अमरनाथ यात्रा को लेकर बड़ी अपडेट, प्रशासन ने श्रद्धालुओं के लिए जारी की एडवाइज़री
जम्मू-कश्मीर। अमरनाथ यात्रा को लेकर प्रशासन ने शुक्रवार को नई एडवाइजरी जारी करते हुए श्रद्धालुओं के लिए अहम निर्देश दिए हैं। प्रशासन ने साफ किया है कि किसी भी यात्री को उसके निर्धारित स्लॉट या तारीख से पहले पवित्र अमरनाथ गुफा के दर्शन के लिए अनुमति नहीं मिलेगी।
प्रशासन ने सभी श्रद्धालुओं से अनुरोध किया है कि वे धैर्य बनाए रखें और केवल अपनी तय तारीख पर ही यात्रा करें। एडवाइजरी में कहा गया है कि यह व्यवस्था तीर्थयात्रियों की सुरक्षा और यात्रा के बेहतर प्रबंधन को ध्यान में रखते हुए लागू की गई है।
ये खबर भी पढ़े : राजौरी में जिला स्तरीय पीएम स्वनिधि महोत्सव आयोजित, 150 स्ट्रीट वेंडर्स ने लिया हिस्सा प्रशासन ने यह भी बताया कि यह फैसला सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के अनुरूप लिया गया है। रोजाना सीमित संख्या में श्रद्धालुओं को यात्रा की अनुमति देने का उद्देश्य भीड़ नियंत्रण, सुरक्षा व्यवस्था और यात्रा को व्यवस्थित बनाए रखना है।
यात्रियों की सुविधा के लिए यात्रा शुरू होने से पहले ही देशभर की विभिन्न बैंक शाखाओं और ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से अग्रिम पंजीकरण (एडवांस रजिस्ट्रेशन) की व्यवस्था की गई थी, ताकि श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।
प्रशासन की ओर से भरोसा दिलाया गया है कि हर तीर्थयात्री को यात्रा करने का मौका दिया जाएगा, लेकिन ऐसा सिर्फ़ तय प्रक्रिया और उपलब्ध क्षमता के अनुसार ही किया जा सकेगा. बता दें कि श्रद्धालुओं के लिए 57 दिनों तक चलने वाली यह तीर्थयात्रा 3 जुलाई को शुरू की गई थी और इसे 28 अगस्त को समाप्त किया जाएगा।
लेखक के बारे में
हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।
