मणिपुर: सुरक्षा बलों की बड़ी कार्रवाई, हथियार-ड्रग्स बरामद; उग्रवादी संगठनों के कई कैडर गिरफ्तार

ड्रग तस्करी से जुड़ी ₹28.78 लाख नकदी और अन्य सामान जब्त

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

इंफाल। मणिपुर में सुरक्षा बलों और पुलिस ने बीते 24 घंटे में चलाए गए अलग-अलग अभियानों में बड़ी सफलता हासिल करते हुए हथियारों, विस्फोटकों, मादक पदार्थों और ड्रग तस्करी से जुड़ी नकदी बरामद की। इस दौरान प्रतिबंधित उग्रवादी संगठनों के कई सक्रिय कैडरों को भी गिरफ्तार किया गया।

आधिकारिक सूत्रों ने रविवार को बताया कि उखरूल जिले के लितान थाना क्षेत्र के शंगकाई और मोंगकोट चेपु गांव तथा आसपास के इलाकों में चलाए गए तलाशी अभियान के दौरान सुरक्षा बलों ने एक स्थानीय निर्मित पोम्पी गन, एक 12 बोर राइफल, विभिन्न कैलिबर के नौ जिंदा कारतूस, एक देसी मोर्टार शेल और एक इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) बरामद किया।

एक अन्य कार्रवाई में एनएच-37 स्थित पटसोई लामखाई के हाईवे ऑटो केयर वर्कशॉप पर छापेमारी कर वहां खड़ी एक पजेरो (एमएन-07डी-3481) से 346 ग्राम ब्राउन शुगर के 30 साबुनदानी पैकेट बरामद किए गए।

मामले में वर्कशॉप के सह-मालिक उड़ीसा निवासी शेख सलाउद्दीन (46) और पटसोई पार्ट-4 निवासी चोंगथम अनिलकुमार सिंह (38) को गिरफ्तार किया गया।

इसी दिन मणिपुर पुलिस ने थौबल बाजार से प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन यूएनएलएफ (पी) के दो सक्रिय कैडरों मुतुम सैताराज सिंह उर्फ समलांग (31) और थौनाओजाम राकेश मैतेई उर्फ अमुबा उर्फ पंगेइंगाक्पा (35) को गिरफ्तार किया।

 संसद मार्च के दौरान बवाल: पुलिस-प्रदर्शनकारी भिड़े, 118 जवान घायल, 70 हिरासत में.... ये खबर भी पढ़े :  संसद मार्च के दौरान बवाल: पुलिस-प्रदर्शनकारी भिड़े, 118 जवान घायल, 70 हिरासत में....

दोनों संगठन के लिए नए कैडरों की भर्ती में शामिल थे। उनके कब्जे से एक मारुति सुजुकी स्विफ्ट कार भी जब्त की गई।

वहीं, इंफाल पूर्व जिले के पोरोमपट थाना क्षेत्र के कोंगपाल खोंगखाम लेइकाई से केसीपी (सिटी मैतेई) के सक्रिय कैडर याइखोम अभिनाश मीती उर्फ नाओबा उर्फ अबी (26) को गिरफ्तार किया गया।

मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ चल रही कार्रवाई के तहत चुराचांदपुर थाना में दर्ज एनडीपीएस अधिनियम के एक मामले की जांच के क्रम में पुलिस ने गाउचिनखुप वेंग, न्यू लामका निवासी श्रीमती जेन्नगैहनियांग (56) को गिरफ्तार किया।

उनके पास से ड्रग तस्करी से अर्जित होने का संदेह वाली 28,78,400 रुपये की नकदी, पांच कैश रजिस्टर और एक कैश काउंटिंग मशीन बरामद की गई। जांच में सामने आया है कि वह म्यांमार में ड्रग कारोबार से जुड़े संदिग्ध लोगों को बड़ी रकम भेजने में शामिल थीं।

एक अन्य अभियान में इंफाल पश्चिम जिले के लामसांग थाना क्षेत्र के अखाम-लामदेंग मार्ग से सुरक्षा बलों ने दो संशोधित .303 राइफलें, चार बोल्ट एक्शन सिंगल बैरल बंदूकें, चार 9 एमएम पिस्तौल, एक चीनी हैंड ग्रेनेड तथा 15 कारतूस बरामद किए।

 

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

सक्ती के हसौद थाना परिसर में आरक्षक ने लगाई फांसी, जांच में जुटी पुलिस

सक्ती / रायपुर। छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले के हसौद थाना परिसर में पदस्थ आरक्षक जय लहरे ने शनिवार की देर...
छत्तीसगढ़ 
सक्ती के हसौद थाना परिसर में आरक्षक ने लगाई फांसी, जांच में जुटी पुलिस

'कोर्ट 24x7 एंटरटेनमेंट चैनल नहीं बन सकती': सुप्रीम कोर्ट ने सोशल मीडिया पर

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने न्यायिक कार्यवाही की ऑडियो-वीडियो रिकॉर्डिंग को सोशल मीडिया या अन्य डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बिना अनुमति...
राष्ट्रीय 
'कोर्ट 24x7 एंटरटेनमेंट चैनल नहीं बन सकती': सुप्रीम कोर्ट ने सोशल मीडिया पर

‘मन की बात’ में विज्ञान-खेल की उपलब्धियों का उल्लेख, प्रधानमंत्री ने किया कारगिल वीरों के साहस को नमन

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ‘मन की बात’ कार्यक्रम में विज्ञान, नवाचार, खेल और राष्ट्रीय सुरक्षा में भारत की...
राष्ट्रीय 
‘मन की बात’ में विज्ञान-खेल की उपलब्धियों का उल्लेख, प्रधानमंत्री ने किया कारगिल वीरों के साहस को नमन

मनाली : ट्रैकिंग दल के टीम लीडर की नाले के बहने से मौत, नदी किनारे शव बरामद

कुल्लू। जिला पुलिस कुल्लू के अंतर्गत थाना मनाली क्षेत्र से एक दुखद घटना सामने आई है। ट्रैकिंग के दौरान मझाच...
राष्ट्रीय  हिमाचल 
 मनाली : ट्रैकिंग दल के टीम लीडर की नाले के बहने से मौत, नदी किनारे शव बरामद

चीन में चक्रवात नौल का कहर, ग्वांगडोंग में रेड अलर्ट जारी; भारी बारिश की चेतावनी

बीजिंग। चीन के राष्ट्रीय मौसम विज्ञान केंद्र ने रविवार सुबह चक्रवात नौल के दक्षिण चीन के ग्वांगडोंग प्रांत में दस्तक...
अंतर्राष्ट्रीय 
चीन में चक्रवात नौल का कहर, ग्वांगडोंग में रेड अलर्ट जारी; भारी बारिश की चेतावनी

उत्तर प्रदेश

अंबेडकरनगर में 22-23 अगस्त को होगा दो दिवसीय युवा संसद 'संवाद पीठ-2nd Edition', पंजीकरण शुरू

अंबेडकरनगर। युवाओं में लोकतांत्रिक मूल्यों, संवैधानिक चेतना और उत्तरदायी नेतृत्व के विकास के उद्देश्य से एकेडमी रिसर्च सोसाइटी के युवा...
उत्तर प्रदेश 
अंबेडकरनगर में 22-23 अगस्त को होगा दो दिवसीय युवा संसद 'संवाद पीठ-2nd Edition', पंजीकरण शुरू

बलिया में पुलिस मुठभेड़, गौवध के आरोप में दो गिरफ्तार; एक के पैर में लगी गोली

बलिया। बलिया के बांसडीहरोड थाना की पुलिस ने रविवार तड़के एक मुठभेड़ के बाद गौवध से जुड़े दो आरोपितों को...
उत्तर प्रदेश 
बलिया में पुलिस मुठभेड़, गौवध के आरोप में दो गिरफ्तार; एक के पैर में लगी गोली

जंगल में छात्रा से गैंगरेप के आरोपित को पुलिस ने मुठभेड़ में किया गिरफ्तार

चित्रकूट। उत्तर प्रदेश के चित्रकूट जनपद में एक छात्रा से गैंगरेप के आरोपित जितेंद्र उर्फ भोला को पुलिस ने शॉर्ट...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
जंगल में छात्रा से गैंगरेप के आरोपित को पुलिस ने मुठभेड़ में किया गिरफ्तार