ट्रंप बोले- अमेरिका में नेतन्याहू की गिरफ्तारी नहीं होगी, न्यूयॉर्क मेयर की टिप्पणी पर जताई नाराजगी

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

वॉशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने स्पष्ट किया है कि इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की अमेरिका यात्रा के दौरान किसी भी स्थिति में गिरफ्तारी नहीं होगी। उन्होंने न्यूयॉर्क सिटी के मेयर जोहरान ममदानी की उस टिप्पणी का विरोध किया, जिसमें उन्होंने संयुक्त राष्ट्र महासभा (यूएनजीए) के दौरान नेतन्याहू की संभावित गिरफ्तारी पर कानूनी विकल्पों पर विचार किए जाने की बात कही थी।

ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया मंच 'ट्रुथ सोशल' पर लिखा, "बेंजामिन नेतन्याहू को अमेरिका में किसी भी तरह, किसी भी रूप में गिरफ्तार नहीं किया जाएगा।" उन्होंने कहा कि नेतन्याहू ईरान के खिलाफ लड़ रहे हैं और अमेरिका उनका समर्थन करता है।

 जनाजे की नमाज के मौके पर सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई नजर नहीं आए ये खबर भी पढ़े :  जनाजे की नमाज के मौके पर सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई नजर नहीं आए

ट्रंप ने अपने बयान में आरोप लगाया कि ईरान ने हाल ही में 52,000 निर्दोष प्रदर्शनकारियों की हत्या की है और पिछले 47 वर्षों से अमेरिकी सैनिकों सहित कई लोगों की जान ली है। उन्होंने कहा कि ऐसे समय में नेतन्याहू के खिलाफ कार्रवाई का कोई सवाल ही नहीं उठता।

दरअसल, न्यूयॉर्क सिटी के मेयर जोहरान ममदानी ने न्यूयॉर्क टाइम्स के एक पॉडकास्ट में कहा था कि उनका प्रशासन संयुक्त राष्ट्र महासभा के दौरान नेतन्याहू की संभावित गिरफ्तारी के कानूनी पहलुओं पर विचार कर रहा है। उन्होंने चुनाव प्रचार के दौरान भी ऐसा कदम उठाने का वादा किया था।

ममदानी ने कहा, "मेरा मानना है कि प्रधानमंत्री नेतन्याहू का स्थान हेग में है। अंतरराष्ट्रीय अपराध न्यायालय (आईसीसी) ने उन पर युद्ध अपराधों के आरोप लगाए हैं और दुनिया में कई लोग इस राय से सहमत हैं।"

जब उनसे पूछा गया कि कानून उन्हें क्या करने की अनुमति देता है, तो उन्होंने कहा कि इस विषय पर उनके प्रशासन का विधिक विभाग सक्रिय रूप से विचार-विमर्श कर रहा है। हालांकि उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि उनका प्रशासन कानून की सीमाओं से बाहर जाकर कोई कदम उठाने में रुचि नहीं रखता।

ट्रम्प और ममदानी के इन परस्पर विरोधी बयानों ने अमेरिका में नेतन्याहू की संभावित यात्रा और उससे जुड़े कानूनी एवं राजनीतिक विवाद को एक बार फिर चर्चा के केंद्र में ला दिया है।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

ग्राम पंचायत विकास योजना का प्रशिक्षण, सचिवों को सिखाई गई कार्ययोजना तैयार करने की प्रक्रिया

देवरिया। राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान के तहत विकासखंड भटनी के ब्लॉक सभागार में सोमवार को ग्राम पंचायत विकास योजना (जीपीडीपी)...
उत्तर प्रदेश 
ग्राम पंचायत विकास योजना का प्रशिक्षण, सचिवों को सिखाई गई कार्ययोजना तैयार करने की प्रक्रिया

29 जुलाई तक पूरी करें प्रधानों की जांच, नहीं तो रुकेगा जुलाई का वेतन

  देवरिया। जनपद में ग्राम प्रधानों के खिलाफ लंबित जांचों को लेकर जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। जिलाधिकारी मधुसूदन...
उत्तर प्रदेश 
   29 जुलाई तक पूरी करें प्रधानों की जांच, नहीं तो रुकेगा जुलाई का वेतन

हेल्थ ऐप्स में दवा रिमाइंडर से मेडिकल रिकॉर्ड तक सुरक्षित, जाने कैसे करें इस्तेमाल?

दवा लेने से लेकर इमरजेंसी आईडी और मेडिकल रिकॉर्ड की रख सकता हिस्ट्री आजकल स्मार्टफोन में मौजूद हेल्थ ऐप्स आपकी...
टेक-मित्र 
हेल्थ ऐप्स में दवा रिमाइंडर से मेडिकल रिकॉर्ड तक सुरक्षित, जाने कैसे करें इस्तेमाल?

अतिरिक्त कक्ष का भवन अधूरा, दरवाजे पर लटका ताला, लाखों की लागत वाली परियोजना उपेक्षित

देवरिया। नगर पंचायत बैतालपुर में लाखों रूपये की लागत से बन रहा प्राइमरी विद्यालय का अतिरिक्त कक्ष महीनों से अधूरा...
उत्तर प्रदेश 
   अतिरिक्त कक्ष का भवन अधूरा, दरवाजे पर लटका ताला, लाखों की लागत वाली परियोजना उपेक्षित

टेक्नो कैमॉन 50 अल्ट्रा की भारत में एंट्री, 50MP कैमरा के साथ 6500mAh की बैटरी

लॉन्च ऑफर के तहत ग्राहकों को डिस्काउंट टेक्नो ने भारतीय बाजार में अपना नया कैमरा-केंद्रित स्मार्टफोन 'टेक्नो कैमॉन 50 अल्ट्रा' ...