सक्ती के हसौद थाना परिसर में आरक्षक ने लगाई फांसी, जांच में जुटी पुलिस
सक्ती / रायपुर। छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले के हसौद थाना परिसर में पदस्थ आरक्षक जय लहरे ने शनिवार की देर रात थाना परिसर स्थित बैरक में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। वरिष्ठ अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, आरक्षक जय लहरे बैरक में फंदे पर लटके मिले। घटना की जानकारी मिलते ही थाना स्टाफ ने वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना दी।
इसके बाद अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल सहित पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य जुटाए।
पुलिस के अनुसार मृतक आरक्षक जय लहरे जांजगीर-चांपा जिले के पामगढ़ विकासखंड के ग्राम भलवाही के रहने वाले थे। घटना की सूचना मिलने के बाद उनके परिजन भी माैके पर हसौद पहुंच गए। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई में जुटी है।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।
