संत कबीर नगर, जनपद में मिशन शक्ति अभियान फेज 5.0 द्वितीय चरण के अन्तर्गत महिलाओं पर अपराधों के रोकथाम हेतु पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना* के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत, अपर पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर सुशील कुमार सिंह* के मार्गदर्शन व क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद प्रियम राजशेखर पाण्डेय* के निकट पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष दुधारा अमित कुशवाहा* के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा थाना दुधारा जनपद संतकबीरनगर के मामले में वांछित अभियुक्त नाम पता संदीप प्रजापति पुत्र जवाहिर प्रजापति निवासी पकड़ी अराजी डिबहारी थाना दुधारा जनपद संतकबीरनगर को आज दिनाँक 10.07.2026 को पकड़ी अराजी के पास से गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना किया गया ।
विदित हो कि वादिनी द्वारा दिनाँक 07.07.2026 को थाना दुधारा पर उक्त अभियुक्त के विरुद्ध वादिनी के साथ दुष्कर्म करने व वीडियो बनाकर ब्लैक मेल करने के सम्बन्ध में प्रार्थना पत्र देकर अभियोग पंजीकृत कराया गया था । थाना दुधारा पुलिस द्वारा महिला अपराध की संवेदनशीलता को देखते हुए त्वरित कार्यवाही करते हुए साक्ष्य संकलन के आधार पर आज दिनाँक 10.07.2026 को उक्त अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना किया गया ।