अंबेडकरनगर में 22-23 अगस्त को होगा दो दिवसीय युवा संसद 'संवाद पीठ-2nd Edition', पंजीकरण शुरू

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

अंबेडकरनगर। युवाओं में लोकतांत्रिक मूल्यों, संवैधानिक चेतना और उत्तरदायी नेतृत्व के विकास के उद्देश्य से एकेडमी रिसर्च सोसाइटी के युवा प्रकोष्ठ युवान सृजन संघ द्वारा आगामी 22 एवं 23 अगस्त 2026 को दो दिवसीय युवा संसद 'संवाद पीठ-2nd Edition' का आयोजन किया जाएगा।शनिवार को प्रेस क्लब अंबेडकर नगर में आयोजित प्रेस वार्ता में एकेडेमिक रिसर्च सोसायटी के संस्थापक सदस्य डॉ पवन तिवारी ने पत्रकारों को बताया कि कार्यक्रम का आयोजन श्री लल्लन जी ब्रह्मचारी महाविद्यालय, राजेसुल्तानपुर अंबेडकरनगर में किया गया है।

इसमें अवध प्रांत के विभिन्न विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों के साथ-साथ देश के अन्य राज्यों से भी छात्र-छात्राएं प्रतिभाग करेंगे।आयोजकों के अनुसार, संवाद पीठ युवाओं को भारतीय संसदीय लोकतंत्र, संवैधानिक मूल्यों, सार्वजनिक नीति और उत्तरदायी नेतृत्व का व्यावहारिक अनुभव प्रदान करने का एक महत्वपूर्ण मंच है। इस वर्ष का मुख्य विमर्श विषय "एक राष्ट्र, समान प्रतिनिधित्व : परिसीमन, लोकसभा विस्तार एवं विशाल राज्यों के पुनर्गठन पर राष्ट्रीय विमर्श" रखा गया है। इसके अंतर्गत The Constitution (131st Amendment) Bill, 2026 के संदर्भ में संसदीय शैली में विचार-विमर्श कराया जाएगा।

लखनऊ-सीतापुर हाईवे पर तेज रफ्तार ऑटो पलटने से मजदूर की मौत, पांच घायल ये खबर भी पढ़े : लखनऊ-सीतापुर हाईवे पर तेज रफ्तार ऑटो पलटने से मजदूर की मौत, पांच घायल

एकेडेमिक रिसर्च सोसाइटी के अध्यक्ष डॉ उदय राज मिश्रा ने बताया कि दो दिवसीय कार्यक्रम के पहले दिन समिति कार्यवाही, संसदीय बहस और प्रतिभागियों का मूल्यांकन होगा। वहीं दूसरे दिन चयनित टॉप-10 डेलीगेट्स के बीच ग्रैंड पार्लियामेंटरी डिबेट तथा ऑडियंस इंटरैक्शन राउंड आयोजित किया जाएगा।प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को Best Parliamentarian Award, Best Debater Award एवं Best Verbal Commendation Award के तहत ₹5,000-₹5,000 के नकद पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। इसके अतिरिक्त शीर्ष प्रतिभागियों को भारतीय संसद (लोकसभा) और उत्तर प्रदेश विधानसभा के शैक्षणिक भ्रमण, इंटर्नशिप के अवसर, Letter of Appreciation (LOA) तथा अन्य प्रतिष्ठित अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे। सभी प्रतिभागियों को आधिकारिक सहभागिता प्रमाणपत्र भी दिया जाएगा।

उन्होंने ने बताया कि कार्यक्रम के लिए पंजीकरण प्रारंभ हो चुका है। कॉलेज डेलीगेशन के लिए पंजीकरण शुल्क ₹300 प्रति प्रतिनिधि तथा व्यक्तिगत पंजीकरण के लिए ₹500 प्रति प्रतिनिधि निर्धारित किया गया है। इच्छुक छात्र-छात्राओं से समय रहते पंजीकरण कराने की अपील की गई है।प्रेस वार्ता में मुख्य रूप से समिति के महामंत्री मनीष मिश्रा (आशीष) कोषाध्यक्ष कृष्ण कुमार त्रिपाठी महामंत्री चंद्र कार्तिकेय तिवारी एवं युवान सृजन संघ के अध्यक्ष अथर्व त्रिपाठी मौजूद रहे।

 

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद प्रह्लाद जोशी को शिक्षा मंत्रालय की कमान, राष्ट्रपति ने दी मंजूरी

नई दिल्ली। नीट (NEET) परीक्षा पेपर लीक विवाद के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के कुछ ही...
राष्ट्रीय  राज्य 
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद प्रह्लाद जोशी को शिक्षा मंत्रालय की कमान, राष्ट्रपति ने दी मंजूरी

कारगिल विजय दिवस पर सीएम सरमा ने वीर शहीदों को दी श्रद्धांजलि

कारगिल वीरों का अमर बलिदान: राष्ट्र के लिए सदैव प्रेरणास्रोत- सीएम सरमा गुवाहाटी। असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा...
राष्ट्रीय 
कारगिल विजय दिवस पर सीएम सरमा ने वीर शहीदों को दी श्रद्धांजलि

विदेशी शक्तियों और भितरघातियों की जुगलबंदी विफल: डा. रवीन्द्र अरजरिया

लोकतंत्र में असहमति और शांतिपूर्ण प्रदर्शन नागरिक अधिकारों का मूल आधार होता है परन्तु जब असहमति की आड़ में विदेशी...
विचार मित्र 
विदेशी शक्तियों और भितरघातियों की जुगलबंदी विफल: डा. रवीन्द्र अरजरिया

तथ्य, दुष्प्रचार और भारतीय राजनीति का बदलता हुआ स्वरूप- महेन्द्र तिवारी

कॉकरोच जनता पार्टी: डिजिटल राजनीति का उभरता प्रभाव भारत में सोशल मीडिया का स्वरूप अब महज एक दूसरे से जुड़ने...
विचार मित्र 
तथ्य, दुष्प्रचार और भारतीय राजनीति का बदलता हुआ स्वरूप- महेन्द्र तिवारी

सक्ती के हसौद थाना परिसर में आरक्षक ने लगाई फांसी, जांच में जुटी पुलिस

सक्ती / रायपुर। छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले के हसौद थाना परिसर में पदस्थ आरक्षक जय लहरे ने शनिवार की देर...
छत्तीसगढ़ 
सक्ती के हसौद थाना परिसर में आरक्षक ने लगाई फांसी, जांच में जुटी पुलिस

उत्तर प्रदेश

अंबेडकरनगर में 22-23 अगस्त को होगा दो दिवसीय युवा संसद 'संवाद पीठ-2nd Edition', पंजीकरण शुरू

अंबेडकरनगर। युवाओं में लोकतांत्रिक मूल्यों, संवैधानिक चेतना और उत्तरदायी नेतृत्व के विकास के उद्देश्य से एकेडमी रिसर्च सोसाइटी के युवा...
उत्तर प्रदेश 
अंबेडकरनगर में 22-23 अगस्त को होगा दो दिवसीय युवा संसद 'संवाद पीठ-2nd Edition', पंजीकरण शुरू

बलिया में पुलिस मुठभेड़, गौवध के आरोप में दो गिरफ्तार; एक के पैर में लगी गोली

बलिया। बलिया के बांसडीहरोड थाना की पुलिस ने रविवार तड़के एक मुठभेड़ के बाद गौवध से जुड़े दो आरोपितों को...
उत्तर प्रदेश 
बलिया में पुलिस मुठभेड़, गौवध के आरोप में दो गिरफ्तार; एक के पैर में लगी गोली

जंगल में छात्रा से गैंगरेप के आरोपित को पुलिस ने मुठभेड़ में किया गिरफ्तार

चित्रकूट। उत्तर प्रदेश के चित्रकूट जनपद में एक छात्रा से गैंगरेप के आरोपित जितेंद्र उर्फ भोला को पुलिस ने शॉर्ट...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
जंगल में छात्रा से गैंगरेप के आरोपित को पुलिस ने मुठभेड़ में किया गिरफ्तार