कोलकाता का कॉलेज स्ट्रीट बनेगा ‘नो व्हीकल ज़ोन’, सरकार ने शुरू की विकास योजना

साइकिल और ई-वाहनों को छोड़कर अन्य वाहनों पर रोक का प्रस्ताव

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

कोलकाता। पश्चिम बंगाल सरकार की शहरी विकास तथा महिला एवं शिशु कल्याण मंत्री अग्निमित्रा पाल ने शनिवार को कोलकाता के ऐतिहासिक कॉलेज स्ट्रीट का दौरा कर प्रस्तावित विकास कार्यों का जायजा लिया।

इस दौरान उनके साथ कोलकाता नगर निगम (केएमसी) के वरिष्ठ अधिकारी, पुलिस प्रशासन, इंजीनियरिंग विभाग, एडीएम सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

निरीक्षण के बाद पत्रकारों से बातचीत में मंत्री अग्निमित्रा पाल ने कहा कि सरकार कॉलेज स्ट्रीट के एक हिस्से को आधुनिक और व्यवस्थित स्वरूप देने की योजना पर काम कर रही है।

जनरल मनोज पांडे बोले- राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए रक्षा तैयारियों को लगातार मजबूत करना जरूरी ये खबर भी पढ़े : जनरल मनोज पांडे बोले- राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए रक्षा तैयारियों को लगातार मजबूत करना जरूरी

इसके लिए अधिकारियों के साथ सुबह विस्तृत निरीक्षण किया गया, ताकि यह तय किया जा सके कि किन सड़कों को 'नो व्हीकल ज़ोन' बनाया जा सकता है।

उन्होंने बताया कि प्रस्तावित योजना के तहत इन सड़कों पर साइकिल और बैटरी चालित वाहनों को छोड़कर अन्य किसी भी वाहन के प्रवेश की अनुमति नहीं होगी।

साथ ही सड़क किनारे मौजूद दुकानों को एक समान डिजाइन में विकसित किया जाएगा और यहां केवल किताबों, कॉपियों, नोटबुक तथा शैक्षणिक सामग्री की दुकानें ही संचालित होंगी, जिससे कॉलेज स्ट्रीट की ऐतिहासिक और शैक्षणिक पहचान को और मजबूत किया जा सके।

मंत्री ने स्पष्ट किया कि पूरे कॉलेज स्ट्रीट को नो व्हीकल ज़ोन बनाना संभव नहीं है, क्योंकि यहां कई प्रमुख शिक्षण संस्थान स्थित हैं। हालांकि, कुछ चुनिंदा सड़कों को इस योजना के तहत विकसित करने की दिशा में काम किया जा रहा है।

अग्निमित्रा पाल ने कहा कि सरकार जल्द ही इस परियोजना की विस्तृत योजना तैयार करेगी और उसके बाद कार्य शुरू करने की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी। उन्होंने आम नागरिकों से भी इस परियोजना के लिए सुझाव देने की अपील की।

उन्होंने कहा कि लोग शहरी विकास विभाग के सोशल मीडिया पेज या विभाग के निर्धारित सुझाव एवं शिकायत नंबर पर अपने विचार भेज सकते हैं। सरकार जनता के हर उपयोगी सुझाव पर गंभीरता से विचार करेगी।

मंत्री ने विश्वास जताया कि लोगों के सहयोग से कॉलेज स्ट्रीट को उसकी ऐतिहासिक गरिमा बनाए रखते हुए एक आधुनिक, सुव्यवस्थित और पैदल यात्रियों के अनुकूल क्षेत्र के रूप में विकसित किया जाएगा।

 

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

'धर्मेंद्र प्रधान को हटाना ही होगा', राहुल गांधी का केंद्र पर बड़ा हमला

नई दिल्ली। कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने नीट पेपर लीक, छात्र आंदोलन और शिक्षा व्यवस्था...
राष्ट्रीय  राज्य 
'धर्मेंद्र प्रधान को हटाना ही होगा', राहुल गांधी का केंद्र पर बड़ा हमला

कच्ची शराब पर आबकारी-पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 20 लीटर अवैध शराब के साथ महिला गिरफ्तार

देवरिया। जनपद में अवैध कच्ची शराब के निर्माण और बिक्री के खिलाफ आबकारी विभाग का अभियान लगातार जारी है। इसी...
उत्तर प्रदेश 
कच्ची शराब पर आबकारी-पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 20 लीटर अवैध शराब के साथ महिला गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश

कच्ची शराब पर आबकारी-पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 20 लीटर अवैध शराब के साथ महिला गिरफ्तार

देवरिया। जनपद में अवैध कच्ची शराब के निर्माण और बिक्री के खिलाफ आबकारी विभाग का अभियान लगातार जारी है। इसी...
उत्तर प्रदेश 
कच्ची शराब पर आबकारी-पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 20 लीटर अवैध शराब के साथ महिला गिरफ्तार

जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने थाना समाधान दिवस में सुनीं जन समस्याएं

प्रतापगढ़। शासन की मंशानुरूप आमजन की शिकायतों के त्वरित, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के उद्देश्य से शनिवार को थाना जेठवारा...
उत्तर प्रदेश 
जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने थाना समाधान दिवस में सुनीं जन समस्याएं