उपाध्यक्ष उ0प्र0 राज्य महिला आयोग ने वृक्ष लगाकर वृक्षारोपण कार्यक्रम का किया शुभारम्भ

Published By Dayanidhi Tripathi
On
Dayanidhi Tripathi Picture

संत कबीर नगर । उपाध्यक्ष, उ0प्र0 राज्य महिला आयोग/मुख्य अतिथि चारु चौधरी  द्वारा वृक्षारोपण महायज्ञ-2026 के अन्तर्गत विकासखंड बघौली के ग्राम बरईपार में पवित्र हरिशंकरी (पीपल, पाकड़ तथा बरगद) का पौधा रोपित कर ‘‘एक पेड़ माँ के नाम’’ थीम पर आधारित वृक्षारोपण महायज्ञ-2026 कार्यक्रम का शुभारम्भ किया।
वृक्षारोपण महायज्ञ-2026 कार्यक्रम का शुभारंभ  जिलाध्यक्ष भाजपा नीतू सिंह जी, जिला पंचायत अध्यक्ष बलिराम यादव  विधायक मेंहदावल अनिल कुमार त्रिपाठी व जिलाधिकारी आलोक कुमार की गरिमामई उपस्थिति में संपन्न हुआ। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी उपस्थित रहे।
इस अवसर पर  जिला पंचायत अध्यक्ष बलिराम यादव  द्वारा पाकड़ का पौधा, विधायक मेंहदावल अनिल कुमार त्रिपाठी द्वारा आम एवं जिलाधिकारी आलोक कुमार द्वारा अमरूद का पौधा रोपित कर वृक्षारोपण महायज्ञ-2026 कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया। 
 उपाध्यक्ष उ0प्र0 राज्य महिला आयोग चारु चौधरी ने जनपद में वृक्षारोपण महायज्ञ-2026 के शुभारंभ के पश्चात आयोजित गोष्ठी में उपस्थित अधिकारी/कर्मचारीगणों एवं अन्य सम्भ्रान्त व्यक्तियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि ‘‘एक पेड़ मॉ के नाम’’ थीम पर इस वर्ष उत्तर प्रदेश को हरा भरा बनाने एवं  मुख्यमंत्री के एक दिन में 35 करोड़ से अधिक पौधरोपण के संकल्प को आगे बढ़ाते हुए उ0प्र0 सरकार द्वारा चलाये जा रहे महत्वाकांक्षी वृक्षारोपण महायज्ञ-2026 अभियान कार्यक्रम का आज पूरे प्रदेश में  मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ  के मार्ग दर्शन पर प्रदेश के समस्त जनपदों में शुभारम्भ किया गया।
इसी क्रम में आज जनपद में वन विभाग सहित समस्त विभागों द्वारा वृक्षारोपण महायज्ञ-2026 के अन्तर्गत आज 29.78 लाख पौधा रोपित किया गया।
 उपाध्यक्ष उ0प्र0 राज्य महिला आयोग ने इस अवसर पर उपस्थित सभी  जनप्रतिनिधिगणों, प्रशासन एवं जनपद के छात्र-छात्राओं, युवाओं सहित सभी से वृक्षारोपण अभियान में बढ-चढ़ कर हिस्सा लेते हुए अधिक से अधिक पौधो का रोपण करने की अपील किया। उन्होंने कहा कि  प्रधानमंत्री  की प्रेरणा एवं  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  के प्रयासों को साकार करने तथा वृक्षारोपण अभियान को सफल बनाने में वन विभाग सहित सभी विभाग निर्धारित लक्ष्य से अधिक पौधो को रोपित करें और भारत माता को हरा-भरा और समृद्ध बनाने के लिए जनपद के नागरिकों को वृक्षारोपण के प्रति जागरूक एवं प्रेरित करे। उन्होंने कहा कि हमें अपनी आने वाली पीढ़ी को पर्यावरण के अनुकूल वातावरण देने के लिए वृक्षारोपण आवश्यक है, हमारे लगाए गए वृक्षों का लाभ हमारी आने वाली पीढ़ी उठाएगी। इसलिए समाज के प्रति हमारी यह जिम्मेदारी है कि हम ज्यादा से ज्यादा वृक्ष लगाएं। उन्होंने कहा कि हमें अपने हर शुभ अवसरों एवं त्योहारों पर वृक्षारोपण करने का संकल्प लेना चाहिए।*वृक्ष लगाना सेवा है और उसे संरक्षित रखना साधना है।*
 जिलाध्यक्ष भाजपा नीतू सिंह  ने सभी आगंतुकों का हार्दिक स्वागत एवं अभिनन्द करते हुए इस वर्ष की थीम ‘‘एक पेड़ मॉ के नाम’’ को साकार करते हुए सभी से वृक्षारोपण करने का संकल्प लेने तथा कम से कम एक-एक वृक्ष रोपित करने का अहृवान किया। उन्होंने वृक्षारोपण के बाद वृक्षों को संरक्षित करने पर भी बल दिया। उन्होंने कहा कि वृक्षारोपण एक पुनीत कार्य है, जैसे एक मां अपने बच्चों को संरक्षित करती है उसी तरह से पौधों को रोपित कर उन्हें संरक्षित करना हम सभी का दायित्व है। उन्होंने प्रधानमंत्री  की प्रेरणा एवं  मुख्यमंत्री  के नेतृत्व में पूरे प्रदेश में 35 करोड़ से अधिक वृक्षारोपण किया जाने पर उनके प्रति हार्दिक आभार एवं कृतज्ञता व्यक्त किया।
 विधायक मेंहदावल अनिल कुमार त्रिपाठी ने सभी का हार्दिक स्वागत एवं अभिनन्द करते हुए कहा कि हम सब को ‘‘एक पेड़ मॉ के नाम’’ पर लगाने का संकल्प लेना है। उन्होंने उपस्थित लोगों को वृक्षारोपण के प्रति विशेष रूप से उत्साहित करते हुए कहा कि हम सब मिल कर आज अधिक से अधिक वृक्षारोपण करें जिससे हम अपनी आने वाली पीड़ियों को स्वच्छ, सुन्दर एवं स्वस्थ पर्यावरण दे सकें।  विधायक  ने वृक्ष को जीवन के लिए प्रकृति का उपहार बताते हुए कहा कि वृक्षों के कारण ही पृथ्वी पर जीवन सुरक्षित है। हम सभी को वृक्षों की महत्ता एवं उपयोगिता को समझते हुए अधिक से अधिक वृक्षारोपण करना चाहिए। इस एतिहासिक कार्य के लिए विधायक  ने  प्रधानमंत्री  एवं  मुख्यमंत्री  के पवित्र सोच की प्रसंशा कियाा। उन्होंने कहा कि वृक्षारोपण महायज्ञ का संकल्प पूरा करने के लिए जन समुदाय का साथ एवं सहयोग नितान्त आवश्यक है। उन्होंने पर्यावरण के समृद्ध एवं संतुलन के लिए वृक्षारोपण अभियान में सभी से बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेने की अपील किया।
जिलाधिकारी आलोक कुमार ने इस अवसर पर जनपद को हरा-भरा, स्वच्छ एवं सुन्दर बनाने हेतु जनपद वासियों से अधिक से अधिक वृक्षरोपण करने की अपील किया और कहा कि हम सभी का कर्तव्य है कि वृक्षारोपण कार्यक्रम का प्रचार-प्रसार करने के साथ-साथ दूसरे लोगों को भी इसके प्रति जागरूक करे। उन्होंने  मुख्य अतिथि सहित सभी  जनप्रतिनिधिगणों के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम का सफल संचालन प्रदीप त्रिपाठी द्वारा किया गया।
आयोजित गोष्ठी में उपस्थित समस्त माताओं, बहनों एवं अन्य संभ्रांत नागरिकगणों को आम, सहजन आदि का पौधा उपहार स्वरूप भेंट कर अधिक से अधिक वृक्षारोपण हेतु प्रेरित किया गया।
इसी क्रम में जनपद के समस्त तहसीलों, विकासखंडों, विद्यालयों, ग्राम पंचायतों, स्वास्थ्य केन्द्रों सहित समस्त सरकारी संस्थाओं में वृक्षारोपण महायज्ञ-2026 अभियान के तहत वृक्षारोपण किया गया।
इस अवसर पर प्रभागीय वनाधिकारी हरिकेश यादव, उपायुक्त श्रम एवं रोजगार प्रभात द्विवेदी, उप जिलाधिकारी खलीलाबाद हृदय राम तिवारी, जिला पंचायत सदस्य ई0 हनुमान कनौजिया, जिला प्रोबेशन अधिकारी सतीश चंद्र, खंड विकास अधिकारी बघौली अर्जित प्रकाश व सूचना अधिकारी सुरेश कुमार सरोज सहित सम्बंधित अधिकारी एवं संभ्रांत नागरिकगण आदि उपस्थित रहे। 
 
लेखक के बारे में

Dayanidhi Tripathi Picture

पत्रकारिता में पाँच वर्षों का अनुभव रखने वाले दयानिधि त्रिपाठी वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ के संत कबीर नगर ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ और तथ्यपरक कवरेज के साथ वह लगातार रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

नवीनतम

राजकीय महाविद्यालय सिराथू में 100 पौधों का रोपण, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

कौशाम्बी। पर्यावरण संरक्षण और हरित भविष्य के निर्माण के उद्देश्य से रविवार को कौशाम्बी जिले के राजकीय महाविद्यालय सिराथू में...
उत्तर प्रदेश 
राजकीय महाविद्यालय सिराथू में 100 पौधों का रोपण, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

कैंसर संस्थान में वृक्षारोपण अभियान  का शुभारंभ

लखनऊ। कल्याण सिंह अति विशिष्ट कैंसर संस्थान में "वृहद वृक्षारोपण अभियान" का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अतिरिक्त...
उत्तर प्रदेश 
कैंसर संस्थान में वृक्षारोपण अभियान  का शुभारंभ

राम सागर मिश्र चिकित्सालय में एक पेड़ माँ के नाम" अभियान जारी

लखनऊ। साढ़ामऊ स्थित राम सागर मिश्र संयुक्त चिकित्सालय में "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के अंतर्गत वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित...
उत्तर प्रदेश 
राम सागर मिश्र चिकित्सालय में एक पेड़ माँ के नाम" अभियान जारी

लोहिया संस्थान में 15 हजार पौधे लगाने का अभियान प्रारंभ

लखनऊ। मुख्यमंत्री के नेतृत्व में संचालित 'वृहद वृक्षारोपण महायज्ञ' अभियान के अंतर्गत डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान में रविवार...
उत्तर प्रदेश 
लोहिया संस्थान में 15 हजार पौधे लगाने का अभियान प्रारंभ

भातखण्डे विवि में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित

लखनऊ। “ उठो बढ़ो हाथ मिलाओ, माँ के नाम पेड़ लगाओ ” रविवार को भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय में ‘ मिशन...