राजस्थान में मानसून फिर सक्रिय, पूरे प्रदेश में ऑरेंज-यलो अलर्ट; भारी बारिश की संभावना

जोधपुर में मूसलाधार बारिश से सड़कें और निचले इलाके जलमग्न

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

जयपुर। राजस्थान में मानसून एक बार फिर पूरे रंग में है। शुक्रवार को प्रदेश के कई जिलों में झमाझम बारिश हुई, वहीं शनिवार 25 जुलाई के लिए मौसम विभाग ने पूरे राज्य में ऑरेंज और यलो अलर्ट जारी किया है।

विभाग के अनुसार 27 जुलाई तक मानसून सक्रिय रहेगा और कई स्थानों पर भारी से अतिभारी बारिश होने की संभावना है। हालांकि 28 जुलाई से मानसूनी गतिविधियों में कुछ कमी आ सकती है।

शुक्रवार को सिरोही, जोधपुर, बाड़मेर, पाली और जालोर सहित कई जिलों में तेज बारिश हुई। सिरोही के माउंट आबू में सर्वाधिक 195 मिलीमीटर (करीब 8 इंच) वर्षा हुई।

बारिश में जन्नत बन जाती हैं भारत की ये जगहें, हरियाली करती आकर्षित ये खबर भी पढ़े : बारिश में जन्नत बन जाती हैं भारत की ये जगहें, हरियाली करती आकर्षित

जोधपुर में तीन घंटे तक हुई मूसलाधार बारिश से सड़कें जलमग्न हो गईं और कई निचले इलाकों में घुटनों तक पानी भर गया। दुकानों और मकानों में पानी घुसने से लोगों को नुकसान भी उठाना पड़ा।

प्रदेश में कई स्थानों पर अच्छी वर्षा हुई। जोधपुर के बापिणी में 81 मिमी, श्रीगंगानगर के करणपुर में 66 मिमी, पाली के जवाई में 97 मिमी, देसूरी में 38 मिमी, पाली शहर में 27 मिमी, अजमेर के जवाजा में 52 मिमी, सरवाड़ में 50 मिमी, बाड़मेर के कल्याणपुर में 57 मिमी, बालोतरा में 56 मिमी, राजसमंद के गढ़बोर में 47 मिमी तथा कुंभलगढ़ में 28 मिमी बारिश मापी गई।

लगातार हो रही बारिश का असर प्रदेश के जलाशयों पर भी दिखाई देने लगा है। पिछले कुछ दिनों में 40 से अधिक ऐसे बांधों में पानी की आवक शुरू हुई है जो पूरी तरह सूख चुके थे।

वहीं दौसा का मोरेल बांध और टोंक का मानसागर बांध भरकर छलकने की स्थिति में पहुंच गए हैं। मौसम केंद्र जयपुर के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया कि उदयपुर और जोधपुर संभाग के कई हिस्सों में अगले दो दिन मानसून पूरी तरह सक्रिय रहेगा तथा कहीं-कहीं भारी से अतिभारी बारिश हो सकती है।

इसके अलावा बीकानेर, अजमेर, कोटा, जयपुर और भरतपुर संभाग के कुछ क्षेत्रों में भी मध्यम से तेज बारिश होने की संभावना है।

हालांकि प्रदेश में बारिश का वितरण अभी भी असमान बना हुआ है। मानसून की देरी से दस्तक और बीच में लंबे कमजोर दौर के कारण केवल ब्यावर, बीकानेर, डीडवाना-कुचामन, फलोदी और सलूम्बर जिलों में ही औसत से अधिक वर्षा दर्ज हुई है।

वहीं बांसवाड़ा, दौसा, डूंगरपुर, हनुमानगढ़, जैसलमेर, जालोर, करौली, खैरथल-तिजारा, पाली, सवाई माधोपुर, सिरोही और उदयपुर सहित 12 जिलों में सूखे जैसे हालात बने हुए हैं, जबकि प्रदेश के 27 जिलों में अब भी सामान्य से कम बारिश मापी गई है।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

अमेठी में मालगाड़ी के सात वैगन पटरी से उतरे, रेलवे ने शुरू किया ट्रैक बहाली अभियान

अमेठी। अमेठी जनपद अंतर्गत जगदीशपुर क्षेत्र के सिंदुरवा रेलवे स्टेशन के पास शनिवार सुबह इंडोरामा उर्वरक इकाई की साइडिंग पर...
उत्तर प्रदेश 
अमेठी में मालगाड़ी के सात वैगन पटरी से उतरे, रेलवे ने शुरू किया ट्रैक बहाली अभियान

सीवान में बिहार बंद बेअसर, नीट पेपर लीक के विरोध में प्रदर्शन के बीच सामान्य रहा जनजीवन

सीवान। नीट परीक्षा के कथित पेपर लीक मामले, केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग तथा नई दिल्ली...
बिहार 
सीवान में बिहार बंद बेअसर, नीट पेपर लीक के विरोध में प्रदर्शन के बीच सामान्य रहा जनजीवन

सीवान में युवक की गोली मारकर हत्या, स्टेशन रोड फल मंडी के पास मिला शव

सीवान। नगर थाना क्षेत्र के स्टेशन रोड स्थित फल मंडी के समीप शनिवार की सुबह एक 26 वर्षीय युवक का...
बिहार 
सीवान में युवक की गोली मारकर हत्या, स्टेशन रोड फल मंडी के पास मिला शव

बारिश में अंतिम संस्कार की परेशानी के बीच विधायक ने उठाई सेमरिया शवदाह गृह चालू करने की मांग

सारण। बरसात के मौसम में श्मशान घाटों पर जलजमाव के कारण अंतिम संस्कार में आ रही समस्याओं को देखते हुए...
बिहार 
बारिश में अंतिम संस्कार की परेशानी के बीच विधायक ने उठाई सेमरिया शवदाह गृह चालू करने की मांग

उत्तर प्रदेश

अमेठी में मालगाड़ी के सात वैगन पटरी से उतरे, रेलवे ने शुरू किया ट्रैक बहाली अभियान

अमेठी। अमेठी जनपद अंतर्गत जगदीशपुर क्षेत्र के सिंदुरवा रेलवे स्टेशन के पास शनिवार सुबह इंडोरामा उर्वरक इकाई की साइडिंग पर...
उत्तर प्रदेश 
अमेठी में मालगाड़ी के सात वैगन पटरी से उतरे, रेलवे ने शुरू किया ट्रैक बहाली अभियान

लखनऊ-वाराणसी रेलखंड पर बड़ा हादसा टला, मालगाड़ी के 7 वैगन पटरी से उतरे

अमेठी। लखनऊ-वाराणसी रेलखंड पर शनिवार सुबह सिंदुरवा रेलवे स्टेशन के पास एक बड़ा रेल हादसा टल गया। इंडोरामा उर्वरक इकाई...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
लखनऊ-वाराणसी रेलखंड पर बड़ा हादसा टला, मालगाड़ी के 7 वैगन पटरी से उतरे

72 ताबूतों के जुलूस और 'आग का मातम' को लेकर लखनऊ में ट्रैफिक डायवर्जन, कई मार्ग रहेंगे बंद

लखनऊ। इस्लामी माह सफर की 10वीं तारीख के अवसर पर शनिवार 25/26 जुलाई को चौक थाना क्षेत्र में आयोजित होने...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
72 ताबूतों के जुलूस और 'आग का मातम' को लेकर लखनऊ में ट्रैफिक डायवर्जन, कई मार्ग रहेंगे बंद

पुलिस का संवेदनशील पुलिसिंग पर फोकस, 81 पुलिसकर्मियों को पीड़ितों और बच्चों से व्यवहार का विशेष प्रशिक्षण

यह प्रशिक्षण कार्यक्रम पुलिस आयुक्त अमरेन्द्र कुमार सेंगर के निर्देशन में आयोजित किया गया
राज्य  उत्तर प्रदेश 
पुलिस का संवेदनशील पुलिसिंग पर फोकस, 81 पुलिसकर्मियों को पीड़ितों और बच्चों से व्यवहार का विशेष प्रशिक्षण