लखनऊ में शहीद पथ पर बनेगा नया एलिवेटेड कॉरिडोर, जाम की समस्या से मिलेगी राहत

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

लखनऊ। लखनऊ में बढ़ते ट्रैफिक को देखते हुए शहीद पथ पर बड़ा इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट साकार होने जा रहा है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के कहने पर केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने लखनऊ एयरपोर्ट से आउटर रिंग रोड तक लगभग 23 किलोमीटर लंबे एलिवेटेड कॉरिडोर के निर्माण के लिए डीपीआर तैयार करने के निर्देश दे दिए हैं। नितिन गडकरी ने कहा कि इस वर्ष दिसंबर तक भूमि पूजन कर परियोजना का निर्माण कार्य शुरू कराने का प्रयास किया जाएगा। दोनों वरिष्ठ केंद्रीय मंत्रियों ने योगी सरकार की कार्यशैली की खुलकर सराहना की।

सोमवार को लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 4,850 करोड़ रुपये से अधिक की 03 राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया।

नगरपालिका के अमीन को एक लाख रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथ एंटी करप्शन ने पकड़ा  ये खबर भी पढ़े : नगरपालिका के अमीन को एक लाख रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथ एंटी करप्शन ने पकड़ा 

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि जब पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व में केंद्र सरकार थी, तब उनके सड़क परिवहन मंत्री रहते हुए शहीद पथ का शिलान्यास हुआ था। आज यही शहीद पथ लखनऊ की लाइफलाइन बन चुका है। लगातार बढ़ते ट्रैफिक को देखते हुए अब इसके ऊपर एलिवेटेड रोड बनाना समय की आवश्यकता है, जिससे वाहन चालकों को जाम से राहत मिलेगी। उन्होंने यह भी सुझाव दिया कि भविष्य में इसी कॉरिडोर पर मेट्रो भी संचालित की जाए, ताकि लोगों को तेज और सुविधाजनक सार्वजनिक परिवहन उपलब्ध हो सके।

लखनऊ-सीतापुर सिक्स लेन हाईवे सहित कई परियोजनाओं को मिली मंजूरी

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने बताया कि लखनऊ से सीतापुर तक प्रस्तावित छह लेन राजमार्ग को भी केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने तत्काल स्वीकृति दे दी है और जल्द ही इस परियोजना पर काम शुरू होने की उम्मीद है। वहीं नितिन गडकरी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में 50 से 60 हजार करोड़ रुपये की नई सड़क परियोजनाओं को मंजूरी दी गई है। अगले दो वर्षों में प्रदेश में लगभग पांच लाख करोड़ रुपये के विकास कार्य पूरे करने का लक्ष्य रखा गया है। नितिन गडकरी ने कहा कि लखनऊ के किसान पथ पर सर्विस रोड बनाई जाएगी। इसके अलावा अयोध्या-गोंडा बाईपास, आनंदनगर-महराजगंज बाईपास, पडरौना-तमकुही बाईपास तथा दादरी-लालकुआं छह लेन एलिवेटेड रोड जैसी कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं को भी मंजूरी दी गई है।

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

अमेरिका-ईरान के हमलों से धधक उठा होर्मुज, भारतीय नागरिक की मौत

तेहरान/वाशिंगटन। अमेरिका ने लगातार तीसरी रात ईरान के बंदरगाह शहरों और अन्य स्थानों पर जोरदार हमले किए हैं। अमेरिकी मध्य...
अंतर्राष्ट्रीय 
अमेरिका-ईरान के हमलों से धधक उठा होर्मुज, भारतीय नागरिक की मौत

इलेक्ट्रोहोम्योपैथी का सर्टिफिकेट लेकर एलोपैथिक इलाज नहीं कर सकते : हाईकोर्ट

प्रयागराज। इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने सोमवार को स्पष्ट किया कि केवल इलेक्ट्रोहोम्योपैथी का सर्टिफिकेट रखने वाला व्यक्ति एलोपैथिक चिकित्सा पद्धति...
राष्ट्रीय  राज्य  उत्तर प्रदेश 
इलेक्ट्रोहोम्योपैथी का सर्टिफिकेट लेकर एलोपैथिक इलाज नहीं कर सकते : हाईकोर्ट

सुलतानपुर : युवक की हत्या में 7 लोगों को उम्रकैद, कोर्ट ने 1.40 लाख का जुर्माना भी लगाया

सुलतानपुर। उत्तर प्रदेश के जिला सुलतानपुर में घर के सामने से अपहरण कर हत्या के आरोपित 7 लोगों को कोर्ट...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
सुलतानपुर : युवक की हत्या में 7 लोगों को उम्रकैद, कोर्ट ने 1.40 लाख का जुर्माना भी लगाया

पति की नेट इनकम का 25 फीसद गुजारा-भत्ता तय करना जरूरी नहीं : हाईकोर्ट

प्रयागराज। इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने सोमवार को कहा कि पत्नी को पति की नेट सैलरी का 25फीसद गुज़ारा-भत्ता देने का...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
पति की नेट इनकम का 25 फीसद गुजारा-भत्ता तय करना जरूरी नहीं : हाईकोर्ट

लखनऊ में शहीद पथ पर बनेगा नया एलिवेटेड कॉरिडोर, जाम की समस्या से मिलेगी राहत

लखनऊ। लखनऊ में बढ़ते ट्रैफिक को देखते हुए शहीद पथ पर बड़ा इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट साकार होने जा रहा है। रक्षा...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
लखनऊ में शहीद पथ पर बनेगा नया एलिवेटेड कॉरिडोर, जाम की समस्या से मिलेगी राहत

उत्तर प्रदेश