हाथरस के कस्तूरबा गांधी विद्यालय में लगी आग, मचा हड़कंप
माैके पर पहुंचे जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक
हाथरस। उत्तर प्रदेश के हाथरस जनपद के कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में शनिवार दोपहर शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। यह घटना कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के मोहल्ला रमनपुर स्थित विद्यालय की ऊपरी मंजिल के एक कमरे में हुई।
आग लगने से कमरे में रखा सामान जल गया। हालांकि सभी 21 छात्राएं सुरक्षित रहीं। अपराह्न करीब दो बजे कमरे से धुआं उठता देख छात्राओं और शिक्षकों में हड़कंप मच गया। गनीमत रही कि जिस समय आग लगी, उस वक्त सभी छात्राएं नीचे मेस में खाना खा रही थीं। विद्यालय के शिक्षकों ने तत्काल पुलिस और फायर स्टेशन को सूचना दी। सूचना मिलने के बाद दमकल की एक गाड़ी मौके पर पहुंची और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। हालांकि, छोटी दमकल गाड़ी का पानी जल्द खत्म हो गया।
ये खबर भी पढ़े : नोएडा मुठभेड़: पुलिसकर्मी को लिफ्ट देकर लूटने वाला ₹25 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तारइसके बाद, विद्यालय में छात्राओं के पानी पीने की टंकी से मशीन लगाकर आग बुझाने की कोशिश की गई। आग लगने की गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारी अतुल वत्स और एसपी चिरंजीव नाथ सिन्हा भी पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने छात्राओं और स्टाफ से आग लगने के कारणों की जानकारी ली। आग में कमरे में रखे बिस्तर और अन्य सामान जलकर खाक हो गए। जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने छात्राओं से बातचीत की और हालचाल लिया।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।
