बारुईपुर मॉब लिंचिंग केस में तीन और गिरफ्तार, आरोपितों की संख्या बढ़कर हुई पांच

मुख्यमंत्री पीड़ित परिवारों से मुलाकात करेंगे और नई पुलिस चौकी का करेंगे उद्घाटन

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

  • सूर्यपुर मॉब लिंचिंग मामले में पुलिस ने तीन नए आरोपित पकड़े।
  • इससे पहले दो लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी थी।
  • युवक इंद्रजीत मंडल की भीड़ द्वारा पिटाई के बाद मौत हो गई थी।

कोलकाता। दक्षिण 24 परगना के बारुईपुर के सूर्यपुर में मॉब लिंचिंग में मारे गए युवक इंद्रजीत मंडल के घर शनिवार को मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी जाएंगे।

उनके दौरे से पहले पुलिस ने मॉब लिंचिंग मामले में तीन और आरोपितों को गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही इस मामले में गिरफ्तार आरोपितों की संख्या बढ़कर पांच हो गई है।

पुलिस के अनुसार, इससे पहले इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया था। शुक्रवार रात तीन अन्य आरोपितों को दबोचा गया। वहीं, घटना के दौरान पुलिस पर हमले और रेल अवरोध से जुड़े अलग-अलग मामलों में भी कई लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

यह पूरा मामला पिछले रविवार सामने आया था, जब सूर्यपुर स्थित एक तालाब से 12 वर्षीय बालिका का शव बरामद हुआ था। आरोप है कि उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या की गई।

कोलकाता गोदाम हादसे में मृतकों की संख्या पहुंची 16, मलबे में फंसे श्रमिकों की तलाश जारी ये खबर भी पढ़े : कोलकाता गोदाम हादसे में मृतकों की संख्या पहुंची 16, मलबे में फंसे श्रमिकों की तलाश जारी

शव मिलने के बाद इलाके में भारी तनाव फैल गया। इसी दौरान संदेह के आधार पर स्थानीय युवक इंद्रजीत मंडल की भीड़ ने बेरहमी से पिटाई कर दी, जिससे उसकी मौत हो गई।

मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने घटना के बाद मौके पर पहुंचकर कहा था कि इंद्रजीत मंडल निर्दोष थे और उनकी भीड़ द्वारा पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। उन्होंने पीड़ित परिवार को हरसंभव सहायता और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का भरोसा दिया था।

मुख्यमंत्री इससे पहले पीड़ित बालिका के परिवार और इंद्रजीत मंडल के परिजनों से भी मुलाकात कर चुके हैं। पीड़ित परिवार की मांग पर सूर्यपुर में नई पुलिस चौकी स्थापित करने की घोषणा की गई थी।

प्रशासन ने पांच दिनों के भीतर चौकी का निर्माण पूरा कर लिया है। शनिवार को मुख्यमंत्री पहले बालिका के घर जाएंगे, इसके बाद इंद्रजीत मंडल के परिवार से मुलाकात करेंगे और फिर नई पुलिस चौकी का उद्घाटन करेंगे।

इंद्रजीत के परिवार का आरोप है कि घटना वाले दिन वह घर में सो रहे थे। कुछ लोग उन्हें जबरन घर से बाहर खींचकर ले गए और बुरी तरह पीटा, जिससे उनकी मौत हो गई।

परिवार ने दोषियों को कड़ी सजा देने की मांग की है। प्रशासन ने इंद्रजीत के घर की मरम्मत शुरू कर दी है और सुरक्षा के मद्देनजर घर के बाहर सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए हैं।

उधर, नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म और हत्या के मामले में मुख्य आरोपितों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। इस मामले के एक आरोपित की पुलिस मुठभेड़ में मौत हो गई थी।

पुलिस का दावा है कि घटनास्थल पर पुनर्निर्माण के दौरान उसने पुलिसकर्मी का हथियार छीनकर भागने की कोशिश की, जिसके बाद जवाबी कार्रवाई में वह मारा गया। मुठभेड़ की घटना की भी जांच जारी है। शुक्रवार को फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से नमूने भी एकत्र किए।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

मुख्यमंत्री के खिलाफ सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट, दो डीसी निलंबित

कोलकाता पुलिस के दो डीसी निलंबित मामले की जांच के आधार पर किया निलंबित कोलकाता। पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु...
पश्चिम बंगाल 
मुख्यमंत्री के खिलाफ सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट, दो डीसी निलंबित

सतर्क पुलिस ने गांजा तस्करी की साजिश की नाकाम, तीन महिलाओं सहित चार गिरफ्तार

सूचना मिलने पर संदिग्ध वाहनों की जांच मेदिनीपुर। ओडिशा से कोलकाता गांजा तस्करी के एक बड़े प्रयास को पूर्व मेदिनीपुर...
पश्चिम बंगाल 
सतर्क पुलिस ने गांजा तस्करी की साजिश की नाकाम, तीन महिलाओं सहित चार गिरफ्तार

राम मंदिर के सभी प्रमुख निर्माण कार्य 30 जुलाई तक पूरे होने का लक्ष्य : नृपेंद्र मिश्रा

अयोध्या। राम मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्रा शनिवार को दान चाेरी प्रकरण पर कहा कि यह घटना अपने...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
राम मंदिर के सभी प्रमुख निर्माण कार्य 30 जुलाई तक पूरे होने का लक्ष्य : नृपेंद्र मिश्रा

नोएडा मुठभेड़: पुलिसकर्मी को लिफ्ट देकर लूटने वाला ₹25 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार

नोएडा। जिले की थाना दादरी पुलिस ने शुक्रवार की बीती रात को मुठभेड़ के दौरान एक पुलिसकर्मी को कार में...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
नोएडा मुठभेड़: पुलिसकर्मी को लिफ्ट देकर लूटने वाला ₹25 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार

इटावा में दुष्कर्म का आरोपित पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में गोली लगने के बाद दबोचा गया

इटावा। उत्तर प्रदेश के इटावा जनपद में थाना ऊसराहार क्षेत्र के अंतर्गत नाबालिग बालिका से दुष्कर्म करने के आरोपित युवक...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
इटावा में दुष्कर्म का आरोपित पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में गोली लगने के बाद दबोचा गया

उत्तर प्रदेश

खड़ी ट्रकों में घुसी कार, पिता-पुत्र वधू की मौत, परिवार में मचा कोहराम

मीरजापुर।  कछवां थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग पर कटका गोदाम (पड़ाव) के पास सड़क किनारे खड़ी ट्रकों की लंबी कतार...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
खड़ी ट्रकों में घुसी कार, पिता-पुत्र वधू की मौत, परिवार में मचा कोहराम