राष्ट्रपति मुर्मु के यूरोप दौरे से मजबूत हुए भारत के रिश्ते, व्यापार और रक्षा सहयोग पर बढ़ा जोर

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु यूरोप के तीन देशों की यात्रा पूरी करने के बाद रविवार को दिल्ली लौट आईं। राष्ट्रपति के आधिकारक एक्स हैंडल पर यह जानकारी साझा की गई।

उनकी यह यात्रा भारत के साथ इन देशों के द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने के उद्देश्य से हुई। राष्ट्रपति ने अपनी यात्रा की शुरुआत 20 जुलाई को मोल्दोवा से की। यह किसी भारतीय राष्ट्राध्यक्ष की मोल्दोवा की पहली यात्रा रही।

राष्ट्रपति मुर्मु इसके बाद 21 और 22 जुलाई को उत्तरी मैसेडोनिया के दौरे पर रहीं। राष्ट्रपति ने उत्तरी मैसेडोनिया की संसद को भी संबोधित किया और भारत-उत्तरी मैसेडोनिया बिजनेस फोरम के उद्घाटन सत्र में भी हिस्सा लिया।

सिक्किम में निर्माणाधीन सुरंग दुर्घटना में अब तक सात लोगों की मौत की पुष्टि ये खबर भी पढ़े : सिक्किम में निर्माणाधीन सुरंग दुर्घटना में अब तक सात लोगों की मौत की पुष्टि

यात्रा के अंतिम चरण में राष्ट्रपति मुर्मु 23 जुलाई को रोमानिया पहुंचीं। तीन दशक से ज्यादा समय में यह किसी भारतीय राष्ट्राध्यक्ष की रोमानिया की पहली यात्रा रही।

इस दौरान भारत और रोमानिया ने अगले तीन वर्षों में द्विपक्षीय व्यापार को दोगुना करने पर सहमति जताई। दोनों देशों ने रक्षा समेत कई महत्वपूर्ण क्षेत्रों में सहयोग मजबूत करने पर भी चर्चा की।

स्वदेश रवाना होने से पहले राष्ट्रपति ने शनिवार को रोमानिया में भारतीय समुदाय और फ्रेंड्स ऑफ इंडिया संगठन के सदस्यों से भी मुलाकात की।

इस दौरे में केंद्रीय उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण राज्यमंत्री निमुबेन जयंतीभाई बांभणिया, सांसद दिनेश शर्मा और सांसद विजय बघेल भी राष्ट्रपति के साथ रहे।

 

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

असम में बाढ़ का कहर जारी, मृतकों की संख्या 66 पहुंची; 6.54 लाख से अधिक लोग प्रभावित

गुवाहाटी। असम में आई बाढ़ का पानी अब धीरे-धीरे उतरने लगा है। बावजूद उसके ऊपरी असम में अभी भी हालात...
राष्ट्रीय 
असम में बाढ़ का कहर जारी, मृतकों की संख्या 66 पहुंची; 6.54 लाख से अधिक लोग प्रभावित

मणिपुर: सुरक्षा बलों की बड़ी कार्रवाई, हथियार-ड्रग्स बरामद; उग्रवादी संगठनों के कई कैडर गिरफ्तार

इंफाल। मणिपुर में सुरक्षा बलों और पुलिस ने बीते 24 घंटे में चलाए गए अलग-अलग अभियानों में बड़ी सफलता हासिल...
राष्ट्रीय 
मणिपुर: सुरक्षा बलों की बड़ी कार्रवाई, हथियार-ड्रग्स बरामद; उग्रवादी संगठनों के कई कैडर गिरफ्तार

पलामू में भरठुवा बंदूक साफ करते समय चली गोली, 75 वर्षीय बुजुर्ग की मौत

पलामू। पलामू जिले के रामगढ़ थाना क्षेत्र के नावाडीह हुटार गांव में अवैध भरठुवा बंदूक की सफाई करने के क्रम...
झारखंड 
पलामू में भरठुवा बंदूक साफ करते समय चली गोली, 75 वर्षीय बुजुर्ग की मौत

प्रल्हाद जोशी बने नए केंद्रीय शिक्षा मंत्री: जानिए उनकी शिक्षा, राजनीतिक सफर और नई जिम्मेदारियां

नई दिल्ली। वरिष्ठ भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी को केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।...
राष्ट्रीय  दिल्ली 
प्रल्हाद जोशी बने नए केंद्रीय शिक्षा मंत्री: जानिए उनकी शिक्षा, राजनीतिक सफर और नई जिम्मेदारियां

उत्तर प्रदेश

बलिया में पुलिस मुठभेड़, गौवध के आरोप में दो गिरफ्तार; एक के पैर में लगी गोली

बलिया। बलिया के बांसडीहरोड थाना की पुलिस ने रविवार तड़के एक मुठभेड़ के बाद गौवध से जुड़े दो आरोपितों को...
उत्तर प्रदेश 
बलिया में पुलिस मुठभेड़, गौवध के आरोप में दो गिरफ्तार; एक के पैर में लगी गोली

जंगल में छात्रा से गैंगरेप के आरोपित को पुलिस ने मुठभेड़ में किया गिरफ्तार

चित्रकूट। उत्तर प्रदेश के चित्रकूट जनपद में एक छात्रा से गैंगरेप के आरोपित जितेंद्र उर्फ भोला को पुलिस ने शॉर्ट...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
जंगल में छात्रा से गैंगरेप के आरोपित को पुलिस ने मुठभेड़ में किया गिरफ्तार

STF का बड़ा एनकाउंटर: सुशील मूंछ गैंग का ₹50 हजार का इनामी बदमाश ढेर, 38 से ज्यादा केस थे दर्ज

बागपत। उत्तर प्रदेश की स्पेशल टॉस्क फोर्स (एसटीएफ) की मेरठ यूनिट और सिंघावली अहीर थाना पुलिस ने शनिवार को मुठभेड़...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
STF का बड़ा एनकाउंटर: सुशील मूंछ गैंग का ₹50 हजार का इनामी बदमाश ढेर, 38 से ज्यादा केस थे दर्ज