी जवाबी कार्रवाई की चेतावनी

रियाद/सना। लाल सागर में सऊदी-संबंधित जहाजों पर हुए हमलों और समुद्री तनाव के बीच सऊदी-नेतृत्व वाले गठबंधन ने यमन के...
अंतर्राष्ट्रीय 
यमन में सऊदी गठबंधन के हवाई हमले, हूथियों ने दी जवाबी कार्रवाई की चेतावनी

उत्तर प्रदेश

72 ताबूतों के जुलूस और 'आग का मातम' को लेकर लखनऊ में ट्रैफिक डायवर्जन, कई मार्ग रहेंगे बंद

लखनऊ। इस्लामी माह सफर की 10वीं तारीख के अवसर पर शनिवार 25/26 जुलाई को चौक थाना क्षेत्र में आयोजित होने...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
72 ताबूतों के जुलूस और 'आग का मातम' को लेकर लखनऊ में ट्रैफिक डायवर्जन, कई मार्ग रहेंगे बंद

पुलिस का संवेदनशील पुलिसिंग पर फोकस, 81 पुलिसकर्मियों को पीड़ितों और बच्चों से व्यवहार का विशेष प्रशिक्षण

यह प्रशिक्षण कार्यक्रम पुलिस आयुक्त अमरेन्द्र कुमार सेंगर के निर्देशन में आयोजित किया गया
राज्य  उत्तर प्रदेश 
पुलिस का संवेदनशील पुलिसिंग पर फोकस, 81 पुलिसकर्मियों को पीड़ितों और बच्चों से व्यवहार का विशेष प्रशिक्षण

फर्जी दस्तावेजों के सहारे पैतृक जमीन हड़पने का बड़ा खेल बेनकाब

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के निगोहां क्षेत्र में पैतृक संपत्ति हड़पने के लिए फर्जी दस्तावेज तैयार कर मृतक की फर्जी पत्नी...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
फर्जी दस्तावेजों के सहारे पैतृक जमीन हड़पने का बड़ा खेल बेनकाब

AICDA की अहम बैठक में कारोबारियों को मिली नई गाइडलाइन, ट्रेड सर्टिफिकेट-GST समेत कई मुद्दों पर हुआ मंथन

मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद स्थित साई कार बाजार में ऑल इंडिया कार डीलर्स एसोसिएशन (AICDA) की बैठक आयोजित हुई,...
उत्तर प्रदेश 
 AICDA की अहम बैठक में कारोबारियों को मिली नई गाइडलाइन, ट्रेड सर्टिफिकेट-GST समेत कई मुद्दों पर हुआ मंथन