कार्यभार ग्रहण करते ही एक्शन में दिखे नए एसडीएम, व्यवस्थाओं का लिया जायजा

तहसील परिसर, न्यायालय और कचहरी रोड का किया औचक निरीक्षण

Published By Sonbhadra
On
Sonbhadra Picture

रमेश यादव

दुद्धी,सोनभद्र।दुद्धी तहसील में नए उपजिलाधिकारी (एसडीएम) के रूप में पदभार ग्रहण करते ही अशोक कुमार गुप्ता पूरी तरह एक्शन मोड में नजर आए। कार्यभार संभालते ही उन्होंने क्षेत्र की प्रशासनिक और बुनियादी व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के लिए जमीनी स्तर पर प्रयास शुरू कर दिए हैं।शनिवार को एसडीएम अशोक कुमार गुप्ता ने तहसील परिसर, स्थानीय न्यायालय परिसर और व्यस्त कचहरी रोड का सघन निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने साफ-सफाई, कार्यालयों के रख-रखाव और आम जनता को मिलने वाली सुविधाओं की बारीकी से जांच की। इसके साथ ही उन्होंने कचहरी रोड पर आवागमन और सुरक्षा व्यवस्था का भी जायजा लिया।
  निरीक्षण के दौरान एसडीएम ने वहां मौजूद अधिवक्ताओं से सीधा संवाद स्थापित किया। इस दौरान दुद्धी बार एसोसिएशन के अध्यक्ष कुलभूषण पाण्डेय एवं सिविल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रामलोचन तिवारी ने संयुक्त रूप से एसडीएम का ध्यान कचहरी की गंभीर समस्याओं की ओर आकृष्ट कराया। बार अध्यक्षों ने न्यायालय परिसर के जर्जर भवनों व अधिवक्ताओं के चेम्बरों की खस्ताहाल स्थिति और कचहरी रोड पर सड़कों के किनारे बढ़ते अतिक्रमण की समस्या को प्रमुखता से उठाया। 
  एसडीएम अशोक कुमार गुप्ता ने अधिवक्ताओं की बात को ध्यानपूर्वक सुना और जर्जर भवनों व अतिक्रमण की समस्याओं के हर संभव समाधान का भरोसा दिया। उन्होंने आश्वस्त किया कि तहसील और न्यायालय परिसर में आने वाले फरियादियों तथा अधिवक्ताओं की समस्याओं का त्वरित निस्तारण किया जाएगा और बुनियादी सुविधाओं में सुधार उनकी प्राथमिकता होगी। इस दौरान तहसील प्रशासन के कई अधिकारी और अधिवक्ता मौजूद रहे।

भीम आर्मी का अम्बेडकर प्रतिमा पर प्रदर्शन,पुलिस उठाकर ले गई ये खबर भी पढ़े : भीम आर्मी का अम्बेडकर प्रतिमा पर प्रदर्शन,पुलिस उठाकर ले गई

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

नवीनतम

जाने 26 जुलाई का इतिहास? भारतीय सेना के अदम्य साहस की लड़ाई 

भारत के इतिहास में 26 जुलाई की तारीख बेहद खास है। 26 जुलाई 1999 को ही भारतीय सेना ने अदम्य...
विचार मित्र 
जाने 26 जुलाई का इतिहास? भारतीय सेना के अदम्य साहस की लड़ाई 

मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले में डैम में गिरी कार , पांच की मौत

राजगढ़। मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले में शनिवार को दोपहर एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डैम में जा गिरी।...
राष्ट्रीय  राज्य  मध्य प्रदेश 
 मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले में डैम में गिरी कार , पांच की मौत

सपा कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा, फूलन देवी के संघर्षों को किया याद

देवरिया। समाजवादी पार्टी जिला कार्यालय, बांस देवरिया स्थित मुलायम सिंह यादव सभागार में शनिवार को पूर्व सांसद वीरांगना फूलन देवी...
उत्तर प्रदेश 
सपा कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा, फूलन देवी के संघर्षों को किया याद

दिल्ली मेट्रो के तीन स्टेशन यात्रियों के लिए खुले

नई दिल्ली। सुरक्षा कारणों और प्रदर्शनों के चलते बंद किए गए दिल्ली मेट्रो के प्रमुख स्टेशनों में से राजीव चौक,...
राष्ट्रीय  राज्य  दिल्ली 
दिल्ली मेट्रो के तीन स्टेशन यात्रियों के लिए खुले

इंडोनेशिया से डिपोर्ट कर पंजाब लाया गया गैंगस्टर जोबन बिल्ला

चंडीगढ़। पंजाब पुलिस की एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) ने फरार गैंगस्टर जोबनजीत सिंह उर्फ जोबन बिल्ला को इंडोनेशिया की...
राष्ट्रीय  राज्य 
इंडोनेशिया से डिपोर्ट कर पंजाब लाया गया गैंगस्टर जोबन बिल्ला

उत्तर प्रदेश

सपा कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा, फूलन देवी के संघर्षों को किया याद

देवरिया। समाजवादी पार्टी जिला कार्यालय, बांस देवरिया स्थित मुलायम सिंह यादव सभागार में शनिवार को पूर्व सांसद वीरांगना फूलन देवी...
उत्तर प्रदेश 
सपा कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा, फूलन देवी के संघर्षों को किया याद

शहादत दिवस पर याद की गईं पूर्व सांसद फूलन देवी, संघर्ष और सामाजिक न्याय के संदेश को किया गया याद

देवरिया। पूर्व सांसद स्व. फूलन देवी के शहादत दिवस पर शनिवार को बरहज क्षेत्र में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में उन्हें...
उत्तर प्रदेश 
शहादत दिवस पर याद की गईं पूर्व सांसद फूलन देवी, संघर्ष और सामाजिक न्याय के संदेश को किया गया याद

एसडीएम ने म्योरपुर सीएचसी का किया औचक निरीक्षण

म्योरपुर,सोनभद्र। उपजिलाधिकारी दुद्धी रविकुमार पासवान ने शनिवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) म्योरपुर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान...
उत्तर प्रदेश 
एसडीएम ने म्योरपुर सीएचसी का किया औचक निरीक्षण