बूथ से संगठन मजबूत करने में जुटी कांग्रेस, चायल के तीनों ब्लाकों में हुआ मंथन

संगठन सृजन अभियान के तहत ब्लाक व मंडल पदाधिकारियों से लिया सुझाव, आगामी चुनाव और जिलाध्यक्ष चयन को लेकर भी हुई चर्चा

Published By Rohit Tiwari
On
Rohit Tiwari Picture

IMG-20260820-WA0504कौशाम्बी। जिले में कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान के तहत चायल विधानसभा क्षेत्र के मूरतगंज, नेवादा और चायल ब्लाक में बैठक आयोजित कर संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने को लेकर मंथन किया गया। बैठकों में ब्लाक अध्यक्षों, मंडल अध्यक्षों और पार्टी पदाधिकारियों से पार्टी संगठन को लेकर सुझाव लिए गए। आगामी चुनाव तथा नए जिलाध्यक्ष के चयन की प्रक्रिया को लेकर भी पदाधिकारियों के साथ वन-टू-वन चर्चा की गई।

बैठक में संगठन सृजन अभियान के तहत चायल विधानसभा के तीनों ब्लाकों में पार्टी की गतिविधियों को गति देने और जमीनी स्तर पर संगठन को सक्रिय करने पर जोर दिया गया। इस दौरान भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती पर उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके देशहित में किए गए कार्यों को याद किया गया।
संगठन सृजन अभियान के तहत चायल विधानसभा के प्रभारी शिव कुमार डहरिया ने कहा कि पार्टी की प्राथमिकता बूथ स्तर से जनमुद्दों को मजबूती के साथ उठाना है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की नीतियों से युवा, छात्र और किसान परेशान हैं। कांग्रेस कार्यकर्ता जनता के बीच पहुंचकर उनकी समस्याओं और मुद्दों को प्रमुखता से उठाएंगे।
उन्होंने कहा कि संगठन को बूथ स्तर से मजबूत करने के लिए ब्लाक अध्यक्षों, मंडल अध्यक्षों और पदाधिकारियों से लगातार संवाद किया जाएगा। उनकी राय और सुझावों के आधार पर संगठन को नई ऊर्जा देने का प्रयास होगा। आगामी चुनाव को देखते हुए पार्टी की जमीनी पकड़ मजबूत करने के साथ ही कार्यकर्ताओं को सक्रिय भूमिका निभाने के लिए तैयार किया जाएगा।
डहरिया ने कहा कि संगठन की मजबूती ही पार्टी की सबसे बड़ी ताकत है। इसके लिए प्रत्येक बूथ पर कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता देने की जरूरत है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर पार्टी को जिले में और अधिक मजबूत व सशक्त बनाने का आह्वान किया।
बैठक में सहप्रभारी राजन दुबे, मनिंदर मिश्रा, मंजू संत, कौशाम्बी जिलाध्यक्ष गौरव पाण्डेय समेत कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता, ब्लाक अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।

गोस्वामी जी ना होते तो आज घर-घर राम की शायद चर्चा ना होती:ओमप्रकाश पांडे                             ये खबर भी पढ़े : गोस्वामी जी ना होते तो आज घर-घर राम की शायद चर्चा ना होती:ओमप्रकाश पांडे

लेखक के बारे में

Rohit Tiwari Picture

पिछले छह वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय रोहित तिवारी कौशांबी में आधारित हैं और क्षेत्रीय मुद्दों की कवरेज में लगातार कार्य कर रहे हैं। वर्तमान में वह ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं।

नवीनतम

कुकू टीवी पर मनोरंजन का नया डोज, मिलेंगे अलग-अलग जॉनर

डिजिटल एंटरटेनमेंट की दुनिया में माइक्रोड्रामा तेजी से दर्शकों के बीच अपनी जगह बना रहे हैं। इसी कड़ी में कुकू...
मनोरंजन 
कुकू टीवी पर मनोरंजन का नया डोज, मिलेंगे अलग-अलग जॉनर

बूथ से संगठन मजबूत करने में जुटी कांग्रेस, चायल के तीनों ब्लाकों में हुआ मंथन

कौशाम्बी। जिले में कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान के तहत चायल विधानसभा क्षेत्र के मूरतगंज, नेवादा और चायल ब्लाक...
उत्तर प्रदेश 
बूथ से संगठन मजबूत करने में जुटी कांग्रेस, चायल के तीनों ब्लाकों में हुआ मंथन

वाराणसी : कैंट विजयानगरम में अवैध रूप से संचालित दो होटल एवं गेस्ट हाउस सील

वाराणसी। उत्तर प्रदेश के वाराणसी में गुरूवार को नगर निगम ने सिगरा थाना क्षेत्र स्थित विजयानगरम मार्केट (कैंट) में अवैध...
उत्तर प्रदेश 
वाराणसी : कैंट विजयानगरम में अवैध रूप से संचालित दो होटल एवं गेस्ट हाउस सील

धमतरी में हाईवे सर्विलेंस टीम सक्रिय, ब्लैक स्पॉट पर रहेगी नजर

धमतरी। धमतरी में सड़क सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने और सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए हाईवे सर्विलेंस टीम...
छत्तीसगढ़ 
धमतरी में हाईवे सर्विलेंस टीम सक्रिय, ब्लैक स्पॉट पर रहेगी नजर

स्कूली बसों की भिड़ंत में सात छात्र-छात्राएं घायल, मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान

हमीरपुर। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले के राठ कोतवाली क्षेत्र के सैना रोड पर गुरुवार को दो स्कूली बसों की...
उत्तर प्रदेश 
स्कूली बसों की भिड़ंत में सात छात्र-छात्राएं घायल, मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान

उत्तर प्रदेश

बूथ से संगठन मजबूत करने में जुटी कांग्रेस, चायल के तीनों ब्लाकों में हुआ मंथन

कौशाम्बी। जिले में कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान के तहत चायल विधानसभा क्षेत्र के मूरतगंज, नेवादा और चायल ब्लाक...
उत्तर प्रदेश 
बूथ से संगठन मजबूत करने में जुटी कांग्रेस, चायल के तीनों ब्लाकों में हुआ मंथन

वाराणसी : कैंट विजयानगरम में अवैध रूप से संचालित दो होटल एवं गेस्ट हाउस सील

वाराणसी। उत्तर प्रदेश के वाराणसी में गुरूवार को नगर निगम ने सिगरा थाना क्षेत्र स्थित विजयानगरम मार्केट (कैंट) में अवैध...
उत्तर प्रदेश 
वाराणसी : कैंट विजयानगरम में अवैध रूप से संचालित दो होटल एवं गेस्ट हाउस सील

स्कूली बसों की भिड़ंत में सात छात्र-छात्राएं घायल, मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान

हमीरपुर। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले के राठ कोतवाली क्षेत्र के सैना रोड पर गुरुवार को दो स्कूली बसों की...
उत्तर प्रदेश 
स्कूली बसों की भिड़ंत में सात छात्र-छात्राएं घायल, मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान

सिविल अस्पताल: चोकिंग की शिकार महिला की बची जान

लखनऊ। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी सिविल चिकित्सालय में आज शाम चिकित्सकीय तत्परता, त्वरित निर्णय और टीमवर्क का एक चमत्कारिक सराहनीय...
उत्तर प्रदेश 
सिविल अस्पताल: चोकिंग की शिकार महिला की बची जान