एनएचएम की हेल्थ रैंकिंग में लखनऊ प्रथम:डा जीपी.गुप्ता

— सिजेरियन प्रसव दर व परिवार नियोजन सुधार के लिए लागू कार्ययोजना

Published By Shubham Kashyap
On
Shubham Kashyap Picture

लखनऊ। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन,एनएचएम की मासिक हेल्थ रैंकिंग डैशबोर्ड रिपोर्ट के अनुसार,लखनऊ मण्डल ने प्रदेश के सभी 18 मंडलों में प्रथम स्थान प्राप्त हासिल की है। मण्डल का समग्र स्कोर 0.66 दर्ज किया गया है, जो विभिन्न स्वास्थ्य संकेतकों पर उत्कृष्ट प्रदर्शन का प्रमाण है। ये जानकारी अपर निदेशक, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, लखनऊ मण्डल डॉ. जी.पी.गुप्ता ने दी।
उन्होंने बताया कि यह उपलब्धि मण्डल के सभी जनपदों के मुख्य चिकित्सा अधिकारियों, स्वास्थ्य प्रबंधकों, ब्लॉक स्तरीय स्वास्थ्य टीमों तथा फील्ड स्वास्थ्य कर्मियों के समन्वित एवं समर्पित प्रयासों का परिणाम है। उन्होंने कहा कि आगामी माहों में सिजेरियन प्रसव दर व परिवार नियोजन संबंधी संकेतकों में सुधार के लिए विशेष कार्ययोजना लागू की जाएगी। साथ ही अपेक्षाकृत कम प्रदर्शन वाले जनपदों की नियमित समीक्षा कर लक्षित रणनीति के माध्यम से उनके प्रदर्शन में सुधार सुनिश्चित किया जाएगा।
जी.पी.गुप्ता के मुताबिक, इस उपलब्धि का सबसे प्रमुख पहलू यह रहा कि लखनऊ जनपद ने अप्रैल माह में 44वें स्थान से छलांग लगाते हुए मई माह में प्रदेश के 75 जनपदों में प्रथम स्थान प्राप्त किया। यह प्रदेश में सर्वाधिक सुधार दर्ज करने वाला जनपद रहा। साथ ही 'रिवर्सिबल मेथड प्रति 1000 एलिजिबल कपल ' संकेतक में 425.3 प्रतिशत की वृद्धि के साथ भी लखनऊ जनपद ने प्रदेश में सर्वश्रेष्ठ सुधार दर्ज किया।
जीपी.गुप्ता ने बताया, रिपोर्ट से पता चलता है कि परिवार नियोजन के स्थायी और अस्थायी साधनों को अपनाने के मामले में लखनऊ मण्डल का प्रदर्शन अभी और बेहतर किया जा सकता है। इन दोनों संकेतकों में मण्डल की रैंक क्रमशः 10वीं और 9वीं रही है। इन क्षेत्रों में सुधार के लिए आगामी महीनों में विशेष प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि जिला चिकित्सालयों में सिजेरियन प्रसव दर (30 प्रतिशत लक्ष्य) के संकेतक में लखनऊ मण्डल को प्रदेश में सातवां स्थान प्राप्त हुआ। इस संकेतक में विशेष रूप से लखीमपुर खीरी जनपद का प्रदर्शन संतोषजनक नहीं रहा, जहां इस माह सिजेरियन प्रसव का प्रतिशत शून्य दर्ज किया गया। इस क्षेत्र में सुधार के लिए विशेष प्रयास किए जाएंगे।

 
 

लेखक के बारे में

Shubham Kashyap Picture

शुभम कश्यप को पत्रकारिता और मीडिया क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं। उनकी विशेषज्ञता चिकित्सा एवं स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़ी खबरों और अस्पताल आधारित रिपोर्टिंग में है, जहाँ वह विषयों को तथ्यपरक, सटीक और जिम्मेदार ढंग से प्रस्तुत करते हैं।

नवीनतम

सुप्रीम कोर्ट सख्त: बिना जांच एआई-जनित तथ्यों पर भरोसा नहीं, फैसलों में ‘जीरो टॉलरेंस’

नई दिल्ली। उच्चतम न्यायालय ने कहा है कि अदालतें बिना वेरिफिकेशन के एआई (कृत्रिम बुद्धिमत्ता) इस्तेमाल पर जीरो टॉलरेंस की...
राष्ट्रीय 
सुप्रीम कोर्ट सख्त: बिना जांच एआई-जनित तथ्यों पर भरोसा नहीं, फैसलों में ‘जीरो टॉलरेंस’

दिल्ली पुलिस ने आईएसआई समर्थित आतंकी मॉड्यूल का किया भंडाफोड़, चार गिरफ्तार

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस के विशेष प्रकोष्ठ ने राष्ट्रीय राजधानी में कथित आतंकी हमले की साजिश को नाकाम करते हुए...
राष्ट्रीय 
दिल्ली पुलिस ने आईएसआई समर्थित आतंकी मॉड्यूल का किया भंडाफोड़, चार गिरफ्तार

भारत-जापान साझेदारी का नया रणनीतिक युग शुरू, एआई रक्षा व ऊर्जा सहयोग पर सहमति 

सेमीकंडक्टर, क्वांटम, ग्रीन एनर्जी, रक्षा और एआई में साझेदारी को नई रफ्तार मिलेगी
राष्ट्रीय  अंतर्राष्ट्रीय 
भारत-जापान साझेदारी का नया रणनीतिक युग शुरू, एआई रक्षा व ऊर्जा सहयोग पर सहमति 

स्वास्थ्य सेवा को दिया बड़ा उपहार, स्वामी चिदानन्द ने फ्री पेशेंट बस सेवा को दिखाई हरी झंडी

ऋषिकेश। परमार्थ पीठाधीश्वर,स्वामी चिदानन्द सरस्वती के पावन सान्निध्य में निःशुल्क रोगी बस सेवा का शुभारम्भ हुआ। स्वामी ने हरी झंड़ी...
उत्तराखंड 
स्वास्थ्य सेवा को दिया बड़ा उपहार, स्वामी चिदानन्द ने फ्री पेशेंट बस सेवा को दिखाई हरी झंडी

उत्तर प्रदेश

ऊर्जा निगमों में जॉइंट मैनेजमेंट काउंसिल के गठन की संघर्ष समिति ने की मांग

उत्पीड़नात्मक कार्यवाहियां वापस लेना आवश्यक: समिति 
उत्तर प्रदेश 
ऊर्जा निगमों में जॉइंट मैनेजमेंट काउंसिल के गठन की संघर्ष समिति ने की मांग

फाइबर केबल चोरी करने वाले दो शातिर चोर गिरफ्तार, कार और भारी मात्रा में केबल बरामद

लखनऊ। पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ के थाना सुशांत गोल्फ सिटी की पुलिस टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए ऑप्टिकल फाइबर केबल चोरी...
उत्तर प्रदेश 
फाइबर केबल चोरी करने वाले दो शातिर चोर गिरफ्तार, कार और भारी मात्रा में केबल बरामद