इटावा में दुष्कर्म का आरोपित पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में गोली लगने के बाद दबोचा गया

गिरफ्तार युवक के पास से एक तमंचा, एक जिंदा, एक खोखा कारतूस बरामद

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

इटावा। उत्तर प्रदेश के इटावा जनपद में थाना ऊसराहार क्षेत्र के अंतर्गत नाबालिग बालिका से दुष्कर्म करने के आरोपित युवक को पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की गोली लगने से आरोपित युवक घायल हुआ है, जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। गिरफ्तार युवक के पास से एक तमंचा, एक जिंदा, एक खोखा कारतूस और घटना से संबंधित महत्वपूर्ण साक्ष्य बरामद हुए है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने शनिवार को बताया कि थाना ऊसराहार क्षेत्र अंतर्गत एक गांव निवासी युवक ने पुलिस को सूचना दी गई कि उसकी लगभग आठ वर्षीय नाबालिग बालिका अपने गांव के बाहर साइकिल चला रही थी। तभी उसी गांव का निवासी रामनिवास उसे पैसे देने के बहाने अपने साथ पास में स्थित बाग़ में ले गया, जहां पर उसने बालिका के साथ दुष्कर्म की घटना को कारित किया। सूचना पर पुलिस ने तत्काल पीड़िता का मेडिकल करवाने और घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद मुकदमा पंजीकृत करते हुए आरोपित की तलाश शुरू कर दी ।

अध्यापक भर्ती में ओबीसी अभ्यर्थियों को पांच फीसद अर्हता छूट बरकरार ये खबर भी पढ़े : अध्यापक भर्ती में ओबीसी अभ्यर्थियों को पांच फीसद अर्हता छूट बरकरार

पुलिस भ्रमणशील थी, तभी सूचना मिली कि उक्त घटना से संबंधित युवक कहीं जाने की फिराक में तहसील के पास खड़ा है। पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर आरोपित को पकड़ लिया। पुलिस पूछताछ के दौरान आरोपित युवक ने घटना को कारित करना स्वीकार किया तथा घटना से संबंधित साक्ष्यों को छिपाने के उद्देश्य से उन्हें कुछ दूरी पर झाड़ियों में छिपाकर रखने की जानकारी दी गई। आरोपित की निशानदेही पर पुलिस टीम जब उस स्थान पर साक्ष्य बरामदगी के लिए पहुंची तभी आरोपित ने पहले से छिपाकर रखा तमंचा निकालकर पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायर कर दिया । पुलिस की जवाबी कार्यवाही बदमाश के दाहिने पैर में गोली लगी, जिससे वह घायल हो गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। उसे घायल अवस्था में इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस उसके खिलाफ आगे की कार्रवाई कर रहीं हैं।

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

लक्ष्मण नगरी में वृन्दावन का उल्लास: बाबा चित्र-विचित्र की भजन संध्या में झूमे श्रद्धालु

दिव्य भजन संध्या में राधा-कृष्ण प्रेमरस में सराबोर हुए श्रद्धालु लखनऊ। राजधानी का चौक इलाका शुक्रवार को पूरी तरह से...
उत्तर प्रदेश 
लक्ष्मण नगरी में वृन्दावन का उल्लास: बाबा चित्र-विचित्र की भजन संध्या में झूमे श्रद्धालु

स्वामी चिदानन्द के नेतृत्व में मेदान्ता का नि:शुल्क मल्टीस्पेशियलिटी स्वास्थ्य शिविर

परमार्थ निकेतन का अभिनव प्रयास- हिमालयी क्षेत्रों तक पहुँच रही बेहतर स्वास्थ्य सेवाएँ हृदय, श्वास एवं सामान्य रोगों की विशेषज्ञ...
उत्तराखंड 
स्वामी चिदानन्द के नेतृत्व में मेदान्ता का नि:शुल्क मल्टीस्पेशियलिटी स्वास्थ्य शिविर

मुख्यमंत्री के खिलाफ सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट, दो डीसी निलंबित

कोलकाता पुलिस के दो डीसी निलंबित मामले की जांच के आधार पर किया निलंबित कोलकाता। पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु...
पश्चिम बंगाल 
मुख्यमंत्री के खिलाफ सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट, दो डीसी निलंबित

सतर्क पुलिस ने गांजा तस्करी की साजिश की नाकाम, तीन महिलाओं सहित चार गिरफ्तार

सूचना मिलने पर संदिग्ध वाहनों की जांच मेदिनीपुर। ओडिशा से कोलकाता गांजा तस्करी के एक बड़े प्रयास को पूर्व मेदिनीपुर...
पश्चिम बंगाल 
सतर्क पुलिस ने गांजा तस्करी की साजिश की नाकाम, तीन महिलाओं सहित चार गिरफ्तार

राम मंदिर के सभी प्रमुख निर्माण कार्य 30 जुलाई तक पूरे होने का लक्ष्य : नृपेंद्र मिश्रा

अयोध्या। राम मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्रा शनिवार को दान चाेरी प्रकरण पर कहा कि यह घटना अपने...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
राम मंदिर के सभी प्रमुख निर्माण कार्य 30 जुलाई तक पूरे होने का लक्ष्य : नृपेंद्र मिश्रा

उत्तर प्रदेश

लक्ष्मण नगरी में वृन्दावन का उल्लास: बाबा चित्र-विचित्र की भजन संध्या में झूमे श्रद्धालु

दिव्य भजन संध्या में राधा-कृष्ण प्रेमरस में सराबोर हुए श्रद्धालु लखनऊ। राजधानी का चौक इलाका शुक्रवार को पूरी तरह से...
उत्तर प्रदेश 
लक्ष्मण नगरी में वृन्दावन का उल्लास: बाबा चित्र-विचित्र की भजन संध्या में झूमे श्रद्धालु

राम मंदिर के सभी प्रमुख निर्माण कार्य 30 जुलाई तक पूरे होने का लक्ष्य : नृपेंद्र मिश्रा

अयोध्या। राम मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्रा शनिवार को दान चाेरी प्रकरण पर कहा कि यह घटना अपने...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
राम मंदिर के सभी प्रमुख निर्माण कार्य 30 जुलाई तक पूरे होने का लक्ष्य : नृपेंद्र मिश्रा

नोएडा मुठभेड़: पुलिसकर्मी को लिफ्ट देकर लूटने वाला ₹25 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार

नोएडा। जिले की थाना दादरी पुलिस ने शुक्रवार की बीती रात को मुठभेड़ के दौरान एक पुलिसकर्मी को कार में...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
नोएडा मुठभेड़: पुलिसकर्मी को लिफ्ट देकर लूटने वाला ₹25 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार

इटावा में दुष्कर्म का आरोपित पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में गोली लगने के बाद दबोचा गया

इटावा। उत्तर प्रदेश के इटावा जनपद में थाना ऊसराहार क्षेत्र के अंतर्गत नाबालिग बालिका से दुष्कर्म करने के आरोपित युवक...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
इटावा में दुष्कर्म का आरोपित पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में गोली लगने के बाद दबोचा गया