फाइबर केबल चोरी करने वाले दो शातिर चोर गिरफ्तार, कार और भारी मात्रा में केबल बरामद

3 कुंतल  केबल के टुकड़े, XUV 500 कार बरामद

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

लखनऊ। पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ के थाना सुशांत गोल्फ सिटी की पुलिस टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए ऑप्टिकल फाइबर केबल चोरी करने वाले दो शातिर चोरों को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है। अभियुक्तों के कब्जे से भारी मात्रा में चोरी की केबल, एक वायर कटर और घटना में प्रयुक्त एक XUV 500 कार बरामद की गई है, जिसे एमवी एक्ट के तहत सीज कर दिया गया है।

WhatsApp Image 2026-07-02 at 7.39.15 PM

टीबी मुक्त भारत अभियान एप डाउनलोड करने की अपील  ये खबर भी पढ़े : टीबी मुक्त भारत अभियान एप डाउनलोड करने की अपील

सुशांत गोल्फ सिटी पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि कृष्णागांव के सामने आउटर रिंग रोड नहर के पास दो संदिग्ध व्यक्ति कार में केबल के बंडल लेकर उसे बेचने की फिराक में खड़े हैं। मौके से दबोचे गए आरोपी पुलिस टीम ने तुरंत दबिश देकर मौके से मारूफ (24 वर्ष) निवासी बहराइच (हाल पता: चिनहट, लखनऊ) और शानू (24 वर्ष) निवासी चिनहट, लखनऊ को गिरफ्तार कर लिया। मारूफ कार ड्राइवर और शानू ऑटो ड्राइवर का काम करता है। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने कुबूल किया कि उन्होंने यह केबल 1-2 दिन पहले एमिटी कॉलेज, चिनहट के पास से चुराई थी और इसे औने-पौने दामों में बेचकर आर्थिक लाभ कमाने वाले थे।

पुलिस ने अभियुक्तों के पास से 112 MM मोटाई की 612 फीट लंबी ऑप्टिकल फाइबर केबल के 12 टुकड़े बरामद किए हैं, जिनका कुल वजन लगभग 3 कुंतल है। इसके अलावा केबल काटने वाला वायर कटर भी जब्त किया गया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ सुशांत गोल्फ सिटी थाने में मुकदमा दर्ज कर उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

कुकू टीवी पर मनोरंजन का नया डोज, मिलेंगे अलग-अलग जॉनर

डिजिटल एंटरटेनमेंट की दुनिया में माइक्रोड्रामा तेजी से दर्शकों के बीच अपनी जगह बना रहे हैं। इसी कड़ी में कुकू...
मनोरंजन 
कुकू टीवी पर मनोरंजन का नया डोज, मिलेंगे अलग-अलग जॉनर

बूथ से संगठन मजबूत करने में जुटी कांग्रेस, चायल के तीनों ब्लाकों में हुआ मंथन

कौशाम्बी। जिले में कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान के तहत चायल विधानसभा क्षेत्र के मूरतगंज, नेवादा और चायल ब्लाक...
उत्तर प्रदेश 
बूथ से संगठन मजबूत करने में जुटी कांग्रेस, चायल के तीनों ब्लाकों में हुआ मंथन

वाराणसी : कैंट विजयानगरम में अवैध रूप से संचालित दो होटल एवं गेस्ट हाउस सील

वाराणसी। उत्तर प्रदेश के वाराणसी में गुरूवार को नगर निगम ने सिगरा थाना क्षेत्र स्थित विजयानगरम मार्केट (कैंट) में अवैध...
उत्तर प्रदेश 
वाराणसी : कैंट विजयानगरम में अवैध रूप से संचालित दो होटल एवं गेस्ट हाउस सील

धमतरी में हाईवे सर्विलेंस टीम सक्रिय, ब्लैक स्पॉट पर रहेगी नजर

धमतरी। धमतरी में सड़क सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने और सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए हाईवे सर्विलेंस टीम...
छत्तीसगढ़ 
धमतरी में हाईवे सर्विलेंस टीम सक्रिय, ब्लैक स्पॉट पर रहेगी नजर

स्कूली बसों की भिड़ंत में सात छात्र-छात्राएं घायल, मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान

हमीरपुर। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले के राठ कोतवाली क्षेत्र के सैना रोड पर गुरुवार को दो स्कूली बसों की...
उत्तर प्रदेश 
स्कूली बसों की भिड़ंत में सात छात्र-छात्राएं घायल, मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान

उत्तर प्रदेश

बूथ से संगठन मजबूत करने में जुटी कांग्रेस, चायल के तीनों ब्लाकों में हुआ मंथन

कौशाम्बी। जिले में कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान के तहत चायल विधानसभा क्षेत्र के मूरतगंज, नेवादा और चायल ब्लाक...
उत्तर प्रदेश 
बूथ से संगठन मजबूत करने में जुटी कांग्रेस, चायल के तीनों ब्लाकों में हुआ मंथन

वाराणसी : कैंट विजयानगरम में अवैध रूप से संचालित दो होटल एवं गेस्ट हाउस सील

वाराणसी। उत्तर प्रदेश के वाराणसी में गुरूवार को नगर निगम ने सिगरा थाना क्षेत्र स्थित विजयानगरम मार्केट (कैंट) में अवैध...
उत्तर प्रदेश 
वाराणसी : कैंट विजयानगरम में अवैध रूप से संचालित दो होटल एवं गेस्ट हाउस सील

स्कूली बसों की भिड़ंत में सात छात्र-छात्राएं घायल, मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान

हमीरपुर। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले के राठ कोतवाली क्षेत्र के सैना रोड पर गुरुवार को दो स्कूली बसों की...
उत्तर प्रदेश 
स्कूली बसों की भिड़ंत में सात छात्र-छात्राएं घायल, मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान

सिविल अस्पताल: चोकिंग की शिकार महिला की बची जान

लखनऊ। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी सिविल चिकित्सालय में आज शाम चिकित्सकीय तत्परता, त्वरित निर्णय और टीमवर्क का एक चमत्कारिक सराहनीय...
उत्तर प्रदेश 
सिविल अस्पताल: चोकिंग की शिकार महिला की बची जान