ग्रेटर नोएडा में खुले गड्ढे ने ली 6 वर्षीय मासूम की जान, ठेकेदार पर कार्रवाई के निर्देश

घटना के बाद क्षेत्र में लोगों में भारी आक्रोश

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

ग्रेटर नोएडा: ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क क्षेत्र में कलाधाम सोसायटी के पास प्राधिकरण द्वारा बोरिंग के लिए खोदे गए 15 फीट गहरे पानी से भरे गड्ढे में गिरकर छह साल के मासूम अव्यान सूर्या की शनिवार को मौत हो गई.

अव्यान केंद्रीय विद्यालय के उप प्रधानाचार्य सीवान यादव का बेटा था जो दोस्तों के साथ खेलते वक्त बिना बैरिकेडिंग वाले गड्ढे में गिर गया.

कार्यभार ग्रहण करते ही एक्शन में दिखे नए एसडीएम, व्यवस्थाओं का लिया जायजा   ये खबर भी पढ़े : कार्यभार ग्रहण करते ही एक्शन में दिखे नए एसडीएम, व्यवस्थाओं का लिया जायजा

स्थानीय लोगों ने काफी मशक्कत के बाद बच्चे को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. एसडीएम सदर आशुतोष गुप्ता ने मौके पर पहुंचकर ठेकेदार के खिलाफ कानूनी कार्रवाई का आश्वासन दिया है.

स्थानीय लोगों ने बताया कि शनिवार को अव्यान अन्य बच्चों के साथ कलाधाम सोसायटी के पास खेल रहा था. इसी दौरान वह पानी से भरे खुले गड्ढे के पास पहुंच गया और उसमें गिर गया. अन्य बच्चों के शोर मचाने पर पहुंचे लोगों ने उसे बाहर निकाला और अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

लोगों का कहना है कि ये गड्ढा कई दिनों पहले बोरिंग के लिए खोदा गया था. बारिश से इसमें पानी भर गया, लेकिन न तो बैरिकेड लगाए गए और न ही चेतावनी बोर्ड लगा. लोगों ने आक्रोश जताते हुए कहा कि युवराज मेहता की मौत के बाद किए गए सुरक्षा के दावे पूरी तरह खोखले साबित हुए हैं.

गौरतलब है कि युवराज मेहता की भी खुले गड्ढे में गिरने से मौत हुई थी. उस घटना के बाद ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने शहरभर में खुले गड्ढों की बैरिकेडिंग कराने और सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित कराने के दावे किए थे. हालांकि, कलाधाम की घटना ने उन दावों की हकीकत सामने ला दी है.

हादसे के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है. निर्माण कार्यों के दौरान खोदे गए सभी खुले गड्ढों की तत्काल बैरिकेडिंग कराने की मांग की है.

घटना की जानकारी मिलने के बाद एसडीएम सदर आशुतोष गुप्ता जिला प्रशासन की टीम के साथ मौके पर पहुंचे. उन्होंने बताया कि सोसायटी के लोगों ने बिना बैरिकेडिंग के खुले गड्ढे की जानकारी दी है. एसडीएम ने स्पष्ट किया कि हादसे के लिए ठेकेदार जिम्मेदार है और उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

घरेलू सर्राफा बाजार की कीमतों में जोरदार उछाल, महंगा हुआ सोना, चांदी की भी बढ़ी चमक

नई दिल्ली। घरेलू सर्राफा बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान तेजी का रुख बना हुआ नजर आ रहा है।...
कारोबार 
घरेलू सर्राफा बाजार की कीमतों में जोरदार उछाल,  महंगा हुआ सोना, चांदी की भी बढ़ी चमक

सीएम मोहन यादव आज निवाड़ी को देंगे ₹193 करोड़ की विकास परियोजनाओं की सौगात

भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज रविवार को निमाड़ी जिले के प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान वे...
मध्य प्रदेश 
सीएम मोहन यादव आज निवाड़ी को देंगे ₹193 करोड़ की विकास परियोजनाओं की सौगात

बलिया में पुलिस मुठभेड़, गौवध के आरोप में दो गिरफ्तार; एक के पैर में लगी गोली

बलिया। बलिया के बांसडीहरोड थाना की पुलिस ने रविवार तड़के एक मुठभेड़ के बाद गौवध से जुड़े दो आरोपितों को...
उत्तर प्रदेश 
बलिया में पुलिस मुठभेड़, गौवध के आरोप में दो गिरफ्तार; एक के पैर में लगी गोली

मध्य प्रदेश के 5 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, भोपाल-इंदौर समेत 50 जिलों में बरसेंगे बादल

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून सक्रिय बना हुआ है। अगले 24 घंटे के लिए शहडोल, अनूपपुर, डिंडौरी, मंडला और बालाघाट...
मध्य प्रदेश 
मध्य प्रदेश के 5 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, भोपाल-इंदौर समेत 50 जिलों में बरसेंगे बादल

जंगल में छात्रा से गैंगरेप के आरोपित को पुलिस ने मुठभेड़ में किया गिरफ्तार

चित्रकूट। उत्तर प्रदेश के चित्रकूट जनपद में एक छात्रा से गैंगरेप के आरोपित जितेंद्र उर्फ भोला को पुलिस ने शॉर्ट...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
जंगल में छात्रा से गैंगरेप के आरोपित को पुलिस ने मुठभेड़ में किया गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश

बलिया में पुलिस मुठभेड़, गौवध के आरोप में दो गिरफ्तार; एक के पैर में लगी गोली

बलिया। बलिया के बांसडीहरोड थाना की पुलिस ने रविवार तड़के एक मुठभेड़ के बाद गौवध से जुड़े दो आरोपितों को...
उत्तर प्रदेश 
बलिया में पुलिस मुठभेड़, गौवध के आरोप में दो गिरफ्तार; एक के पैर में लगी गोली

जंगल में छात्रा से गैंगरेप के आरोपित को पुलिस ने मुठभेड़ में किया गिरफ्तार

चित्रकूट। उत्तर प्रदेश के चित्रकूट जनपद में एक छात्रा से गैंगरेप के आरोपित जितेंद्र उर्फ भोला को पुलिस ने शॉर्ट...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
जंगल में छात्रा से गैंगरेप के आरोपित को पुलिस ने मुठभेड़ में किया गिरफ्तार

STF का बड़ा एनकाउंटर: सुशील मूंछ गैंग का ₹50 हजार का इनामी बदमाश ढेर, 38 से ज्यादा केस थे दर्ज

बागपत। उत्तर प्रदेश की स्पेशल टॉस्क फोर्स (एसटीएफ) की मेरठ यूनिट और सिंघावली अहीर थाना पुलिस ने शनिवार को मुठभेड़...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
STF का बड़ा एनकाउंटर: सुशील मूंछ गैंग का ₹50 हजार का इनामी बदमाश ढेर, 38 से ज्यादा केस थे दर्ज

ग्रेटर नोएडा में खुले गड्ढे ने ली 6 वर्षीय मासूम की जान, ठेकेदार पर कार्रवाई के निर्देश

ग्रेटर नोएडा: ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क क्षेत्र में कलाधाम सोसायटी के पास प्राधिकरण द्वारा बोरिंग के लिए खोदे गए...
उत्तर प्रदेश 
ग्रेटर नोएडा में खुले गड्ढे ने ली 6 वर्षीय मासूम की जान, ठेकेदार पर कार्रवाई के निर्देश