चीन में तूफान 'बावी' का कहर, बड़ी संख्या में उड़ानें रद्द, हाईस्पीड रेल सेवाएं प्रभावित
चीनी प्रशासन ने बड़े पैमाने पर आपातकालीन किए इंतजाम
- पूर्वी चीन के कई हिस्सों में भारी बारिश
- 2,800 से अधिक घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानें रद्द
बीजिंग। चीन के पूर्वी तट से टकराए टाइफून 'बावी' ने व्यापक तबाही मचाई है। तेज हवा और मूसलाधार बारिश के कारण देशभर में हजारों उड़ानें रद्द या विलंबित हो गई हैं, जबकि कई इलाकों में हाईस्पीड रेल सेवाएं भी प्रभावित हुई हैं।
हालात को देखते हुए चीनी प्रशासन ने बड़े पैमाने पर आपातकालीन इंतजाम किए हैं। चीन की सरकारी मीडिया शिन्हुआ तथा अन्य मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, टाइफून 'बावी' शनिवार को पूर्वी चीन के झेजियांग प्रांत में पहुंचा, जिसके बाद दक्षिणी और पूर्वी चीन के कई हिस्सों में भारी बारिश शुरू हो गई। ट्रैवल एनालिटिक्स प्लेटफॉर्म 'उमेट्रिप' के हवाले से बताया गया है कि रविवार के लिए निर्धारित 2,800 से अधिक घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानें रद्द कर दी गईं।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।
