कोलकाता गोदाम हादसे में मृतकों की संख्या पहुंची 16, मलबे में फंसे श्रमिकों की तलाश जारी

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के कोलकाता के तारातला क्षेत्र में निर्माणाधीन गोदाम ढहने की घटना में मृतकों की संख्या बढ़कर 16 हो गई है। बचाव दल लगातार मलबे में फंसे लोगों की तलाश में जुटा है। वहीं, 17 घायल श्रमिक राजकीय एसएसकेएम अस्पताल में उपचाराधीन हैं।

मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने शुक्रवार शाम को बताया था कि इस मामले की जांच कोलकाता पुलिस की अपराध शाखा कर रही है और पुलिस आयुक्त अजय नंद स्वयं इसकी निगरानी कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि उन्हें जांच की नियमित जानकारी दी जा रही है। मुख्यमंत्री ने बताया कि जिस व्यक्ति के खिलाफ शुरुआती आरोप लगाए गए थे, उसे भी गिरफ्तार कर लिया गया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि अब तक इस मामले में 6 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। उन्होंने आरोप लगाया कि पूर्व सरकार के कार्यकाल में भ्रष्टाचार के कारण इस निर्माण को मंजूरी मिली थी। उन्होंने दावा किया कि तत्कालीन मेयर फिरहाद हाकिम ने निर्माण योजना पर हस्ताक्षर किए थे।

पुलिस ने इस मामले में भारतीय न्याय संहिता की धारा 105, 110 और 3(5) के तहत मामला दर्ज किया है। इन धाराओं में गैर इरादतन हत्या, गैर इरादतन हत्या के प्रयास तथा सामूहिक आपराधिक दायित्व से संबंधित प्रावधान शामिल हैं।

मलबे में फंसे लोगों की तलाश के लिए भू-भेदी रडार, खोजी कुत्तों और भारी मशीनों का इस्तेमाल किया जा रहा है। बचाव अभियान में कोलकाता पुलिस की आपदा प्रबंधन इकाई, अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवा, कोलकाता नगर निगम, नागरिक सुरक्षा, राष्ट्रीय आपदा मोचन बल, राज्य आपदा मोचन बल तथा सेना के जवान लगातार अभियान चला रहे हैं।

वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के अनुसार, बचाव अभियान इसलिए जारी है क्योंकि हादसे के समय निर्माण स्थल पर मौजूद श्रमिकों की वास्तविक संख्या का कोई आधिकारिक रिकॉर्ड उपलब्ध नहीं है। पुलिस ने बताया कि मृतकों में तीन नाबालिग श्रमिक भी शामिल हैं, जो निर्माण कार्य में लगे हुए थे।

गौरतलब है कि बुधवार को निर्माणाधीन गोदाम की लोहे की बीम और धातु की चादरें ताजा कंक्रीट का भार नहीं झेल सकीं, जिससे पूरी संरचना भरभराकर गिर गई और कई श्रमिक मलबे के नीचे दब गए। पिछले चार दिनों से लगातार बचाव अभियान जारी है फिर भी सभी को निकाला नहीं जा सका है।

RRB परीक्षा के लिए हावड़ा-रूपसा के बीच चलेंगी विशेष ट्रेनें ये खबर भी पढ़े : RRB परीक्षा के लिए हावड़ा-रूपसा के बीच चलेंगी विशेष ट्रेनें

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

चलती कार में लगी आग, बोनट से धुआं निकलते ही मचा हड़कंप

हल्द्वानी का मामला कार सवारों के उतरते ही गाड़ी का अगला हिस्सा आग की लपटों में घिरा हल्द्वानी। शनिवार को...
उत्तराखंड 
चलती कार में लगी आग, बोनट से धुआं निकलते ही मचा हड़कंप

बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया में रचा टेस्ट इतिहास, 9 विकेट से जीता

डार्विन। बांग्लादेश क्रिकेट के इतिहास में रविवार का दिन सुनहरे अक्षरों में दर्ज हो गया। मेहदी हसन मिराज और हसन...
खेल 
बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया में रचा टेस्ट इतिहास, 9 विकेट से जीता

अखिलेश ने राम मंदिर चढ़ावे के मुद्दे पर वीडियो गीत के जरिए साधा निशाना

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एक बार फिर राम मंदिर से जुड़े चढ़ावे...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
अखिलेश ने राम मंदिर चढ़ावे के मुद्दे पर वीडियो गीत के जरिए साधा निशाना

कानपुर में लूट-हत्या का इनामी आरोपित मुठभेड़ में गिरफ्तार

कानपुर। उत्तर प्रदेश के कानपुर में साढ़ थाना क्षेत्र के देवसढ़ गांव में घर में घुसकर लूटपाट और हत्या की...
उत्तर प्रदेश 
कानपुर में लूट-हत्या का इनामी आरोपित मुठभेड़ में गिरफ्तार

नेपाल: भूस्खलन में तीन लोगों की मौत, चार अभी भी लापता

काठमांडू। नेपाल के कई हिस्सों में लगातार हो रही बारिश के कारण जाजरकोट जिले के भेरी नगरपालिका के रिसाड़...
अंतर्राष्ट्रीय 
नेपाल: भूस्खलन में तीन लोगों की मौत, चार अभी भी लापता

उत्तर प्रदेश

अखिलेश ने राम मंदिर चढ़ावे के मुद्दे पर वीडियो गीत के जरिए साधा निशाना

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एक बार फिर राम मंदिर से जुड़े चढ़ावे...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
अखिलेश ने राम मंदिर चढ़ावे के मुद्दे पर वीडियो गीत के जरिए साधा निशाना

कानपुर में लूट-हत्या का इनामी आरोपित मुठभेड़ में गिरफ्तार

कानपुर। उत्तर प्रदेश के कानपुर में साढ़ थाना क्षेत्र के देवसढ़ गांव में घर में घुसकर लूटपाट और हत्या की...
उत्तर प्रदेश 
कानपुर में लूट-हत्या का इनामी आरोपित मुठभेड़ में गिरफ्तार

वायु सेना बैंड की देशभक्ति धुनों से गूंजा आजाद पार्क

प्रयागराज। स्वतंत्रता दिवस की देर शाम पर मध्य वायु कमान मुख्यालय के तत्वावधान में वायु सेना स्टेशन बमरौली की ओर...
उत्तर प्रदेश 
वायु सेना बैंड की देशभक्ति धुनों से गूंजा आजाद पार्क

कांवड़ यात्रा पर प्रयागराज-वाराणसी हाईवे पर डायवर्जन

प्रयागराज।श्रावण मास के तीसरे सोमवार को कांवड़ यात्रा को देखते हुए प्रयागराज से वाराणसी जाने वाले राजमार्ग पर यातायात...
उत्तर प्रदेश 
कांवड़ यात्रा पर प्रयागराज-वाराणसी हाईवे पर डायवर्जन