पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल : 11 थानों के बदले थानाधिकारी, 265 पुलिसकर्मियों के हुए तबादले

सभी पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से नई जगह जॉइन करने के निर्देश दिए गए

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

  • डूंगरपुर जिले के 11 प्रमुख थानों में नए थानाधिकारी नियुक्त किए गए।
  • एसपी मनीष कुमार ने प्रशासनिक व्यवस्था बेहतर करने के लिए तबादला आदेश जारी किया।
  • कई निरीक्षकों और उप निरीक्षकों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गईं।

डूंगरपुर। जिला पुलिस महकमे में प्रशासनिक व्यवस्था को सुदृढ़ और कानून व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के उद्देश्य से देर रात एक बड़ा फेरबदल किया गया है।

जिला पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार द्वारा जारी आदेश के तहत जिले के 11 प्रमुख थानों के थानाधिकारियों को बदला गया है, जिससे थानों की कमान अब नए अधिकारियों के हाथों में होगी।

जारी आदेश के अनुसार, पुलिस निरीक्षक (सीआई) चंद्रशेखर को थानाधिकारी धंबोला, मुकेश मेघवाल को साईबर थाना (डूंगरपुर), शिवराज गुर्जर को थानाधिकारी दोवड़ा, रमेशलाल को थानाधिकारी चितरी और देवेन्द्र सिंह देवल को थानाधिकारी बिछीवाड़ा, हिमांशु सिंह को थानाधिकारी कोतवाली, संगीता बंजारा को थानाधिकारी सदर की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

79,459 करोड़ रुपए की लागत से तैयार रिफाइनरी से बदलेगी राजस्थान की तस्वीर ये खबर भी पढ़े : 79,459 करोड़ रुपए की लागत से तैयार रिफाइनरी से बदलेगी राजस्थान की तस्वीर

इसके साथ ही सदर थानाधिकारी शैलेन्द्र सिंह को थानाधिकारी आसपुर, चितरी थानाधिकारी रतनलाल को थानाधिकारी चौरासी, तेज सिंह को कार्यालय अति. पुलिस अधीक्षक SIUCAW डूंगरपुर, विनोद कुमार को अपराध सहायक, नारायणलाल को एचटीयू कार्यालय तथा निठाउवा थानाधिकारी घनश्याम को साईबर थाने में पदस्थापित किया गया है।

थानाधिकारियों के साथ-साथ उप निरीक्षकों की भी नई पदस्थापना सूची जारी की गई है। इसके तहत उप निरीक्षक देवेन्द्र सिंह को थानाधिकारी वरदा, रघुवीर सिंह को थानाधिकारी कुआं और भरतलाल को थानाधिकारी निठाउवा नियुक्त किया गया है।

इनके अलावा उप निरीक्षक कान्तिलाल को थाना कोतवाली, अमृतलाल को थाना दोवडा, लक्ष्मणलाल को चौकी पुर्नवास कॉलोनी (सागवाडा थाना), रमेशचन्द्र को थाना धंबोला, कालूलाल को थाना चौरासी, नारायणलाल को थाना दोवडा (अस्थाई चौकी बनकोडा), रमेशचन्द्र/हाजाजी को देवल चौकी से कोतवाली तथा रमेशचन्द्र/मोतीराम को देवल चौकी में तैनात किया गया है।

इस वृहद तबादला सूची में निचले स्तर के पुलिस बेड़े में भी व्यापक बदलाव किया गया है। एसपी कार्यालय से जारी आदेश के अनुसार, 92 सहायक उपनिरीक्षक (एएसआई), 75 हेड कांस्टेबल और 98 कांस्टेबलों का भी सामूहिक रूप से स्थानांतरण किया गया है।

आदेश में स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि सभी स्थानांतरित अधिकारी और पुलिसकर्मी बिना किसी जॉइनिंग समय का उपभोग किए, तुरंत प्रभाव से अपने नए पदस्थापन स्थल पर पहुंचकर ड्यूटी जॉइन करेंगे।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

स्वामी चिदानन्द के नेतृत्व में मेदान्ता का नि:शुल्क मल्टीस्पेशियलिटी स्वास्थ्य शिविर

परमार्थ निकेतन का अभिनव प्रयास- हिमालयी क्षेत्रों तक पहुँच रही बेहतर स्वास्थ्य सेवाएँ हृदय, श्वास एवं सामान्य रोगों की विशेषज्ञ...
उत्तराखंड 
स्वामी चिदानन्द के नेतृत्व में मेदान्ता का नि:शुल्क मल्टीस्पेशियलिटी स्वास्थ्य शिविर

मुख्यमंत्री के खिलाफ सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट, दो डीसी निलंबित

कोलकाता पुलिस के दो डीसी निलंबित मामले की जांच के आधार पर किया निलंबित कोलकाता। पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु...
पश्चिम बंगाल 
मुख्यमंत्री के खिलाफ सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट, दो डीसी निलंबित

सतर्क पुलिस ने गांजा तस्करी की साजिश की नाकाम, तीन महिलाओं सहित चार गिरफ्तार

सूचना मिलने पर संदिग्ध वाहनों की जांच मेदिनीपुर। ओडिशा से कोलकाता गांजा तस्करी के एक बड़े प्रयास को पूर्व मेदिनीपुर...
पश्चिम बंगाल 
सतर्क पुलिस ने गांजा तस्करी की साजिश की नाकाम, तीन महिलाओं सहित चार गिरफ्तार

राम मंदिर के सभी प्रमुख निर्माण कार्य 30 जुलाई तक पूरे होने का लक्ष्य : नृपेंद्र मिश्रा

अयोध्या। राम मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्रा शनिवार को दान चाेरी प्रकरण पर कहा कि यह घटना अपने...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
राम मंदिर के सभी प्रमुख निर्माण कार्य 30 जुलाई तक पूरे होने का लक्ष्य : नृपेंद्र मिश्रा

नोएडा मुठभेड़: पुलिसकर्मी को लिफ्ट देकर लूटने वाला ₹25 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार

नोएडा। जिले की थाना दादरी पुलिस ने शुक्रवार की बीती रात को मुठभेड़ के दौरान एक पुलिसकर्मी को कार में...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
नोएडा मुठभेड़: पुलिसकर्मी को लिफ्ट देकर लूटने वाला ₹25 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश

इटावा में दुष्कर्म का आरोपित पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में गोली लगने के बाद दबोचा गया

इटावा। उत्तर प्रदेश के इटावा जनपद में थाना ऊसराहार क्षेत्र के अंतर्गत नाबालिग बालिका से दुष्कर्म करने के आरोपित युवक...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
इटावा में दुष्कर्म का आरोपित पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में गोली लगने के बाद दबोचा गया

खड़ी ट्रकों में घुसी कार, पिता-पुत्र वधू की मौत, परिवार में मचा कोहराम

मीरजापुर।  कछवां थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग पर कटका गोदाम (पड़ाव) के पास सड़क किनारे खड़ी ट्रकों की लंबी कतार...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
खड़ी ट्रकों में घुसी कार, पिता-पुत्र वधू की मौत, परिवार में मचा कोहराम