बांग्लादेश में बाढ़ का कहर : मरने वालों की संख्या 51 पहुंची, 10 लाख से अधिक लोग प्रभावित

हजारों परिवार अब भी जलभराव के बीच फंसे हुए हैं और राहत-बचाव कार्य युद्धस्तर पर जारी

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

ढाका। बांग्लादेश के दक्षिण-पूर्वी हिस्सों में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने भारी तबाही मचाई है। बाढ़ और भूस्खलन की घटनाओं में मरने वालों की संख्या बढ़कर 51 हो गई है, जबकि 10 लाख से अधिक लोग बाढ़ से प्रभावित हैं। हजारों परिवार अब भी जलभराव के बीच फंसे हुए हैं और राहत-बचाव कार्य युद्धस्तर पर जारी है।

बांग्लादेश सरकार के अनुसार चट्टोग्राम, कॉक्स बाजार, बांदरबन, रंगामाटी, खगराछड़ी, मौलवीबाजार और हबीगंज जिले सबसे अधिक प्रभावित हैं। आपदा प्रबंधन विभाग के मुताबिक अब तक 2,67,918 परिवार बाढ़ से प्रभावित हुए हैं, जबकि करीब 50 हजार लोगों को राहत शिविरों में सुरक्षित पहुंचाया गया है।

वेनेजुएला में भूकंप का कहर, मृतकों की संख्या 2,295 पहुंची; UN ने जताई 10 हजार तक मौतों की आशंका ये खबर भी पढ़े : वेनेजुएला में भूकंप का कहर, मृतकों की संख्या 2,295 पहुंची; UN ने जताई 10 हजार तक मौतों की आशंका

कॉक्स बाजार सबसे ज्यादा प्रभावित, रोहिंग्या शिविरों पर भी संकट

सबसे अधिक तबाही कॉक्स बाजार जिले में हुई है, जहां अब तक 28 लोगों की मौत हो चुकी है। यही इलाका 10 लाख से अधिक रोहिंग्या शरणार्थियों का भी आश्रय स्थल है। पिछले सप्ताह भूस्खलन में एक दर्जन से अधिक रोहिंग्या शरणार्थियों की जान चली गई थी, जिसके बाद प्रशासन ने लाउडस्पीकर और वालंटियर्स की मदद से हजारों लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया।

राहत कार्य तेज, सेना-नौसेना तैनात

आपदा प्रबंधन एवं राहत मंत्री इकबाल हुसैन ने कहा कि सरकार प्रभावित लोगों तक राहत सामग्री, पीने का पानी और दवाइयां पहुंचाने के लिए हरसंभव प्रयास कर रही है। सेना और नौसेना के जवान नावों के जरिए दूर-दराज के इलाकों में खाद्य सामग्री, पेयजल और आवश्यक दवाइयां पहुंचा रहे हैं।हालांकि बिजली आपूर्ति ठप होने, सड़कों और पुलों के क्षतिग्रस्त होने तथा संचार व्यवस्था बाधित होने से राहत और बचाव कार्यों में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

लोगों के सामने भोजन का संकट

बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में लोगों के सामने भोजन का गंभीर संकट खड़ा हो गया है। चट्टोग्राम के निवासी नुरुल इस्लाम ने बताया कि उनके घर में अब भी पानी भरा हुआ है और खाना बनाने का कोई साधन नहीं बचा है। सूखा राशन भी खत्म हो चुका है और बिजली नहीं होने के कारण परिवार अंधेरे में रात गुजारने को मजबूर है।अधिकांश प्रभावित परिवार फिलहाल चिउड़ा, मुरमुरा, बिस्कुट और अन्य सूखे खाद्य पदार्थों के सहारे जीवनयापन कर रहे हैं।

जलवायु परिवर्तन को माना जा रहा बड़ी वजह

मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार और बुधवार को भारी बारिश में कुछ कमी आने की संभावना है, लेकिन देश के अधिकांश हिस्सों में बारिश जारी रह सकती है।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

अमेरिका-ईरान के हमलों से धधक उठा होर्मुज, भारतीय नागरिक की मौत

तेहरान/वाशिंगटन। अमेरिका ने लगातार तीसरी रात ईरान के बंदरगाह शहरों और अन्य स्थानों पर जोरदार हमले किए हैं। अमेरिकी मध्य...
अंतर्राष्ट्रीय 
अमेरिका-ईरान के हमलों से धधक उठा होर्मुज, भारतीय नागरिक की मौत

इलेक्ट्रोहोम्योपैथी का सर्टिफिकेट लेकर एलोपैथिक इलाज नहीं कर सकते : हाईकोर्ट

प्रयागराज। इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने सोमवार को स्पष्ट किया कि केवल इलेक्ट्रोहोम्योपैथी का सर्टिफिकेट रखने वाला व्यक्ति एलोपैथिक चिकित्सा पद्धति...
राष्ट्रीय  राज्य  उत्तर प्रदेश 
इलेक्ट्रोहोम्योपैथी का सर्टिफिकेट लेकर एलोपैथिक इलाज नहीं कर सकते : हाईकोर्ट

सुलतानपुर : युवक की हत्या में 7 लोगों को उम्रकैद, कोर्ट ने 1.40 लाख का जुर्माना भी लगाया

सुलतानपुर। उत्तर प्रदेश के जिला सुलतानपुर में घर के सामने से अपहरण कर हत्या के आरोपित 7 लोगों को कोर्ट...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
सुलतानपुर : युवक की हत्या में 7 लोगों को उम्रकैद, कोर्ट ने 1.40 लाख का जुर्माना भी लगाया

पति की नेट इनकम का 25 फीसद गुजारा-भत्ता तय करना जरूरी नहीं : हाईकोर्ट

प्रयागराज। इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने सोमवार को कहा कि पत्नी को पति की नेट सैलरी का 25फीसद गुज़ारा-भत्ता देने का...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
पति की नेट इनकम का 25 फीसद गुजारा-भत्ता तय करना जरूरी नहीं : हाईकोर्ट

लखनऊ में शहीद पथ पर बनेगा नया एलिवेटेड कॉरिडोर, जाम की समस्या से मिलेगी राहत

लखनऊ। लखनऊ में बढ़ते ट्रैफिक को देखते हुए शहीद पथ पर बड़ा इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट साकार होने जा रहा है। रक्षा...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
लखनऊ में शहीद पथ पर बनेगा नया एलिवेटेड कॉरिडोर, जाम की समस्या से मिलेगी राहत

उत्तर प्रदेश