पर्यावरण संरक्षण एवं वृक्षारोपण के प्रति लोगों को किया जाए जागरुक-मण्डलायुक्त

Published By Dayanidhi Tripathi
On
Dayanidhi Tripathi Picture

संत कबीर नगर। मण्डलायुक्त बस्ती मण्डल, बस्ती अखिलेश सिंह की अध्यक्षता में जनपद में आगामी 12 जुलाई 2026 को वृक्षारोपण महायज्ञ-2026 को सफल बनाने के दृष्टिगत जिलाधिकारी आलोक कुमार, पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना, अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) सत्य प्रकाश, मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी व प्रभागीय वनाधिकारी हरिकेश यादव के साथ सभी सम्बंधित विभागीय अधिकारियों की उपस्थिति में जिला वृक्षारोपण समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई।

मण्डलायुक्त ने प्रभागीय वनाधिकारी से जनपद हेतु निर्धारित लक्ष्य 33.571 लाख पौधों को रोपित किये जाने के सापेक्ष विभिन्न विभागों द्वारा पौधों के उठान एवं अन्य तैयारियों के बारे में जानकारी लेते हुये विभागीय अधिकारियों से आज तक किये गये पौधों के उठान के बारे में विभागवार समीक्षा किया तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। मण्डलायुक्त ने उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित करते हुये कहा कि 12 जुलाई 2026 को वन विभाग सहित सभी विभागों द्वारा एक ही दिन में वृक्षारोपण करते हुए शत-प्रतिशत लक्ष्य को पूर्ण किया जाना है। इस सम्बन्ध में उन्होंने विभागवार तैयारियों की गहन समीक्षा किया। 
मण्डलायुक्त ने शासन की मंशा के अनुरुप वृक्षापोपण का महत्व एवं स्वस्थ जीवन शैली में वृक्षों की उपयोगिता बताते हुये उपस्थित अधिकारियों को पूरे उत्साह एवं सामाजिक सहभागिता के साथ शत-प्रतिशत वृक्षारोपण कराते हुये लक्ष्य पूर्ण करने हेतु प्रेरित भी किया। बैठक में मंडलायुक्त ने उपस्थित सभी विभागध्यक्षों को लक्ष्य के अनुरूप शत-प्रतिशत वृक्षारोपण की कार्य योजना बनाकर दिनांक 12 जुलाई 2026 को वृक्षारोपण करते हुए उसकी जियो टैगिंग करने का निर्देश दिया।
मण्डलायुक्त ने वृक्षारोपण अभियान को सफल बनाने के साथ-साथ सामाजिक वानिकी के प्रोत्साहन हेतु नगर पालिका क्षेत्रों, नई सड़कों के निर्माणोपरान्त किनारों पर वृक्षारोपण, मनरेगा द्वारा कराये जा रहे कार्यों, तालाबों, गो-शालाओं आदि के आस-पास के वातावरण को हरा-भरा एवं सौन्दर्यीकृत करने हेतु पूरे वर्ष वृक्षारोपण कराते रहने के निर्देश सम्बन्धित अधिकारियों को दिये। उन्होंने वृक्षारोपण अभियान से सम्बन्धित सभी अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वृक्षारोपण कार्यक्रम में किसी भी प्रकार की लापरवाही करने वाले अधिकारी के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी।
मुख्य विकास अधिकारी द्वारा अवगत कराया गया कि इस वर्ष 2026 में जनपद में वन विभाग द्वारा 14.50 लाख एवं अन्य विभागों के माध्यम से 19.071 लाख कुल 33.571 लाख पौधों के रोपण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, जिसके क्रम में विगत 05 जून 2026 विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर वन विभाग द्वारा 0.50 लाख एवं अन्य विभाग द्वारा 3.29 लाख कुल 3.79 लाख पौधों का रोपण किया जा चुका है। शेष वृक्षारोपण शासन द्वारा निर्धारित तिथि दिनांक 12.07.2026 को वृक्षारोपण महायज्ञ-2026 के अवसर पर वन विभाग द्वारा 14.00 लाख एवं शेष सभी अन्य विभागों विभागों जैसे ग्राम विकास, राजस्व, पंचायती, आवास विकास, औद्योगिक विकास, नगर विकास, लोक निर्माण विभाग, कृषि, पशुपालन, सहकारिता, उद्योग, विद्युत, माध्यमिक शिक्षा, प्राविधिक शिक्षा, श्रम परिवहन, उद्यान सहित अन्य विभागों द्वारा 15.78 लाख कुल 29.78 लाख पौधों का रोपण किया जायेगा।
जिलाधिकारी ने कहा कि वृक्षारोपण कार्यक्रम के संबंध में मा0 जनप्रतिनिधिगणों को इसकी सूचना के साथ आमंत्रित किया जाए। उन्होंने कहा कि वृक्षारोपण कार्यक्रम में जन सहभागिता को प्राथमिकता दी जाए तथा *‘‘एक पेड़ मॉ के नाम’’* थीम पर रोपित किये जाने वाले पौधों को अभियान के रूप में चलाने हेतु जनपद के युवा वर्गो का विशेष तौर पर सहयोग लिया जाए।
जिलाधिकारी ने समस्त विभागीय अधिकारियों को पौध रोपण के पश्चात अनिवार्य रूप से उसकी जीओ टैगिंग कराने के भी निर्देश दिये। उन्होंने मण्डलायुक्त का वृक्षारोपण महायज्ञ-2026 अभियान के तैयारियों की समीक्षा करने एवं मार्गदर्शन देने पर उन्हें धन्यवाद ज्ञापित करते हुये आभार व्यक्त किया तथा जनपद में वृक्षारोपण अभियान को सफल बनाने हेतु आश्वस्त किया।
इस अवसर पर प्रभागीय वनाधिकारी हरिकेश यादव, डीसी श्रम एवं रोजगार डॉ0 प्रभात द्विवेदी, परियोजना निदेशक विजयंत सिंह, उप जिलाधिकारी खलीलाबाद हृदय राम तिवारी, उप जिलाधिकारी डॉ0 सुनील कुमार, उप कृषि निदेशक डॉ0 राकेश कुमार सिंह, जिला कृषि अधिकारी डॉ0 सर्वेश कुमार, एआरटीओ प्रियंवदा सिंह, जिला उद्यान अधिकारी समुद्रगुप्त मल्ल, जिला पंचायत राज्य अधिकारी, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी रवीश चंद्र, प्रधानाचार्य राजकीय महिला महाविद्यालय खलीलाबाद आशाराम, अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका अवधेश भारती, सूचना अधिकारी सुरेश कुमार सरोज सहित संबंधित अधिकारी आदि उपस्थित रहे।

चाइनीज मांझे पर रोक लगाने पर हुई चर्चा  ये खबर भी पढ़े : चाइनीज मांझे पर रोक लगाने पर हुई चर्चा

लेखक के बारे में

Dayanidhi Tripathi Picture

पत्रकारिता में पाँच वर्षों का अनुभव रखने वाले दयानिधि त्रिपाठी वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ के संत कबीर नगर ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ और तथ्यपरक कवरेज के साथ वह लगातार रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

नवीनतम

12 जुलाई को कौशाम्बी में लगेंगे 39.81 लाख पौधे, मंडलायुक्त ने तैयारियों की समीक्षा

कौशाम्बी। प्रदेशव्यापी वृक्षारोपण महाअभियान-2026 के तहत 12 जुलाई को होने वाले पौधारोपण कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर शनिवार को उदयन...
उत्तर प्रदेश 
12 जुलाई को कौशाम्बी में लगेंगे 39.81 लाख पौधे, मंडलायुक्त ने तैयारियों की समीक्षा

हार्ट अटैक से पंचायत अधिकारी नागेंद्र सरोज का निधन

कुंडा/प्रतापगढ़। बाबागंज ब्लाक क्षेत्र में तैनात ग्राम पंचायत अधिकारी नागेंद्र सरोज का शुक्रवार को हार्ट अटैक से निधन हो गया।...
हार्ट अटैक से पंचायत अधिकारी नागेंद्र सरोज का निधन

रामभक्तों के खून से सना है सपा का इतिहास :सीएम योगी

मुख्यमंत्री ने किया 758 करोड़ रुपये की लागत वाले 24 विकास कार्यों का लोकार्पण व शिलान्यास,
रामभक्तों के खून से सना है सपा का इतिहास :सीएम योगी

डॉक्टरों ने निकाला छाती में धारदार हथियार,दिया जीवनदान

लखनऊ। केजीएमयू के डॉक्टरों ने युवक की छाती में धारदार हथियार का ब्लेड निकालकर,एक जटिल जीवनरक्षक सर्जरी कर 34 वर्षीय...
उत्तर प्रदेश 
डॉक्टरों ने निकाला छाती में धारदार हथियार,दिया जीवनदान

थाना महुली पर नवनियुक्त रिक्रूट आरक्षियों को अपराध रजिस्टर के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गयी

संत कबीर नगर,   पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  संदीप कुमार मीना* के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  सुशील कुमार सिंह* के
उत्तर प्रदेश 
थाना महुली पर नवनियुक्त रिक्रूट आरक्षियों को अपराध रजिस्टर के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गयी

उत्तर प्रदेश

12 जुलाई को कौशाम्बी में लगेंगे 39.81 लाख पौधे, मंडलायुक्त ने तैयारियों की समीक्षा

कौशाम्बी। प्रदेशव्यापी वृक्षारोपण महाअभियान-2026 के तहत 12 जुलाई को होने वाले पौधारोपण कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर शनिवार को उदयन...
उत्तर प्रदेश 
12 जुलाई को कौशाम्बी में लगेंगे 39.81 लाख पौधे, मंडलायुक्त ने तैयारियों की समीक्षा

डॉक्टरों ने निकाला छाती में धारदार हथियार,दिया जीवनदान

लखनऊ। केजीएमयू के डॉक्टरों ने युवक की छाती में धारदार हथियार का ब्लेड निकालकर,एक जटिल जीवनरक्षक सर्जरी कर 34 वर्षीय...
उत्तर प्रदेश 
डॉक्टरों ने निकाला छाती में धारदार हथियार,दिया जीवनदान

थाना महुली पर नवनियुक्त रिक्रूट आरक्षियों को अपराध रजिस्टर के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गयी

संत कबीर नगर,   पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  संदीप कुमार मीना* के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  सुशील कुमार सिंह* के
उत्तर प्रदेश 
थाना महुली पर नवनियुक्त रिक्रूट आरक्षियों को अपराध रजिस्टर के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गयी

यातायात पुलिस द्वारा चलाया गया विशेष अभियान, ई-रिक्शा, सवारी  व स्कूली वाहनों की चेकिंग की गयी

संत कबीर नगर, आज दिनांक 11.07.2026 को पुलिस अधीक्षक  संतकबीरनगर  संदीप कुमार मीना* के निर्देशन अपर पुलिस अधीक्षक  संतकबीरनगर  सुशील...
उत्तर प्रदेश 
यातायात पुलिस द्वारा चलाया गया विशेष अभियान, ई-रिक्शा, सवारी  व स्कूली वाहनों की चेकिंग की गयी