नोएडा मुठभेड़: पुलिसकर्मी को लिफ्ट देकर लूटने वाला ₹25 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार
बदमाश ने एक पुलिसकर्मी को कार में लिफ्ट देकर अपने साथियों के संग मिलकर लूटपाट की थी
नोएडा। जिले की थाना दादरी पुलिस ने शुक्रवार की बीती रात को मुठभेड़ के दौरान एक पुलिसकर्मी को कार में लिफ्ट देकर लूटपाट करने वाले 25 हजार रुपये के इनामी बदमाश को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की गोली बदमाश के पैर में लगी है।
थाना प्रभारी नीरज कुमार मिश्रा ने शनिवार को बताया कि बीती रात को थाना पुलिस बैरियर लगाकर चेकिंग कर रही थी, तभी एक बदमाश बाइक पर सवार होकर आता हुआ दिखाई दिया। जब पुलिस ने उसे रूकने का इशारा किया तो वह रुकने की बजाए भागने लगा। उन्होंने बताया कि पुलिस ने पीछा करके उसे घेर लिया। अपने आपको पुलिस से घिरा हुआ देखकर बदमाश ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से गोली चला दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोली चलाई और बदमाश के पैर में जा लगी। उन्होंने बताया कि उसकी पहचान एटा निवासी अशोक कुमार उर्फ आशु उर्फ भोले के रूप में हुई है। बदमाश पर पूर्व में 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था। वह लूटपाट के मामले में वांछित था।
थाना प्रभारी ने बताया कि बदमाश ने एक पुलिसकर्मी को कार में लिफ्ट देकर अपने साथियों के संग मिलकर लूटपाट की थी। उसके कई साथियों को पूर्व में पुलिस ने गिरफ्तार किया था, वह तभी से फरार चल रहा था। पुलिस बदमाश के खिलाफ अग्रिम कार्रवाई कर रही है।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।
