चीन में चक्रवात नौल का कहर, ग्वांगडोंग में रेड अलर्ट जारी; भारी बारिश की चेतावनी

चक्रवात नौल ने ग्वांगडोंग प्रांत में दस्तक दी

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

बीजिंग। चीन के राष्ट्रीय मौसम विज्ञान केंद्र ने रविवार सुबह चक्रवात नौल के दक्षिण चीन के ग्वांगडोंग प्रांत में दस्तक देने के बाद रेड अलर्ट जारी किया। चक्रवात के केंद्र के पास हवा की अधिकतम तीव्रता 14 रही।

केंद्र के अनुसार, सुबह नौल कमजोर होकर सामान्य चक्रवात में बदल गया। चीन में चक्रवात के लिए चारस्तरीय, रंग-कोडित मौसम चेतावनी प्रणाली है।

 ट्रंप बोले- अमेरिका में नेतन्याहू की गिरफ्तारी नहीं होगी, न्यूयॉर्क मेयर की टिप्पणी पर जताई नाराजगी ये खबर भी पढ़े :  ट्रंप बोले- अमेरिका में नेतन्याहू की गिरफ्तारी नहीं होगी, न्यूयॉर्क मेयर की टिप्पणी पर जताई नाराजगी

रेड कलर(लाल रंग) गंभीर चेतावनी को दर्शाता है। इसके बाद ऑरेंज कलर (नारंगी रंग), येलो कलर (पीला रंग) और ब्ल्यू कलर (नीला रंग) आता है।

शिन्हुआ और बीजिंग डेली की रिपोर्ट के अनुसार, राष्ट्रीय मौसम विज्ञान केंद्र ने रविवार सुबह बारिश के लिए रेड अलर्ट और अन्य स्थिति (गंभीर संवहनी मौसम) के लिए येलो अलर्ट जारी किया।

केंद्र ने येलो अलर्ट जारी करते हुए अचानक बाढ़ और भू-स्खलन जैसी आपदाओं की रोकथाम और उनसे निपटने के प्रयासों को मजबूत करने का आह्वान किया।

इससे पहले शनिवार को राज्य बाढ़ नियंत्रण और सूखा राहत मुख्यालय ने ग्वांगडोंग प्रांत में बाढ़ और चक्रवात पर नियंत्रण के लिए अपनी आपातकालीन प्रतिक्रिया को बढ़ाकर तीसरे स्तर पर कर दिया था।

वहीं, जियांग्शी और हुनान प्रांतों बाढ़ से निपटने के लिए चौथे स्तर की आपात प्रतिक्रिया शुरू की। केंद्र ने बताया कि शनिवार देर रात चक्रवात का केंद्र गुआंगदोंग के हुइझोउ शहर में हुइदोंग काउंटी से करीब 100 किलोमीटर दक्षिण-पूर्व में समुद्र में था।

केंद्र ने अनुमान जताया कि नौल करीब 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ेगा तथा इस दौरान और शक्तिशाली होगा।

तट से टकराने के बाद चक्रवात के उत्तर-उत्तर पश्चिम की ओर बढ़ने और धीरे-धीरे कमजोर पड़ने की संभावना है। हांगकांग में मौसम विज्ञान विभाग के अधिकारियों ने कहा कि शनिवार को 410 से अधिक उड़ानें और 150 तेज रफ्तार रेल सेवाएं रद्द कर दी गईं। गृह विभाग ने संभावित चक्रवात को देखते हुए 28 आश्रय स्थल भी खोले।

 

 

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद प्रह्लाद जोशी को शिक्षा मंत्रालय की कमान, राष्ट्रपति ने दी मंजूरी

नई दिल्ली। नीट (NEET) परीक्षा पेपर लीक विवाद के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के कुछ ही...
राष्ट्रीय  राज्य 
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद प्रह्लाद जोशी को शिक्षा मंत्रालय की कमान, राष्ट्रपति ने दी मंजूरी

कारगिल विजय दिवस पर सीएम सरमा ने वीर शहीदों को दी श्रद्धांजलि

कारगिल वीरों का अमर बलिदान: राष्ट्र के लिए सदैव प्रेरणास्रोत- सीएम सरमा गुवाहाटी। असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा...
राष्ट्रीय 
कारगिल विजय दिवस पर सीएम सरमा ने वीर शहीदों को दी श्रद्धांजलि

विदेशी शक्तियों और भितरघातियों की जुगलबंदी विफल: डा. रवीन्द्र अरजरिया

लोकतंत्र में असहमति और शांतिपूर्ण प्रदर्शन नागरिक अधिकारों का मूल आधार होता है परन्तु जब असहमति की आड़ में विदेशी...
विचार मित्र 
विदेशी शक्तियों और भितरघातियों की जुगलबंदी विफल: डा. रवीन्द्र अरजरिया

तथ्य, दुष्प्रचार और भारतीय राजनीति का बदलता हुआ स्वरूप- महेन्द्र तिवारी

कॉकरोच जनता पार्टी: डिजिटल राजनीति का उभरता प्रभाव भारत में सोशल मीडिया का स्वरूप अब महज एक दूसरे से जुड़ने...
विचार मित्र 
तथ्य, दुष्प्रचार और भारतीय राजनीति का बदलता हुआ स्वरूप- महेन्द्र तिवारी

सक्ती के हसौद थाना परिसर में आरक्षक ने लगाई फांसी, जांच में जुटी पुलिस

सक्ती / रायपुर। छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले के हसौद थाना परिसर में पदस्थ आरक्षक जय लहरे ने शनिवार की देर...
छत्तीसगढ़ 
सक्ती के हसौद थाना परिसर में आरक्षक ने लगाई फांसी, जांच में जुटी पुलिस

उत्तर प्रदेश

अंबेडकरनगर में 22-23 अगस्त को होगा दो दिवसीय युवा संसद 'संवाद पीठ-2nd Edition', पंजीकरण शुरू

अंबेडकरनगर। युवाओं में लोकतांत्रिक मूल्यों, संवैधानिक चेतना और उत्तरदायी नेतृत्व के विकास के उद्देश्य से एकेडमी रिसर्च सोसाइटी के युवा...
उत्तर प्रदेश 
अंबेडकरनगर में 22-23 अगस्त को होगा दो दिवसीय युवा संसद 'संवाद पीठ-2nd Edition', पंजीकरण शुरू

बलिया में पुलिस मुठभेड़, गौवध के आरोप में दो गिरफ्तार; एक के पैर में लगी गोली

बलिया। बलिया के बांसडीहरोड थाना की पुलिस ने रविवार तड़के एक मुठभेड़ के बाद गौवध से जुड़े दो आरोपितों को...
उत्तर प्रदेश 
बलिया में पुलिस मुठभेड़, गौवध के आरोप में दो गिरफ्तार; एक के पैर में लगी गोली

जंगल में छात्रा से गैंगरेप के आरोपित को पुलिस ने मुठभेड़ में किया गिरफ्तार

चित्रकूट। उत्तर प्रदेश के चित्रकूट जनपद में एक छात्रा से गैंगरेप के आरोपित जितेंद्र उर्फ भोला को पुलिस ने शॉर्ट...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
जंगल में छात्रा से गैंगरेप के आरोपित को पुलिस ने मुठभेड़ में किया गिरफ्तार