भीलवाड़ा: एमसीएच में छह दिन में 5 प्रसूताओं की मौत, सिजेरियन ऑपरेशन के बाद बिगड़ी थी हालत

परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

  • भीलवाड़ा एमसीएच में जुलाई के पहले 11 दिनों में पांच प्रसूताओं की मौत हुई।
  • मार्च से अब तक प्रसूताओं की मौत का आंकड़ा नौ पहुंच गया है।
  • सभी मृत महिलाओं की सिजेरियन डिलीवरी हुई थी।

भीलवाड़ा। कोटा और बीकानेर के बाद अब भीलवाड़ा के महात्मा गांधी अस्पताल का मातृ एवं शिशु चिकित्सालय (एमसीएच) सवालों के घेरे में है। यहां पिछले छह दिन में पांच प्रसूताओं की मौत हो चुकी है।

सभी महिलाओं की सिजेरियन डिलीवरी हुई थी। ऑपरेशन के बाद तबीयत बिगड़ने पर उन्हें मेडिकल आईसीयू में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

शुक्रवार को पोटला निवासी संगीता जीनगर (32) की सिजेरियन डिलीवरी के बाद हालत बिगड़ गई। उन्हें मेडिकल आईसीयू में शिफ्ट किया गया, लेकिन बचाया नहीं जा सका। मौत के बाद परिजनों ने अस्पताल में हंगामा करते हुए इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया।

इससे पहले 5 जुलाई को शिमला गुर्जर, 7 जुलाई को फोरी देवी, 8 जुलाई को ईशा पांडे और 9 जुलाई को दिव्या की भी प्रसव के बाद मौत हो चुकी है।

राजस्थान के श्रीगंगानगर में सेना के ट्रक और एम्बुलेंस में टक्कर, तीन की मौत, दो गंभीर ये खबर भी पढ़े : राजस्थान के श्रीगंगानगर में सेना के ट्रक और एम्बुलेंस में टक्कर, तीन की मौत, दो गंभीर

पांचों मामलों में परिजनों ने अस्पताल प्रशासन और डॉक्टरों पर लापरवाही के आरोप लगाए हैं। मार्च से अब तक महात्मा गांधी अस्पताल में प्रसूताओं की मौत का आंकड़ा नौ पहुंच चुका है। इनमें से पांच मौतें सिर्फ जुलाई के पहले 11 दिनों में हुई हैं।

एमसीएच में नियमित उपयोग के लिए पांच और इमरजेंसी के लिए तीन यानी कुल आठ सर्जिकल सेट उपलब्ध हैं। जबकि यहां रोजाना 30 से 40 सिजेरियन ऑपरेशन किए जा रहे हैं।

एक सर्जिकल सेट को दोबारा उपयोग में लेने से पहले कम से कम तीन घंटे की स्टरलाइजेशन प्रक्रिया से गुजरना पड़ता है। ऐसे में क्षमता से अधिक ऑपरेशन होने के कारण संक्रमण का खतरा बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।

इसी बीच ऑपरेशन थिएटर की कल्चर रिपोर्ट पॉजिटिव आने से अस्पताल की संक्रमण नियंत्रण व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो गए हैं। हालांकि अभी तक यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि संक्रमण का इन मौतों से सीधा संबंध है या नहीं।

महात्मा गांधी अस्पताल के अधीक्षक डॉ. अरुण गौड़ ने किसी भी तरह की लापरवाही से इनकार किया है। उनका कहना है कि अधिकांश मरीज दूसरे अस्पतालों से गंभीर हालत में रेफर होकर आते हैं।

एमसीएच प्रबंधन के अनुसार प्रसूताओं की मौत पल्मोनरी एम्बोलिज्म, एस्पिरेशन, गंभीर एनीमिया, प्रेग्नेंसी इंड्यूस्ड हाइपरटेंशन (पीआईएच), एक्लेम्पसिया और अन्य प्रसूति संबंधी जटिलताओं के कारण हुई है।

उल्लेखनीय है कि राजस्थान में सरकारी अस्पतालों में प्रसूताओं की मौत के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। मई में कोटा के सरकारी अस्पताल में पांच प्रसूताओं की मौत हुई थी।

जून में बीकानेर में सिजेरियन के बाद छह महिलाओं की किडनी फेल हो गई थी, जिनमें से दो की इलाज के दौरान मौत हुई। अब भीलवाड़ा में लगातार पांच मौतों ने प्रदेश की सरकारी स्वास्थ्य व्यवस्था पर नए सवाल खड़े कर दिए हैं।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

स्वामी चिदानन्द के नेतृत्व में मेदान्ता का नि:शुल्क मल्टीस्पेशियलिटी स्वास्थ्य शिविर

परमार्थ निकेतन का अभिनव प्रयास- हिमालयी क्षेत्रों तक पहुँच रही बेहतर स्वास्थ्य सेवाएँ हृदय, श्वास एवं सामान्य रोगों की विशेषज्ञ...
उत्तराखंड 
स्वामी चिदानन्द के नेतृत्व में मेदान्ता का नि:शुल्क मल्टीस्पेशियलिटी स्वास्थ्य शिविर

मुख्यमंत्री के खिलाफ सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट, दो डीसी निलंबित

कोलकाता पुलिस के दो डीसी निलंबित मामले की जांच के आधार पर किया निलंबित कोलकाता। पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु...
पश्चिम बंगाल 
मुख्यमंत्री के खिलाफ सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट, दो डीसी निलंबित

सतर्क पुलिस ने गांजा तस्करी की साजिश की नाकाम, तीन महिलाओं सहित चार गिरफ्तार

सूचना मिलने पर संदिग्ध वाहनों की जांच मेदिनीपुर। ओडिशा से कोलकाता गांजा तस्करी के एक बड़े प्रयास को पूर्व मेदिनीपुर...
पश्चिम बंगाल 
सतर्क पुलिस ने गांजा तस्करी की साजिश की नाकाम, तीन महिलाओं सहित चार गिरफ्तार

राम मंदिर के सभी प्रमुख निर्माण कार्य 30 जुलाई तक पूरे होने का लक्ष्य : नृपेंद्र मिश्रा

अयोध्या। राम मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्रा शनिवार को दान चाेरी प्रकरण पर कहा कि यह घटना अपने...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
राम मंदिर के सभी प्रमुख निर्माण कार्य 30 जुलाई तक पूरे होने का लक्ष्य : नृपेंद्र मिश्रा

नोएडा मुठभेड़: पुलिसकर्मी को लिफ्ट देकर लूटने वाला ₹25 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार

नोएडा। जिले की थाना दादरी पुलिस ने शुक्रवार की बीती रात को मुठभेड़ के दौरान एक पुलिसकर्मी को कार में...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
नोएडा मुठभेड़: पुलिसकर्मी को लिफ्ट देकर लूटने वाला ₹25 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश

इटावा में दुष्कर्म का आरोपित पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में गोली लगने के बाद दबोचा गया

इटावा। उत्तर प्रदेश के इटावा जनपद में थाना ऊसराहार क्षेत्र के अंतर्गत नाबालिग बालिका से दुष्कर्म करने के आरोपित युवक...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
इटावा में दुष्कर्म का आरोपित पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में गोली लगने के बाद दबोचा गया

खड़ी ट्रकों में घुसी कार, पिता-पुत्र वधू की मौत, परिवार में मचा कोहराम

मीरजापुर।  कछवां थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग पर कटका गोदाम (पड़ाव) के पास सड़क किनारे खड़ी ट्रकों की लंबी कतार...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
खड़ी ट्रकों में घुसी कार, पिता-पुत्र वधू की मौत, परिवार में मचा कोहराम