79,459 करोड़ रुपए की लागत से तैयार रिफाइनरी से बदलेगी राजस्थान की तस्वीर

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

जोधपुर। देश के ऊर्जा क्षेत्र में चार जुलाई को नया इतिहास रचा जाएगा। करीब 79459 करोड़ रुपए की लागत से तैयार देश की पहली हाइटेक ग्रीनफील्ड रिफाइनरी का लोकार्पण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर्यावरण संरक्षण व ईंधन बचाओ की थीम से करेंगे।

आयोजन को पूरी तरह ग्रीन कॉन्सेप्ट पर आधारित बनाया गया है। माना जा रहा है कि बालोतरा के पचपदरा में बनी इस रिफाइनरी की वजह से पूरे राजस्थान की तस्वीर बदल जाएगी।

बीजेपी की ओर से लोकतंत्र की हत्या का काला अध्याय विषय पर संगोष्ठी 25 जून को ये खबर भी पढ़े : बीजेपी की ओर से लोकतंत्र की हत्या का काला अध्याय विषय पर संगोष्ठी 25 जून को

नौ मिलियन मीट्रिक टन प्रति वर्ष की क्षमता वाली यह रिफाइनरी पेट्रोकेमिकल उत्पादन में भारत को आत्मनिर्भर बनाएगी।  प्रधानमंत्री जिस रिफाइनरी मैन कंट्रोल रूम का उद्घाटन करेंगे, वह पूरी रिफाइनरी का सबसे महत्वपूर्ण नियंत्रण केंद्र है।

यह पूरी रिफाइनरी का मस्तिष्क होता है, यहीं से कच्चे तेल को पेट्रोल, डीजल व जेट ईंधन में बदलने वाली सभी प्रमुख इकाइयां (सीडीयू, वीडीयू, डीसीयू) की संचालन गतिविधियों को कंप्यूटर व स्क्रीन के माध्यम से नियंत्रित व मॉनिटर किया जाता है।

इसमें लगी अत्याधुनिक डिजिटल स्क्रीन व कंप्यूटराइज्ड सिस्टम से तापमान, दबाव, उत्पादन व सुरक्षा संबंधी सभी गतिविधियों पर 24 घंटे नजर रहेगी। इससे कि किसी भी आपात स्थिति में यहीं से पूरे संयंत्र की संचालन व्यवस्था नियंत्रित की जाएगी।

इस ऐतिहासिक आयोजन की एक और विशेषता यह होगी कि पहली बार किसी उद्घाटन समारोह का ग्राम पंचायत स्तर से लेकर नगर निगम स्तर तक लाइव प्रसारण किया जाएगा।

इसके माध्यम से प्रदेशभर के करीब 57 लाख लोगों को वर्चुअल रूप से कार्यक्रम से जोडऩे की तैयारी की गई है। उद्घाटन समारोह में करीब 5000 लोग शामिल होंगे।

लोकार्पण कार्यक्रम में सुबह 9 बजे से प्रवेश
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित दौरे को लेकर जोधपुर रेंज के महानिरीक्षक पुलिस सत्येंद्र सिंह ने बताया कि कार्यक्रम को सुरक्षित रखने के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है।

आमंत्रित लोगों के वाहनों की पार्किंग गेट नंबर-7 पर होगी। यहां करीब 3,000 वाहनों की क्षमता बताई गई है। आमंत्रित अतिथियों का प्रवेश गेट नंबर-7 से होगा। विशेष आमंत्रित व्यक्तियों, अधिकृत मीडियाकर्मियों का प्रवेश गेट नंबर-3 से तय किया गया है।

कार्यक्रम स्थल के भीतर निजी वाहनों के प्रवेश पर रोक रहेगी। सभी प्रवेश द्वारों पर फ्रिस्किंग होगी। पास की जांच अनिवार्य रहेगी। साइकिल, ई-रिक्शा, ईवी की पार्किंग गेट नंबर-5 पर रखी गई है।

कार्यक्रम स्थल, आसपास के क्षेत्र को नो-ड्रोन जोन घोषित किया गया है। बिना अनुमति ड्रोन उड़ाने पर कार्रवाई होगी। प्रतिबंधित वस्तुओं पर रोक रहेगी। प्रवेश सुबह 9 बजे से शुरू होगा।

ढाई माह पहले लगी थी आग
राजस्थान की रिफाइनरी का उद्घाटन 20 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करने वाले थे। इसके लिए रिफाइनरी के पास बड़ी सभा की तैयारी भी थी, लेकिन एक दिन पहले 19 अप्रैल को ट्रायल के दौरान अचानक रिफाइनरी के मुख्य भाग में आग लग गई।

इसके चलते कार्यक्रम स्थगित करना पड़ा था। उसके बाद रिफाइनरी के इंजीनियर सरकार और पेट्रोलियम मिनिस्ट्री के समन्वय से लगातार काम हुआ। पिछले कई दिनों से ट्रायल भी चल रहा है। सब कुछ सही होने के बाद शनिवार को उद्घाटन तय किया गया।

 

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

एडीजी पीएसी का आदेश बेअसर,पायलटों की भारी कमी से जूझ रहा डायल 112

-डायल 112 ने जिलों के कमिशनर और पुलिस अधीक्षक को भेजा पत्र     -कई पत्रों के बाद भी अब तक 265...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
एडीजी पीएसी का आदेश बेअसर,पायलटों की भारी कमी से जूझ रहा डायल 112

नए विधायकों को ओम बिरला की सीख, संसदीय परंपराओं से मजबूत होगा लोकतंत्र

कोलकाता। पश्चिम बंगाल विधानसभा के नवनिर्वाचित विधायकों के लिए शुक्रवार से शुरू हुए दो दिवसीय प्रबोधन (ओरियंटेशन) कार्यक्रम का उद्घाटन...
पश्चिम बंगाल 
नए विधायकों को ओम बिरला की सीख, संसदीय परंपराओं से मजबूत होगा लोकतंत्र

डीएम व एसपी द्वारा (UPTET) परीक्षा केंद्रों का किया गया निरीक्षण

संत कबीर नगर । जिलाधिकारी आलोक कुमार व पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना द्वारा उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET)-2026...
उत्तर प्रदेश 
डीएम व एसपी द्वारा (UPTET) परीक्षा केंद्रों का किया गया निरीक्षण

उत्तर प्रदेश

एडीजी पीएसी का आदेश बेअसर,पायलटों की भारी कमी से जूझ रहा डायल 112

-डायल 112 ने जिलों के कमिशनर और पुलिस अधीक्षक को भेजा पत्र     -कई पत्रों के बाद भी अब तक 265...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
एडीजी पीएसी का आदेश बेअसर,पायलटों की भारी कमी से जूझ रहा डायल 112

डीएम व एसपी द्वारा (UPTET) परीक्षा केंद्रों का किया गया निरीक्षण

संत कबीर नगर । जिलाधिकारी आलोक कुमार व पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना द्वारा उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET)-2026...
उत्तर प्रदेश 
डीएम व एसपी द्वारा (UPTET) परीक्षा केंद्रों का किया गया निरीक्षण