जंगल में छात्रा से गैंगरेप के आरोपित को पुलिस ने मुठभेड़ में किया गिरफ्तार

-पुलिस की जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

चित्रकूट। उत्तर प्रदेश के चित्रकूट जनपद में एक छात्रा से गैंगरेप के आरोपित जितेंद्र उर्फ भोला को पुलिस ने शॉर्ट एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार कर लिया है। इस दौरान आरोपी के पैर में गोली लगी, जबकि एक पुलिसकर्मी भी घायल हो गया। दोनों को शिवरामपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।यह मुठभेड़ शनिवार शाम करीब साढ़े 5 बजे चित्रकूट जनपद के भरतकूप थाना क्षेत्र के मड़फा के जंगल में हुई।

पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह ने बताया कि आरोपित जितेंद्र की लोकेशन जंगल में मिलने के बाद पुलिस टीम ने घेराबंदी की। खुद को घिरा देखकर आरोपी ने पुलिस पर दो तमंचों से फायरिंग शुरू कर दी।फायरिंग के दौरान एक पुलिसकर्मी के हाथ में गोली लग गई। इसके जवाब में पुलिस ने भी फायरिंग की, जिसमें आरोपी जितेंद्र के पैर में गोली लगी और वह बाइक समेत गिर पड़ा। इसके बाद पुलिस टीम ने उसे घेरकर गिरफ्तार कर लिया।

ग्रेटर नोएडा में खुले गड्ढे ने ली 6 वर्षीय मासूम की जान, ठेकेदार पर कार्रवाई के निर्देश ये खबर भी पढ़े : ग्रेटर नोएडा में खुले गड्ढे ने ली 6 वर्षीय मासूम की जान, ठेकेदार पर कार्रवाई के निर्देश

पुलिस के अनुसार, आरोपी ने तीन राउंड फायरिंग की, जबकि पुलिस ने जवाबी कार्रवाई में 10 राउंड फायर किए। आरोपी के कब्जे से दो तमंचे बरामद किए गए हैं। गिरफ्तार आरोपी जितेंद्र उर्फ भोला शिवरामपुर के कल्ला गांव का रहने वाला है। चित्रकूट धाम मंडल के डीआईजी राजेश कुमार एस. ने उस पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। यह कार्रवाई एसओजी टीम और बहिलपुरवा थाना पुलिस ने संयुक्त रूप से की, जिसका नेतृत्व एसओजी प्रभारी एमपी त्रिपाठी ने किया।यह मामला 22 जुलाई को चित्रकूट की देवांगना घाटी में हुई घटना से जुड़ा है, जहां तीन युवकों ने एक छात्रा और उसके बॉयफ्रेंड को बंधक बनाकर छात्रा से गैंगरेप किया था।

पुलिस अधीक्षक ने जांच के बाद स्पष्ट किया है कि पीड़िता नीट (NEET) की छात्रा नहीं थी। वह इंटरमीडिएट की छात्रा है और 12वीं की परीक्षा में दो बार फेल हो चुकी है। छात्रा के पिता राजस्थान में रहते हैं और वह भी अक्सर वहीं रहती थी। सतना की रहने वाली 20 साल की छात्रा 22 जुलाई (बुधवार) को चित्रकूट के 17 साल के बॉयफ्रेंड के साथ देवांगना घाटी की पहाड़ी पर बैठी थी। तभी 3 लड़के बाइक से वहां पहुंचे। खुद को वनकर्मी बताकर दोनों को धमकाया। बॉयफ्रेंड को बेल्ट से पीटा और उसके हाथ-पैर गमछे से बांध दिए।

इसके बाद तीनों ने छात्रा को घसीटते हुए झाड़ियों में ले गए और दरिंदगी की। वारदात के बाद तीनों भाग गए। बॉयफ्रेंड ने खुद के हाथ-पैर खोले और छात्रा के पास पहुंचा। वह बदहवास थी। बॉयफ्रेंड ने ही फोन करके पुलिस को जानकारी दी थी। पीड़ित छात्रा की शिकायत पर पुलिस एफआईआर दर्ज कर आरोपियों को पकड़ने की कोशिश में जुटी है। एक आरोपी जितेंद्र मुठभेड़ में घायल हुआ है। वहीं, उसके 2 साथियों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। एक सीसीटीवी में तीनों आरोपी बाइक से जाते दिख रहे थे। पुलिस ने तीनों की सीसीटीवी तस्वीर भी जारी की थी।

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

राष्ट्रपति मुर्मु के यूरोप दौरे से मजबूत हुए भारत के रिश्ते, व्यापार और रक्षा सहयोग पर बढ़ा जोर

नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु यूरोप के तीन देशों की यात्रा पूरी करने के बाद रविवार को दिल्ली लौट आईं।...
राष्ट्रीय 
राष्ट्रपति मुर्मु के यूरोप दौरे से मजबूत हुए भारत के रिश्ते, व्यापार और रक्षा सहयोग पर बढ़ा जोर

घरेलू सर्राफा बाजार की कीमतों में जोरदार उछाल, महंगा हुआ सोना, चांदी की भी बढ़ी चमक

नई दिल्ली। घरेलू सर्राफा बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान तेजी का रुख बना हुआ नजर आ रहा है।...
कारोबार 
घरेलू सर्राफा बाजार की कीमतों में जोरदार उछाल,  महंगा हुआ सोना, चांदी की भी बढ़ी चमक

सीएम मोहन यादव आज निवाड़ी को देंगे ₹193 करोड़ की विकास परियोजनाओं की सौगात

भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज रविवार को निमाड़ी जिले के प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान वे...
मध्य प्रदेश 
सीएम मोहन यादव आज निवाड़ी को देंगे ₹193 करोड़ की विकास परियोजनाओं की सौगात

बलिया में पुलिस मुठभेड़, गौवध के आरोप में दो गिरफ्तार; एक के पैर में लगी गोली

बलिया। बलिया के बांसडीहरोड थाना की पुलिस ने रविवार तड़के एक मुठभेड़ के बाद गौवध से जुड़े दो आरोपितों को...
उत्तर प्रदेश 
बलिया में पुलिस मुठभेड़, गौवध के आरोप में दो गिरफ्तार; एक के पैर में लगी गोली

मध्य प्रदेश के 5 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, भोपाल-इंदौर समेत 50 जिलों में बरसेंगे बादल

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून सक्रिय बना हुआ है। अगले 24 घंटे के लिए शहडोल, अनूपपुर, डिंडौरी, मंडला और बालाघाट...
मध्य प्रदेश 
मध्य प्रदेश के 5 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, भोपाल-इंदौर समेत 50 जिलों में बरसेंगे बादल

उत्तर प्रदेश

बलिया में पुलिस मुठभेड़, गौवध के आरोप में दो गिरफ्तार; एक के पैर में लगी गोली

बलिया। बलिया के बांसडीहरोड थाना की पुलिस ने रविवार तड़के एक मुठभेड़ के बाद गौवध से जुड़े दो आरोपितों को...
उत्तर प्रदेश 
बलिया में पुलिस मुठभेड़, गौवध के आरोप में दो गिरफ्तार; एक के पैर में लगी गोली

जंगल में छात्रा से गैंगरेप के आरोपित को पुलिस ने मुठभेड़ में किया गिरफ्तार

चित्रकूट। उत्तर प्रदेश के चित्रकूट जनपद में एक छात्रा से गैंगरेप के आरोपित जितेंद्र उर्फ भोला को पुलिस ने शॉर्ट...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
जंगल में छात्रा से गैंगरेप के आरोपित को पुलिस ने मुठभेड़ में किया गिरफ्तार

STF का बड़ा एनकाउंटर: सुशील मूंछ गैंग का ₹50 हजार का इनामी बदमाश ढेर, 38 से ज्यादा केस थे दर्ज

बागपत। उत्तर प्रदेश की स्पेशल टॉस्क फोर्स (एसटीएफ) की मेरठ यूनिट और सिंघावली अहीर थाना पुलिस ने शनिवार को मुठभेड़...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
STF का बड़ा एनकाउंटर: सुशील मूंछ गैंग का ₹50 हजार का इनामी बदमाश ढेर, 38 से ज्यादा केस थे दर्ज

ग्रेटर नोएडा में खुले गड्ढे ने ली 6 वर्षीय मासूम की जान, ठेकेदार पर कार्रवाई के निर्देश

ग्रेटर नोएडा: ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क क्षेत्र में कलाधाम सोसायटी के पास प्राधिकरण द्वारा बोरिंग के लिए खोदे गए...
उत्तर प्रदेश 
ग्रेटर नोएडा में खुले गड्ढे ने ली 6 वर्षीय मासूम की जान, ठेकेदार पर कार्रवाई के निर्देश