निजी अस्पताल की महिला कर्मी ने लगाया रेप के प्रयास का आरोप

पारा इलाके का मामला, पुलिस पर मुकदमा न दर्ज करने का आरोप

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

लखनऊ। पारा थाना क्षेत्र में एक निजी अस्पताल की महिला सफाई कर्मचारी ने अस्पताल के एक कर्मी पर रेप का प्रयास और मारपीट का आरोप लगाया है। पीड़िता का कहना है कि घटना के बाद नौ दिन तक पुलिस ने उसका मुकदमा दर्ज नहीं किया और उस पर समझौते का दबाव बनाया गया।

उन्नाव के हसनगंज क्षेत्र की मूल निवासी 28 वर्षीय महिला अपने ई-रिक्शा चालक पति के साथ पारा क्षेत्र में किराए के मकान में रहती है। आर्थिक तंगी के कारण उसने मोहान रोड स्थित एक निजी अस्पताल में सफाई कर्मचारी के रूप में काम शुरू किया था। पीड़िता के अनुसार, 24 जून को नौकरी के पहले ही दिन उसे अस्पताल की तीसरी मंजिल पर सफाई के लिए भेजा गया, जहां उस समय कोई मौजूद नहीं था।

24 लाख की चोरी का पर्दाफाश, दो शातिर चोर गिरफ्तार ये खबर भी पढ़े : 24 लाख की चोरी का पर्दाफाश, दो शातिर चोर गिरफ्तार

महिला का आरोप है कि इसी दौरान अस्पताल में प्लास्टर का काम करने वाला एक कर्मी वहां पहुंचा और उसके साथ अश्लील हरकतें करते हुए दुष्कर्म का प्रयास किया। विरोध करने और शोर मचाने पर आरोपी ने महिला के साथ मारपीट की। शोर सुनकर लोगों के आने की आहट पर आरोपी मौके से फरार हो गया। पीड़िता का आरोप है कि उसने अस्पताल प्रबंधन से शिकायत की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद वह मोहान रोड चौकी और पारा थाने पहुंची, जहां कई दिनों तक उसकी तहरीर पर मुकदमा दर्ज नहीं किया गया। 

महिला और उसके पति का आरोप है कि चौकी पर आरोपी को बुलाकर उनके सामने समझौते की बात कही गई और कुछ रुपये लेकर मामला खत्म करने का दबाव बनाया गया। पति ने यह भी बताया कि उन्हें कई घंटे थाने में बैठाए रखा गया, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। इस संबंध में पारा थाना प्रभारी सुरेश सिंह का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला सफाई के दौरान हुए विवाद से जुड़ा बताया गया था। शिकायत की जांच के बाद महिला की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

प्लास्टिक बैग मुक्त दिवस पर स्वामी चिदानन्द का आह्वान, कपड़े के थैले अपनाने की अपील

कपड़े का थैला केवल एक विकल्प नहीं, बल्कि पृथ्वी के प्रति प्रेम, गंगा के प्रति श्रद्धा और मानवता के प्रति...
उत्तराखंड 
प्लास्टिक बैग मुक्त दिवस पर स्वामी चिदानन्द का आह्वान, कपड़े के थैले अपनाने की अपील

दमनात्मक कार्रवाई वापस लेने की मांग, संघर्ष समिति का सरकार से आग्रह

लखनऊ। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति, उत्तर प्रदेश ने उत्तर प्रदेश विद्युत नियामक आयोग (UPERC) द्वारा लगातार सातवें वर्ष बिजली...
उत्तर प्रदेश 
दमनात्मक कार्रवाई वापस लेने की मांग, संघर्ष समिति का सरकार से आग्रह

वर्ष 2026-27 की प्रथम तिमाही में कर राजस्व लक्ष्य का 73.4% प्राप्त: खन्ना

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने कहा कि प्रदेश की सुदृढ़ वित्तीय व्यवस्था,...

महाकुंभ-2025 को मिला राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस पुरस्कार, यूपी ने रचा नया इतिहास

स्वच्छता के बाद ई-गवर्नेंस में भी महाकुंभ ने रचा इतिहासः ऊर्जा मंत्री
उत्तर प्रदेश 
महाकुंभ-2025 को मिला राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस पुरस्कार, यूपी ने रचा नया इतिहास