यूक्रेन के समुद्री हमले से भड़का ईरान, राजनयिक तलब; हूती हमलों से पश्चिम एशिया में तनाव कायम

अमेरिका ने लगातार 13 दिनों की बमबारी के बाद हमला रोका

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

तेहरान/वाशिंगटन/कीव। ईरान के साथ इस वर्ष 28 फरवरी से छिड़े युद्ध के थमने के साकारात्मक संकेत सामने आए हैं। होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर राजनयिक बातचीत में प्रगति हुई है।

अमेरिकी समयानुसार ईरान ने शुक्रवार की रात चैन की सांस ली। अमेरिका सेना ने हमला रोक दिया। हूती विद्रोहियों के तेवर वही हैं। इस वजह से पश्चिम एशिया (मध्य पूर्व) में तनाव बरकरार है।

नेपाल ने सीमा सुरक्षा मजबूत करने के दिए निर्देश, डिजिटल बॉर्डर मैनेजमेंट सिस्टम होगा लागू ये खबर भी पढ़े : नेपाल ने सीमा सुरक्षा मजबूत करने के दिए निर्देश, डिजिटल बॉर्डर मैनेजमेंट सिस्टम होगा लागू

यूक्रेन से ईरान बहुत ज्यादा खफा है। उसने कैस्पियन सागर में यूक्रेनी हमले की निंदा करते हुए राजनयिकों को तलब किया।

अल जजीरा, सीएनएन और सीबीएस न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, ओमान और ईरान के बीच राजनयिक बातचीत में प्रगति हुए हैं। दोनों देशों ने होर्मुज जलडमरूमध्य और उस इलाके में अपने-अपने समुद्री जलक्षेत्र को फिर से खोलने पर वार्ता की है।

सूत्रों ने संकेत दिया कि चीजें सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ रही हैं। अंतिम समझौते पर पहुंचने में कुछ वक्त लग सकता है। ओमान के अधिकारी बातचीत के लिए शुक्रवार को तेहरान गए थे।

बताया गया है कि यह राजनयिक पहल अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बमबारी को रोकने के निर्णय के बाद हुई। अमेरिकी सेना ने लगातार 13 रातों तक बमबारी की। ट्रंप के फैसले के बाद ईरान में 14वीं रात अमेरिकी सेना ने हमला नहीं किया।

व्हाइट हाउस और अमेरिकी मध्य कमान (सेंटकॉम) ने इस संबंध में कोई टिप्पणी नहीं की। अमेरिकी अधिकारियों ने यह जरूर कहा कि ओमान और ईरान के बीच हो रही बातचीत पर राष्ट्रपति ट्रंप की नजर है।

यह भी कहा जा रहा है कि ईरान और अमेरिका दोनों ही इस समय संघर्ष विराम का कोई रास्ता खोज रहे हैं। मध्यस्थ देशों ने दोनों को मनाने की कोशिश की है।

महत्वपूर्ण यह है कि अमेरिका और ईरान होर्मुज जलडमरूमध्य पर नियंत्रण को लेकर अपने रुख में परिवर्तन को तैयार नहीं हैं। ईरान कमर्शियल जहाजों से जबरिया टोल वसूलना चाहता है। ईरानी बंदरगाहों पर अमेरिकी नौसैनिक नाकाबंदी इसे सफल नहीं होने दे रही।

समुद्री जलमार्ग की इस लड़ाई में अमेरिका सहयोगी यूक्रेन भी कूद गया है। कैस्पियन सागर में ईरान के एक जहाज पर उसके हमले में कम से कम एक नाविक की मौत और एक अन्य के घायल होने से ईरान आगबबूला है।

ईरान ने यूक्रेन के राजनयिकों को तलब किया है। ईरान के विदेश मंत्रालय ने हमले की निंदा करते हुए गहरी चिंता जताई है। मंत्रालय ने यूक्रेन के वरिष्ठ राजनयिक को तलब कर इसे संयुक्त राष्ट्र चार्टर का उल्लंघन बताते हुए इसकी निंदा की है।

विदेशमंत्री अब्बास अरागची ने ईयू के विदेश नीति प्रमुख के साथ फोन पर बातचीत कर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद से इस हमले पर प्रतिक्रिया देने का आग्रह किया।

सेंटकॉम ने एक्स पोस्ट में कहा कि उसने ईरानी बंदरगाहों की नाकाबंदी के तहत एक टैंकर पर चढ़कर जांच की। पोस्ट के अनुसार, "आज सुबह अरब सागर में कोमोरोस के झंडे वाले एमटी चारमीनार टैंकर पर चढ़कर जांच पूरी की।

इसके बाद टैंकर को जाने दिया गया। कल ओमान की खाड़ी में मोजाम्बिक के झंडे वाले एमटी लैविन टैंकर को रोकर जांच की गई थी।" सेंटकॉम ने कहा कि यह टैंकर ईरान जा रहा था। सेंटकॉम ने कहा कि ईरानी बंदरगाहों पर नाकाबंदी पूरी तरह जारी है।

यूक्रेन ने स्वीकार किया है कि उसने रूसी जहाजों को निशाना बनाया है। इन जहाजों से कुछ सामग्री ईरान भेजी जा रही थी। यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने आरोप लगाया कि रूस मध्य पूर्व में ईरान के सैन्य अभियान में उसकी मदद कर रहा है।

इस बीच यमन के हूती विद्रोहियों ने सऊदी अरब के नेतृत्व वाले गठबंधन के होदेइदाह बंदरगाह और कमरान द्वीप पर किए गए हमलों के जवाब में लाल सागर तट पर जिजान और यानबू में सऊदी अरामको की तेल सुविधाओं पर मिसाइल और ड्रोन हमले किए हैं।

जेलेंस्की ने शनिवार एक्स पोस्ट में कहा कि वह अमेरिका के साथ कुछ सबूत साझा करेंगे। इनसे यह खुलासा होगा कि रूस, ईरान को सैटेलाइट निगरानी के जरिए मिडिल ईस्ट में अमेरिकी ठिकानों को निशाना बनाने में मदद कर रहा है।

जेलेंस्की ने कहा, "जुलाई की शुरुआत से ही हमने खाड़ी देशों और वहां मौजूद अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर रूस की सक्रिय सैटेलाइट निगरानी देखी है।" उन्होंने कहा कि ये तस्वीरें बाद में ईरान तक पहुंचती हैं।

यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने कहा, "19 और 20 जुलाई को बहरीन के दो, जॉर्डन के एक और कुवैत के एक एयर बेस में सैन्य तैयारियों की तस्वीरें रूसी सैटेलाइट्स में नजर आईं।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

मध्य प्रदेश के 5 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, भोपाल-इंदौर समेत 50 जिलों में बरसेंगे बादल

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून सक्रिय बना हुआ है। अगले 24 घंटे के लिए शहडोल, अनूपपुर, डिंडौरी, मंडला और बालाघाट...
मध्य प्रदेश 
मध्य प्रदेश के 5 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, भोपाल-इंदौर समेत 50 जिलों में बरसेंगे बादल

जंगल में छात्रा से गैंगरेप के आरोपित को पुलिस ने मुठभेड़ में किया गिरफ्तार

चित्रकूट। उत्तर प्रदेश के चित्रकूट जनपद में एक छात्रा से गैंगरेप के आरोपित जितेंद्र उर्फ भोला को पुलिस ने शॉर्ट...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
जंगल में छात्रा से गैंगरेप के आरोपित को पुलिस ने मुठभेड़ में किया गिरफ्तार

ऑपरेशन विजय की गौरवगाथा को देश का सलाम, कारगिल के वीरों के बलिदान को किया याद

नई दिल्ली। कारगिल विजय दिवस पर कृतज्ञ राष्ट्र आज वीर जवानों को नमन कर रहा है। इस वर्ष मुख्य कार्यक्रम...
राष्ट्रीय 
ऑपरेशन विजय की गौरवगाथा को देश का सलाम, कारगिल के वीरों के बलिदान को किया याद

STF का बड़ा एनकाउंटर: सुशील मूंछ गैंग का ₹50 हजार का इनामी बदमाश ढेर, 38 से ज्यादा केस थे दर्ज

बागपत। उत्तर प्रदेश की स्पेशल टॉस्क फोर्स (एसटीएफ) की मेरठ यूनिट और सिंघावली अहीर थाना पुलिस ने शनिवार को मुठभेड़...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
STF का बड़ा एनकाउंटर: सुशील मूंछ गैंग का ₹50 हजार का इनामी बदमाश ढेर, 38 से ज्यादा केस थे दर्ज

ग्रेटर नोएडा में खुले गड्ढे ने ली 6 वर्षीय मासूम की जान, ठेकेदार पर कार्रवाई के निर्देश

ग्रेटर नोएडा: ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क क्षेत्र में कलाधाम सोसायटी के पास प्राधिकरण द्वारा बोरिंग के लिए खोदे गए...
उत्तर प्रदेश 
ग्रेटर नोएडा में खुले गड्ढे ने ली 6 वर्षीय मासूम की जान, ठेकेदार पर कार्रवाई के निर्देश

उत्तर प्रदेश

जंगल में छात्रा से गैंगरेप के आरोपित को पुलिस ने मुठभेड़ में किया गिरफ्तार

चित्रकूट। उत्तर प्रदेश के चित्रकूट जनपद में एक छात्रा से गैंगरेप के आरोपित जितेंद्र उर्फ भोला को पुलिस ने शॉर्ट...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
जंगल में छात्रा से गैंगरेप के आरोपित को पुलिस ने मुठभेड़ में किया गिरफ्तार

STF का बड़ा एनकाउंटर: सुशील मूंछ गैंग का ₹50 हजार का इनामी बदमाश ढेर, 38 से ज्यादा केस थे दर्ज

बागपत। उत्तर प्रदेश की स्पेशल टॉस्क फोर्स (एसटीएफ) की मेरठ यूनिट और सिंघावली अहीर थाना पुलिस ने शनिवार को मुठभेड़...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
STF का बड़ा एनकाउंटर: सुशील मूंछ गैंग का ₹50 हजार का इनामी बदमाश ढेर, 38 से ज्यादा केस थे दर्ज

ग्रेटर नोएडा में खुले गड्ढे ने ली 6 वर्षीय मासूम की जान, ठेकेदार पर कार्रवाई के निर्देश

ग्रेटर नोएडा: ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क क्षेत्र में कलाधाम सोसायटी के पास प्राधिकरण द्वारा बोरिंग के लिए खोदे गए...
उत्तर प्रदेश 
ग्रेटर नोएडा में खुले गड्ढे ने ली 6 वर्षीय मासूम की जान, ठेकेदार पर कार्रवाई के निर्देश

यूपी बोर्ड 2027 की हाईस्कूल-इंटर परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू, व्यक्तिगत परीक्षार्थियों के लिए तारीखें तय

प्रयागराज। माध्यमिक शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश ने वर्ष 2027 की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए व्यक्तिगत परीक्षार्थियों के आवेदन...
शिक्षा-रोजगार  राज्य  उत्तर प्रदेश 
यूपी बोर्ड 2027 की हाईस्कूल-इंटर परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू, व्यक्तिगत परीक्षार्थियों के लिए तारीखें तय