पलामू में भरठुवा बंदूक साफ करते समय चली गोली, 75 वर्षीय बुजुर्ग की मौत

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

पलामू। पलामू जिले के रामगढ़ थाना क्षेत्र के नावाडीह हुटार गांव में अवैध भरठुवा बंदूक की सफाई करने के क्रम में अचानक गोली चल गई।

गोली 75 वर्षीय श्याम लाल भुइयां के सीने में लगी, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। श्याम लाल बंदूक की सफाई कर रहे थे, इसी क्रम में घटना हुई।

घटना की जानकारी मिलने पर रामगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल कर रविवार सुबह शव को पोस्टमार्टम के लिए मेदिनी राय मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। घटना शनिवार रात की बताई जा रही है।

श्याम लाल के बेटे वीरेंद्र भुइयां के अनुसार उनके पिता 40 साल से अधिक समय से भरठुवा बंदूक घर में रखे हुए थे। पहले कभी-कभी जंगली जानवर का शिकार करते थे। बंदूक में बारूद भरा हुआ था।

शनिवार रात श्यामलाल बंदूक की सफाई कर रहे थे। अचानक गोली चल गई और श्याम लाल के सीने में लग गई। घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई।

श्यामलाल बढ़ई मिस्त्री का काम करते थे। बेटे वीरेंद्र ने बताया कि उसके जन्म के पहले से बंदूक घर में था। पिताजी बंदूक कहां से लाए थे इसकी जानकारी उन्हें नहीं है।

रामगढ़ के थाना प्रभारी ओमप्रकाश शाह ने रविवार को बताया कि थाना से 10 किलोमीटर दूर नावाडीह हुटार गांव में भरठुवा बंदूक से गोली चलने की जानकारी मिली।

सूचना पर मौके पर पहुंचे। यहां उन्होंने श्याम लाल भुइयां को मृत पाया। परिवार के लोगों ने बताया कि श्याम लाल द्वारा अवैध बंदूक की सफाई एवं अन्य कार्य करने के क्रम में अचानक गोली चल गई थी। मामले में जांच की जा रही है। इसके बाद मामला दर्ज किया जाएगा।

 

बाइक से घर लौट रहे पिता-पुत्र पर गिरी बिजली, मौके पर मौत; गांव में पसरा मातम ये खबर भी पढ़े : बाइक से घर लौट रहे पिता-पुत्र पर गिरी बिजली, मौके पर मौत; गांव में पसरा मातम

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

सक्ती के हसौद थाना परिसर में आरक्षक ने लगाई फांसी, जांच में जुटी पुलिस

सक्ती / रायपुर। छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले के हसौद थाना परिसर में पदस्थ आरक्षक जय लहरे ने शनिवार की देर...
छत्तीसगढ़ 
सक्ती के हसौद थाना परिसर में आरक्षक ने लगाई फांसी, जांच में जुटी पुलिस

'कोर्ट 24x7 एंटरटेनमेंट चैनल नहीं बन सकती': सुप्रीम कोर्ट ने सोशल मीडिया पर

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने न्यायिक कार्यवाही की ऑडियो-वीडियो रिकॉर्डिंग को सोशल मीडिया या अन्य डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बिना अनुमति...
राष्ट्रीय 
'कोर्ट 24x7 एंटरटेनमेंट चैनल नहीं बन सकती': सुप्रीम कोर्ट ने सोशल मीडिया पर

‘मन की बात’ में विज्ञान-खेल की उपलब्धियों का उल्लेख, प्रधानमंत्री ने किया कारगिल वीरों के साहस को नमन

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ‘मन की बात’ कार्यक्रम में विज्ञान, नवाचार, खेल और राष्ट्रीय सुरक्षा में भारत की...
राष्ट्रीय 
‘मन की बात’ में विज्ञान-खेल की उपलब्धियों का उल्लेख, प्रधानमंत्री ने किया कारगिल वीरों के साहस को नमन

मनाली : ट्रैकिंग दल के टीम लीडर की नाले के बहने से मौत, नदी किनारे शव बरामद

कुल्लू। जिला पुलिस कुल्लू के अंतर्गत थाना मनाली क्षेत्र से एक दुखद घटना सामने आई है। ट्रैकिंग के दौरान मझाच...
राष्ट्रीय  हिमाचल 
 मनाली : ट्रैकिंग दल के टीम लीडर की नाले के बहने से मौत, नदी किनारे शव बरामद

चीन में चक्रवात नौल का कहर, ग्वांगडोंग में रेड अलर्ट जारी; भारी बारिश की चेतावनी

बीजिंग। चीन के राष्ट्रीय मौसम विज्ञान केंद्र ने रविवार सुबह चक्रवात नौल के दक्षिण चीन के ग्वांगडोंग प्रांत में दस्तक...
अंतर्राष्ट्रीय 
चीन में चक्रवात नौल का कहर, ग्वांगडोंग में रेड अलर्ट जारी; भारी बारिश की चेतावनी

उत्तर प्रदेश

अंबेडकरनगर में 22-23 अगस्त को होगा दो दिवसीय युवा संसद 'संवाद पीठ-2nd Edition', पंजीकरण शुरू

अंबेडकरनगर। युवाओं में लोकतांत्रिक मूल्यों, संवैधानिक चेतना और उत्तरदायी नेतृत्व के विकास के उद्देश्य से एकेडमी रिसर्च सोसाइटी के युवा...
उत्तर प्रदेश 
अंबेडकरनगर में 22-23 अगस्त को होगा दो दिवसीय युवा संसद 'संवाद पीठ-2nd Edition', पंजीकरण शुरू

बलिया में पुलिस मुठभेड़, गौवध के आरोप में दो गिरफ्तार; एक के पैर में लगी गोली

बलिया। बलिया के बांसडीहरोड थाना की पुलिस ने रविवार तड़के एक मुठभेड़ के बाद गौवध से जुड़े दो आरोपितों को...
उत्तर प्रदेश 
बलिया में पुलिस मुठभेड़, गौवध के आरोप में दो गिरफ्तार; एक के पैर में लगी गोली

जंगल में छात्रा से गैंगरेप के आरोपित को पुलिस ने मुठभेड़ में किया गिरफ्तार

चित्रकूट। उत्तर प्रदेश के चित्रकूट जनपद में एक छात्रा से गैंगरेप के आरोपित जितेंद्र उर्फ भोला को पुलिस ने शॉर्ट...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
जंगल में छात्रा से गैंगरेप के आरोपित को पुलिस ने मुठभेड़ में किया गिरफ्तार