सीईआईआर ने लौटाई मोबाइल की मुस्कान, कौशाम्बी पुलिस ने 23 लाख के 106 फोन बरामद

Published By Rohit Tiwari
On
Rohit Tiwari Picture

IMG-20260820-WA0405कौशाम्बी। जिले में मोबाइल फोन खोने या चोरी होने की शिकायतों पर पुलिस ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। केंद्रीय उपकरण पहचान रजिस्टर (सीईआईआर) पोर्टल की मदद से जिले के विभिन्न थानों की पुलिस टीमों ने सर्विलांस और मैनुअल इनपुट के आधार पर अलग-अलग कंपनियों के 106 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। बरामद मोबाइलों की अनुमानित कीमत करीब 23 लाख रुपये बताई गई है। पुलिस ने पहचान की प्रक्रिया पूरी करने के बाद सभी मोबाइल उनके वास्तविक स्वामियों को सौंप दिए।

मोबाइल बरामदगी में थानों पर तैनात कंप्यूटर ऑपरेटर और सीसीटीएनएस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। टीम ने मोबाइल से जुड़े तकनीकी साक्ष्यों और उपलब्ध डाटा का गहन विश्लेषण करते हुए उनकी लोकेशन व इस्तेमाल से संबंधित जानकारी जुटाई। इसके आधार पर अलग-अलग स्थानों से मोबाइल फोन को ट्रेस कर बरामद किया गया।

मंजुल-सुधा हत्याकांड में फैसला, पूर्व एमएलसी कमलेश  समेत 10 दोषियों को उम्रकैद ये खबर भी पढ़े : मंजुल-सुधा हत्याकांड में फैसला, पूर्व एमएलसी कमलेश समेत 10 दोषियों को उम्रकैद

करारी और सैनी पुलिस संयुक्त रूप से अव्वल

मोबाइल बरामद करने में थाना करारी और थाना सैनी की पुलिस टीम संयुक्त रूप से प्रथम स्थान पर रही। दोनों थानों की टीमों ने 15-15 मोबाइल फोन बरामद किए। वहीं पश्चिम शरीरा थाना की पुलिस ने 14 मोबाइल बरामद कर तीसरा स्थान हासिल किया। अन्य थानों की टीमों ने भी तकनीकी संसाधनों और सर्विलांस की मदद से मोबाइल बरामद किए।

पूरे देश में कहीं भी ट्रैक हो सकता है मोबाइल

पुलिस के अनुसार सीईआईआर (Central Equipment Identity Register) पोर्टल एक केंद्रीयकृत नागरिक पोर्टल है, जिसकी मदद से गुम या चोरी हुए मोबाइल फोन को ट्रैक किया जा सकता है। मोबाइल खोने की स्थिति में आम नागरिक स्वयं भी ceir.gov.in पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज करा सकते हैं। इसके अलावा थानों पर मोबाइल गुम होने संबंधी प्राप्त प्रार्थना पत्रों को भी सीईआईआर पोर्टल पर दर्ज कर ट्रैकिंग की कार्रवाई की जाती है।

पुलिस के मुताबिक सीईआईआर की मदद से देश के किसी भी हिस्से में इस्तेमाल हो रहे गुम मोबाइल की जानकारी मिलने पर संबंधित थाने को सूचित कर उसे बरामद कराया जा सकता है। इसके बाद मोबाइल की पहचान और आवश्यक सत्यापन के उपरांत उसे उसके वास्तविक स्वामी को सुपुर्द किया जाता है।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Rohit Tiwari Picture

पिछले छह वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय रोहित तिवारी कौशांबी में आधारित हैं और क्षेत्रीय मुद्दों की कवरेज में लगातार कार्य कर रहे हैं। वर्तमान में वह ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं।

नवीनतम

अजगरा महोत्सव में दिखेगा संस्कृति और आधुनिक जनसंवाद का संगम-डीएम

प्रतापगढ़।अजगरा महोत्सव-2026 की तैयारियों एवं आयोजन की रूपरेखा को लेकर जिलाधिकारी अभिषेक पाण्डेय ने गुरुवार को कैम्प कार्यालय सभागार में...
अजगरा महोत्सव में दिखेगा संस्कृति और आधुनिक जनसंवाद का संगम-डीएम

सीडीओ ने पान उत्पादक कृषकों के दल को हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना

प्रतापगढ़। गुणवत्तायुक्त पान उत्पादन को प्रोत्साहन की योजना वर्ष 2026-27 के अन्तर्गत जनपद के पान उत्पादक 50 कृषकों के दल...
सीडीओ ने पान उत्पादक कृषकों के दल को हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना

सीईआईआर ने लौटाई मोबाइल की मुस्कान, कौशाम्बी पुलिस ने 23 लाख के 106 फोन बरामद

कौशाम्बी। जिले में मोबाइल फोन खोने या चोरी होने की शिकायतों पर पुलिस ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए बड़ी सफलता...
उत्तर प्रदेश 
सीईआईआर ने लौटाई मोबाइल की मुस्कान, कौशाम्बी पुलिस ने 23 लाख के 106 फोन बरामद

जापान एयरपोर्ट: रनवे पर दौड़ते विमान के इंजन से निकला काला धुआं

टोक्यो। जापान की राजधानी टोक्यो के पास स्थित नारिता एयरपोर्ट पर गुरुवार सुबह एक विमान के इंजन के पास काला...
अंतर्राष्ट्रीय 
जापान एयरपोर्ट: रनवे पर दौड़ते विमान के इंजन से निकला काला धुआं

राज्य मंत्री हंस राज विश्वकर्मा ने स्व0 सौरभ विश्वकर्मा के परिजनों मिलकर बंधाया ढांढस

प्रतापगढ़। सूक्ष्म, लघु एवं उद्यम विभाग के राज्य मंत्री हंस राज विश्वकर्मा ने निरीक्षण भवन लोक निर्माण विभाग प्रतापगढ़ (गेस्ट...
राज्य मंत्री हंस राज विश्वकर्मा ने स्व0 सौरभ विश्वकर्मा के परिजनों मिलकर बंधाया ढांढस

उत्तर प्रदेश

सीईआईआर ने लौटाई मोबाइल की मुस्कान, कौशाम्बी पुलिस ने 23 लाख के 106 फोन बरामद

कौशाम्बी। जिले में मोबाइल फोन खोने या चोरी होने की शिकायतों पर पुलिस ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए बड़ी सफलता...
उत्तर प्रदेश 
सीईआईआर ने लौटाई मोबाइल की मुस्कान, कौशाम्बी पुलिस ने 23 लाख के 106 फोन बरामद

विदेश भेजने के बहाने ठगी करने वाले गिरोह बेनकाब, आरोपी गिरफ्तार

फतेहाबाद पुलिस ने की गिरफ्तारी फतेहाबाद। विदेश भेजने और वर्क वीजा दिलवाने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी करने...
उत्तर प्रदेश 
विदेश भेजने के बहाने ठगी करने वाले गिरोह बेनकाब, आरोपी गिरफ्तार

केशव बोले- कांग्रेस को माँ दुर्गा, लक्ष्मी और माँ सरस्वती से परहेज क्यों?

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने गुरुवार काे कहा कि रस्सी जल गई, पर ऐंठन नहीं...
उत्तर प्रदेश 
केशव बोले- कांग्रेस को माँ दुर्गा, लक्ष्मी और माँ सरस्वती से परहेज क्यों?