42.54 लाख पौधारोपण का लक्ष्य पूर्ण करने की दिशा में व्यापक अभियान

पौधों के संरक्षण एवं नियमित देखभाल का लिया संकल्प 

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

उमेश श्रीवास्तव

  • वृक्षारोपण अभियान में लोगो ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

गोण्डा । उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशानुसार आयोजित वृक्षारोपण महाअभियान-2026 के अंतर्गत जनपद को कुल 42,54,100 पौधों के रोपण का लक्ष्य आवंटित किया गया। इस महाअभियान के सफल संचालन एवं प्रभावी अनुश्रवण हेतु शासन द्वारा जनपद के लिए नोडल अधिकारी नामित किए गए हैं। जनपद स्तर पर सभी विभागों, स्थानीय निकायों एवं ग्राम पंचायतों के समन्वित प्रयासों से अभियान को जनभागीदारी का स्वरूप प्रदान किया गया तथा निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप व्यापक स्तर पर पौधारोपण संपन्न कराया गया।

जनप्रतिनिधियों एवं वरिष्ठ अधिकारियों ने किया पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
वृक्षारोपण महाअभियान के अवसर पर माननीय उपाध्यक्ष गौ सेवा आयोग, उत्तर प्रदेश महेश कुमार शुक्ला ने मनोरंजन केंद्र, आईटीआई परिसर, मनकापुर में पौधारोपण किया। इस अवसर पर विधायक मनकापुर रमापति शास्त्री, विधायक गौरा प्रभात वर्मा, मुख्य विकास अधिकारी दयानंद प्रसाद सहित अन्य जनप्रतिनिधियों एवं वरिष्ठ अधिकारियों ने भी पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण, हरित विकास एवं जनसहभागिता का संदेश दिया। उपस्थित सभी लोगों ने पौधों के संरक्षण एवं नियमित देखभाल का भी संकल्प लिया।

चाइनीज मांझे पर रोक लगाने पर हुई चर्चा  ये खबर भी पढ़े : चाइनीज मांझे पर रोक लगाने पर हुई चर्चा

नोडल अधिकारी एवं जिला प्रशासन की सक्रिय सहभागिता से अभियान को मिली गति
शासन द्वारा नामित जनपद की नोडल अधिकारी कंचन वर्मा, आयुक्त एवं सचिव, राजस्व परिषद, उत्तर प्रदेश तथा मुख्य राजस्व अधिकारी रिंकी जायसवाल ने बसेरिया, कर्नलगंज में पौधारोपण कर अभियान का निरीक्षण किया तथा संबंधित अधिकारियों को पौधों के संरक्षण एवं उनकी जीवितता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। वहीं जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने शहर स्थित गांधी पार्क में अधिकारियों के साथ पौधारोपण कर जनपदवासियों से अधिक से अधिक वृक्ष लगाने एवं उनके संरक्षण का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण, जलवायु संतुलन एवं आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य के लिए वृक्षारोपण अत्यंत आवश्यक है।

जनपद के सभी विभागों ने लक्ष्य के सापेक्ष शत-प्रतिशत पौधारोपण किया
वृक्षारोपण महाअभियान-2026 के अंतर्गत जिला मुख्यालय से लेकर तहसील, ब्लॉक एवं ग्राम पंचायत स्तर तक सभी विभागों द्वारा अपने-अपने निर्धारित लक्ष्यों के अनुरूप शत-प्रतिशत पौधारोपण किया गया। 

अभियान में वन, राजस्व, ग्राम्य विकास, पंचायती राज, शिक्षा, कृषि, उद्यान, नगर निकाय सहित विभिन्न विभागों ने सक्रिय सहभागिता निभाई। जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों, स्वयंसेवी संस्थाओं, छात्र-छात्राओं एवं आमजन की सहभागिता से यह अभियान जनआंदोलन के रूप में संपन्न हुआ। प्रशासन ने सभी संबंधित विभागों को पौधों की नियमित देखभाल, सुरक्षा एवं जीवितता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं, जिससे यह महाअभियान केवल पौधारोपण तक सीमित न रहकर पर्यावरण संरक्षण की स्थायी पहल के रूप में सफल सिद्ध हो सके।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

ससुरालीजनों पर दहेज उत्पीड़न और मारपीट का आरोप, पुलिस को दी तहरीर

लखनऊ, संवाददाता। सुशांत गोल्फ सिटी क्षेत्र में दहेज उत्पीड़न, मारपीट और निजता भंग के एक गंभीर मामले में पीड़िता ने...
उत्तर प्रदेश 
ससुरालीजनों पर दहेज उत्पीड़न और मारपीट का आरोप, पुलिस को दी तहरीर

राम मंदिर घोटाले के 26 सबूत, जाऊँगा कोर्ट : संजय 

लखनऊ। आम आदमी पार्टी के यूपी प्रभारी एवं सांसद संजय सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जो 'दूध...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
राम मंदिर घोटाले के 26 सबूत, जाऊँगा कोर्ट : संजय 

पौधे तो खुब लग रहे पर दरख्त नहीं बन पाएं 

   लखनऊ ।  एक वृक्ष दस पुत्र समान' कहावत बहुत पुरानी है लेकिन आज वृक्षों की संख्या में निरंतर कमी आ...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
पौधे तो खुब लग रहे पर दरख्त नहीं बन पाएं 

'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत अमृत सरोवर पर हुआ वृहद पौधरोपण

पर्यावरण बचाने के महत्व और श्रम विभाग की ओर से हर संभव सहयोग का दिया आश्वासन  मोहनलालगंज लखनऊ।   पर्यावरण कार्यक्रम...