यूपी बोर्ड 2027 की हाईस्कूल-इंटर परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू, व्यक्तिगत परीक्षार्थियों के लिए तारीखें तय

हाईस्कूल के लिए 706 और इंटरमीडिएट के लिए 806 रुपये परीक्षा शुल्क, 5 अगस्त तक अग्रसारण केंद्र पर जमा करना होगा आवेदन

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

प्रयागराज। माध्यमिक शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश ने वर्ष 2027 की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए व्यक्तिगत परीक्षार्थियों के आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। परीक्षा में शामिल होने वाले व्यक्तिगत परीक्षार्थियों को अपना आवेदन पत्र संबंधित अग्रसारण केंद्र के प्रधानाचार्य को 5 अगस्त 2026 तक देना होगा। यह जानकारी शनिवार को उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद के सचिव भगवती सिंह ने दी।

उन्होंने बताया कि व्यक्तिगत परीक्षार्थियों के आवेदन पत्र प्राप्त करने और परीक्षा शुल्क जमा कराने के लिए समय-सारिणी जारी कर दी गई है। उन्होंने कहा कि परीक्षार्थी निर्धारित तिथियों का ध्यान रखते हुए समय से आवेदन प्रक्रिया पूरी करें, ताकि बाद में किसी तरह की परेशानी न हो।

ग्रेटर नोएडा में खुले गड्ढे ने ली 6 वर्षीय मासूम की जान, ठेकेदार पर कार्रवाई के निर्देश ये खबर भी पढ़े : ग्रेटर नोएडा में खुले गड्ढे ने ली 6 वर्षीय मासूम की जान, ठेकेदार पर कार्रवाई के निर्देश

इतना देना होगा परीक्षा शुल्क

परिषद की ओर से जारी शुल्क विवरण के अनुसार व्यक्तिगत परीक्षार्थियों के लिए हाईस्कूल परीक्षा का शुल्क 700 रुपये, अग्रसारण शुल्क 1.50 रुपये और अन्य निर्धारित शुल्क 5 रुपये है। कुल 706 रुपये जमा होंगे। हाईस्कूल के एक विषय की परीक्षा के लिए कुल शुल्क 206 रुपये निर्धारित है।इसी तरह इंटरमीडिएट परीक्षा का शुल्क 800 रुपये है। अन्य शुल्क मिलाकर कुल 806 रुपये जमा करने होंगे। इंटरमीडिएट के एक विषय की परीक्षा के लिए कुल शुल्क 206 रुपये निर्धारित किया गया है।

10 अगस्त तक शुल्क जमा करने का मौका

जारी समय-सारिणी के अनुसार अग्रसारण केंद्र के प्रधानाचार्य को व्यक्तिगत परीक्षार्थियों से प्राप्त परीक्षा शुल्क एकमुश्त चालान के माध्यम से 10 अगस्त 2026 तक कोषागार में जमा करना होगा। इसके बाद 16 अगस्त की मध्यरात्रि 12 बजे तक परीक्षा शुल्क और परीक्षार्थियों से संबंधित शैक्षिक विवरण परिषद की वेबसाइट पर ऑनलाइन अपलोड करना होगा।

10 अगस्त के बाद आवेदन करने वाले परीक्षार्थियों को 100 रुपये विलंब शुल्क के साथ परीक्षा शुल्क जमा करने का अवसर दिया गया है। इसके लिए अंतिम तिथि 16 अगस्त निर्धारित है। विलंब शुल्क के साथ जमा शुल्क की जानकारी और परीक्षार्थियों का विवरण 20 अगस्त 2026 की मध्यरात्रि 12 बजे तक ऑनलाइन अपलोड किया जा सकेगा।

21 से 31 अगस्त तक होगा विवरण का सत्यापन

वेबसाइट पर अपलोड किए गए परीक्षार्थियों के विवरण की जांच अग्रसारण केंद्र के प्रधानाचार्य द्वारा 21 से 31 अगस्त तक की जाएगी। नाम, माता-पिता का नाम, जन्मतिथि, लिंग, विषय और फोटो आदि का मिलान किया जाएगा।यदि किसी परीक्षार्थी के विवरण में संशोधन की जरूरत होगी तो 1 से 10 सितंबर 2026 तक संशोधन कराया जा सकेगा। परिषद की ओर से स्पष्ट किया गया है कि इसके बाद वेबसाइट पर किसी भी तरह का संशोधन स्वीकार नहीं किया जाएगा।

सचिव भगवती सिंह ने बताया कि परीक्षार्थियों के शैक्षिक विवरण की जांच और आवेदन प्रक्रिया में पूरी सावधानी बरती जा रही है। उन्होंने कहा कि विद्यालय और अग्रसारण केंद्र के प्रधानाचार्य यह सुनिश्चित करें कि परीक्षार्थियों के नाम, जन्मतिथि, विषय और अन्य विवरण सही तरीके से दर्ज किए जाएं, ताकि परीक्षा और आगे की प्रक्रिया में कोई परेशानी न हो।परिषद के अनुसार फोटोयुक्त नामावली और संबंधित कोषपत्र की एक प्रति 30 सितंबर 2026 तक परिषद के क्षेत्रीय कार्यालयों को भेजने की प्रक्रिया भी पूरी करनी होगी।

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

सीएम मोहन यादव आज निवाड़ी को देंगे ₹193 करोड़ की विकास परियोजनाओं की सौगात

भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज रविवार को निमाड़ी जिले के प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान वे...
मध्य प्रदेश 
सीएम मोहन यादव आज निवाड़ी को देंगे ₹193 करोड़ की विकास परियोजनाओं की सौगात

बलिया में पुलिस मुठभेड़, गौवध के आरोप में दो गिरफ्तार; एक के पैर में लगी गोली

बलिया। बलिया के बांसडीहरोड थाना की पुलिस ने रविवार तड़के एक मुठभेड़ के बाद गौवध से जुड़े दो आरोपितों को...
उत्तर प्रदेश 
बलिया में पुलिस मुठभेड़, गौवध के आरोप में दो गिरफ्तार; एक के पैर में लगी गोली

मध्य प्रदेश के 5 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, भोपाल-इंदौर समेत 50 जिलों में बरसेंगे बादल

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून सक्रिय बना हुआ है। अगले 24 घंटे के लिए शहडोल, अनूपपुर, डिंडौरी, मंडला और बालाघाट...
मध्य प्रदेश 
मध्य प्रदेश के 5 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, भोपाल-इंदौर समेत 50 जिलों में बरसेंगे बादल

जंगल में छात्रा से गैंगरेप के आरोपित को पुलिस ने मुठभेड़ में किया गिरफ्तार

चित्रकूट। उत्तर प्रदेश के चित्रकूट जनपद में एक छात्रा से गैंगरेप के आरोपित जितेंद्र उर्फ भोला को पुलिस ने शॉर्ट...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
जंगल में छात्रा से गैंगरेप के आरोपित को पुलिस ने मुठभेड़ में किया गिरफ्तार

ऑपरेशन विजय की गौरवगाथा को देश का सलाम, कारगिल के वीरों के बलिदान को किया याद

नई दिल्ली। कारगिल विजय दिवस पर कृतज्ञ राष्ट्र आज वीर जवानों को नमन कर रहा है। इस वर्ष मुख्य कार्यक्रम...
राष्ट्रीय 
ऑपरेशन विजय की गौरवगाथा को देश का सलाम, कारगिल के वीरों के बलिदान को किया याद

उत्तर प्रदेश

बलिया में पुलिस मुठभेड़, गौवध के आरोप में दो गिरफ्तार; एक के पैर में लगी गोली

बलिया। बलिया के बांसडीहरोड थाना की पुलिस ने रविवार तड़के एक मुठभेड़ के बाद गौवध से जुड़े दो आरोपितों को...
उत्तर प्रदेश 
बलिया में पुलिस मुठभेड़, गौवध के आरोप में दो गिरफ्तार; एक के पैर में लगी गोली

जंगल में छात्रा से गैंगरेप के आरोपित को पुलिस ने मुठभेड़ में किया गिरफ्तार

चित्रकूट। उत्तर प्रदेश के चित्रकूट जनपद में एक छात्रा से गैंगरेप के आरोपित जितेंद्र उर्फ भोला को पुलिस ने शॉर्ट...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
जंगल में छात्रा से गैंगरेप के आरोपित को पुलिस ने मुठभेड़ में किया गिरफ्तार

STF का बड़ा एनकाउंटर: सुशील मूंछ गैंग का ₹50 हजार का इनामी बदमाश ढेर, 38 से ज्यादा केस थे दर्ज

बागपत। उत्तर प्रदेश की स्पेशल टॉस्क फोर्स (एसटीएफ) की मेरठ यूनिट और सिंघावली अहीर थाना पुलिस ने शनिवार को मुठभेड़...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
STF का बड़ा एनकाउंटर: सुशील मूंछ गैंग का ₹50 हजार का इनामी बदमाश ढेर, 38 से ज्यादा केस थे दर्ज

ग्रेटर नोएडा में खुले गड्ढे ने ली 6 वर्षीय मासूम की जान, ठेकेदार पर कार्रवाई के निर्देश

ग्रेटर नोएडा: ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क क्षेत्र में कलाधाम सोसायटी के पास प्राधिकरण द्वारा बोरिंग के लिए खोदे गए...
उत्तर प्रदेश 
ग्रेटर नोएडा में खुले गड्ढे ने ली 6 वर्षीय मासूम की जान, ठेकेदार पर कार्रवाई के निर्देश