महाशिवरात्रि व कांवड़ यात्रा की तैयारियों को लेकर डीएम ने की समीक्षा
रामनाथ सिंह
बिजनौर। आगामी श्रावण मास में महाशिवरात्रि एवं कांवड़ यात्रा के सफल और शांतिपूर्ण आयोजन को लेकर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट स्थित विद्युत सभागार में संबंधित विभागों की बैठक आयोजित हुई। बैठक में यात्रा मार्गों की सुरक्षा, स्वास्थ्य, बिजली, यातायात और कानून-व्यवस्था को लेकर विस्तृत दिशा-निर्देश दिए गए।
जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि सभी कांवड़ मार्गों का भौतिक सत्यापन कर क्षतिग्रस्त सड़कों की समय रहते मरम्मत कराई जाए। शिवालयों के पास स्पीड ब्रेकर, ट्रैफिक साइनेज और पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। जर्जर विद्युत पोल व तारों को दुरुस्त करने तथा पोल की टेपिंग कराने के निर्देश भी दिए गए।
उन्होंने कहा कि कांवड़ मार्ग पर स्थित ढाबों और रेस्टोरेंट्स के बाहर रेट लिस्ट अनिवार्य रूप से प्रदर्शित की जाए। यात्रा अवधि में नॉन-वेज रेस्टोरेंट बंद रहेंगे तथा शराब की दुकानों को ढककर रखा जाएगा। स्वास्थ्य सेवाओं के तहत मार्गों पर मेडिकल कैंप, जीवन रक्षक दवाएं, एंटी वेनम और एंटी रेबीज इंजेक्शन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए। जिला अस्पतालों में जरूरत के अनुसार बेड आरक्षित रखने को कहा गया।
डीएम ने कांवड़ शिविरों में सीसीटीवी कैमरे, अग्निशमन यंत्र, पेयजल और सामुदायिक शौचालय की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही शिविरों में तैनात वॉलंटियर्स का पुलिस सत्यापन अनिवार्य किया गया। पुलिस अधीक्षक ने रूट डायवर्जन और संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनाती पर जोर दिया।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी रण विजय सिंह पुलिस अधीक्षक अभिषेक झा टॉपर पुलिस अधीक्षक नगर डॉक्टर कृष्ण गोपाल सिंह अपर जिलाधि कारी प्रशासन अंशिका दीक्षित अपर जिलाधिकारी , वित्त एवं राजस्व अधिकारी देवेंद्र पाल सिंह तथा ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/एसडीएम धामपुर स्मृति मिश्रा उप जिलाधिकारी सदर ऋतुरानी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।
