नगरपालिका के अमीन को एक लाख रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथ एंटी करप्शन ने पकड़ा 

गोंडा में भ्रष्टाचार पर शिकंजा, रिश्वत लेते पकड़ा गये युवक पर कार्रवाई

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

उमेश कुमार श्रीवास्तव

  • मकान के जमीनी तल के कमरे से पकड़ा

गोंडा। सोमवार को एंटी करप्शन देवीपाटन मंडल थाने की टीम ने दोपहर 12 बजे बड़ी कार्रवाई की। टीम ने गोंडा नगर पालिका परिषद में नजूल अमीन के पद पर तैनात गुरुचरण पांडेय को एक लाख रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया। उन्हें वीर अब्दुल हामिद चौराहा के पास स्थित अलंकार सिंह सभासद राधा कुंड के मकान के जमीनी तल के कमरे से पकड़ा गया है। 

गुरुचरण पांडेय पर जॉन पार्कर शोरूम एलबीएस चौराहा के पास रहने वाले परिवर्तन शुक्ला से रिश्वत मांगने का आरोप है। अमीन मकान का फॉर्म 45 दुरुस्त करने और मकान मरम्मत का काम शुरु करने के नाम पर लगातार रिश्वत की मांग कर रहे थे। गिरफ्तारी के बाद एंटी करप्शन टीम गुरुचरण पांडेय को गोंडा नगर कोतवाली ले आई। यहां उनसे पूछताछ की जा रही है। 

कीचड़ में फंसी सरकार की योजनाएं, किसान-बेटियां रोज भुगत रहीं बदहाली ये खबर भी पढ़े : कीचड़ में फंसी सरकार की योजनाएं, किसान-बेटियां रोज भुगत रहीं बदहाली

साथ ही भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की प्रक्रिया भी चल रही है। यह कार्रवाई शिकायतकर्ता परिवर्तन शुक्ल द्वारा गोंडा देवीपाटन एंटी करप्शन टीम को दिए गए शिकायती पत्र के आधार पर की गई। गोंडा एंटी करप्शन टीम के निरीक्षक धनंजय कुमार सिंह के नेतृत्व में यह अभियान चलाया गया। गिरफ्तार नजूल अमीन गुरुचरण पांडेय ग्राम माझा तरहर. पोस्ट मधईपुर, थाना कोतवाली देहात के निवासी हैं। वह काफी लंबे समय से गोंडा नगर पालिका में तैनात थे।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

थाने में दलित युवक की पिटाई के बाद मौत पर भड़के अखिलेश, बोले भाजपा राज में पुलिस बेलगाम

आरोप पुलिस पीडीए समाज पर लगातार कर रही अत्याचार लखनऊ। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने...
उत्तर प्रदेश 
थाने में दलित युवक की पिटाई के बाद मौत पर भड़के अखिलेश, बोले भाजपा राज में पुलिस बेलगाम

35 करोड़ की काली कमाई के आरोप में रिटायर ARTO ललित कुमार गिरफ्तार

अब विजिलेंस उनके परिजनों को भी पूछताछ के लिए तलब करने की तैयारी में
राज्य  उत्तर प्रदेश 
35 करोड़ की काली कमाई के आरोप में रिटायर ARTO ललित कुमार गिरफ्तार

पत्रकार के साथ किए गए  दुर्व्यवहार की जांच को लेकर पत्रकारों का प्रतिनिधि मंडल मिला एसएसपी से 

विभिन्न संगठनों के संस्थापक राष्ट्रीय अध्यक्ष  व प्रदेश अध्यक्ष रहे मौजूद 