हिमाचल सरकार का प्रशासनिक फेरबदल, 9 एचएएस अधिकारियों को मिला अतिरिक्त प्रभार

सभी नई जिम्मेदारियां जनहित में तत्काल प्रभाव से लागू

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

शिमला। हिमाचल प्रदेश सरकार ने नौ एचएएस अधिकारियों को उनके मौजूदा दायित्वों के साथ अतिरिक्त प्रभार सौंपने के आदेश जारी किए हैं।

अधिसूचना के अनुसार यह व्यवस्था तत्काल प्रभाव से जनहित में लागू होगी। आदेश शनिवार देर शाम प्रधान सचिव (कार्मिक) एम. सुधा देवी की ओर से जारी किए गए हैं।

अधिसूचना के अनुसार जिला सोलन में सहायक बंदोबस्त अधिकारी के पद पर कार्यरत नरेंद्र कुमार-2 को जिला सोलन के अर्की में सहायक बंदोबस्त अधिकारी का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

जिला शिमला के चौपाल में एसडीएम हेम चंद वर्मा को जिला शिमला के कुपवी के एसडीएम का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

हमीरपुर में एसडीएम संजीत सिंह को जिला हमीरपुर के उपायुक्त कार्यालय में सहायक आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

शिमला (ग्रामीण) में एसडीएम मनजीत शर्मा को जिला शिमला के उपायुक्त कार्यालय में सहायक आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

जिला हमीरपुर में क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी (आरटीओ) के पद पर कार्यरत राजीव ठाकुर को नगर निगम हमीरपुर के संयुक्त आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

केलांग में एसडीएम व परियोजना निदेशक, डीआरडीए के पद पर कार्यरत कुनिका एकर्स को जिला लाहौल एवं स्पीति के उदयपुर के एसडीएम के साथ केलांग में उपायुक्त, लाहौल एवं स्पीति के सहायक आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है।

जिला बिलासपुर में एसडीएम के पद पर तैनात राज कुमार-2 को जिला बिलासपुर के उपायुक्त कार्यालय में सहायक आयुक्त और भूमि अधिग्रहण अधिकारी, एसएलएयू, एनएचएआई मुख्यालय बिलासपुर का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

जिला शिमला के जुब्बल में एसडीएम गुरमीत ग्यालछेन नेगी को जिला शिमला के कोटखाई के एसडीएम का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

जिला सिरमौर के शिलाई में एसडीएम जस पाल को जिला सिरमौर के कफोटा के एसडीएम का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

सिरमौर में दर्दनाक सड़क हादसा, 150 फीट गहरी खाई में गिरी कार; तीन की मौत ये खबर भी पढ़े : सिरमौर में दर्दनाक सड़क हादसा, 150 फीट गहरी खाई में गिरी कार; तीन की मौत

 

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

सक्ती के हसौद थाना परिसर में आरक्षक ने लगाई फांसी, जांच में जुटी पुलिस

सक्ती / रायपुर। छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले के हसौद थाना परिसर में पदस्थ आरक्षक जय लहरे ने शनिवार की देर...
छत्तीसगढ़ 
सक्ती के हसौद थाना परिसर में आरक्षक ने लगाई फांसी, जांच में जुटी पुलिस

'कोर्ट 24x7 एंटरटेनमेंट चैनल नहीं बन सकती': सुप्रीम कोर्ट ने सोशल मीडिया पर

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने न्यायिक कार्यवाही की ऑडियो-वीडियो रिकॉर्डिंग को सोशल मीडिया या अन्य डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बिना अनुमति...
राष्ट्रीय 
'कोर्ट 24x7 एंटरटेनमेंट चैनल नहीं बन सकती': सुप्रीम कोर्ट ने सोशल मीडिया पर

‘मन की बात’ में विज्ञान-खेल की उपलब्धियों का उल्लेख, प्रधानमंत्री ने किया कारगिल वीरों के साहस को नमन

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ‘मन की बात’ कार्यक्रम में विज्ञान, नवाचार, खेल और राष्ट्रीय सुरक्षा में भारत की...
राष्ट्रीय 
‘मन की बात’ में विज्ञान-खेल की उपलब्धियों का उल्लेख, प्रधानमंत्री ने किया कारगिल वीरों के साहस को नमन

मनाली : ट्रैकिंग दल के टीम लीडर की नाले के बहने से मौत, नदी किनारे शव बरामद

कुल्लू। जिला पुलिस कुल्लू के अंतर्गत थाना मनाली क्षेत्र से एक दुखद घटना सामने आई है। ट्रैकिंग के दौरान मझाच...
राष्ट्रीय  हिमाचल 
 मनाली : ट्रैकिंग दल के टीम लीडर की नाले के बहने से मौत, नदी किनारे शव बरामद

चीन में चक्रवात नौल का कहर, ग्वांगडोंग में रेड अलर्ट जारी; भारी बारिश की चेतावनी

बीजिंग। चीन के राष्ट्रीय मौसम विज्ञान केंद्र ने रविवार सुबह चक्रवात नौल के दक्षिण चीन के ग्वांगडोंग प्रांत में दस्तक...
अंतर्राष्ट्रीय 
चीन में चक्रवात नौल का कहर, ग्वांगडोंग में रेड अलर्ट जारी; भारी बारिश की चेतावनी

उत्तर प्रदेश

अंबेडकरनगर में 22-23 अगस्त को होगा दो दिवसीय युवा संसद 'संवाद पीठ-2nd Edition', पंजीकरण शुरू

अंबेडकरनगर। युवाओं में लोकतांत्रिक मूल्यों, संवैधानिक चेतना और उत्तरदायी नेतृत्व के विकास के उद्देश्य से एकेडमी रिसर्च सोसाइटी के युवा...
उत्तर प्रदेश 
अंबेडकरनगर में 22-23 अगस्त को होगा दो दिवसीय युवा संसद 'संवाद पीठ-2nd Edition', पंजीकरण शुरू

बलिया में पुलिस मुठभेड़, गौवध के आरोप में दो गिरफ्तार; एक के पैर में लगी गोली

बलिया। बलिया के बांसडीहरोड थाना की पुलिस ने रविवार तड़के एक मुठभेड़ के बाद गौवध से जुड़े दो आरोपितों को...
उत्तर प्रदेश 
बलिया में पुलिस मुठभेड़, गौवध के आरोप में दो गिरफ्तार; एक के पैर में लगी गोली

जंगल में छात्रा से गैंगरेप के आरोपित को पुलिस ने मुठभेड़ में किया गिरफ्तार

चित्रकूट। उत्तर प्रदेश के चित्रकूट जनपद में एक छात्रा से गैंगरेप के आरोपित जितेंद्र उर्फ भोला को पुलिस ने शॉर्ट...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
जंगल में छात्रा से गैंगरेप के आरोपित को पुलिस ने मुठभेड़ में किया गिरफ्तार