बैंक अफसर पत्नी की हत्या के बाद पति ने बहन को मारी गोली, फिर खुद को भी गोली से उड़ाया

गोमतीनगर में सनसनीखेज वारदात से हड़कंप, बैंक के बाहर पत्नी को बुलाकर मारी गोली

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

घर पहुंचकर बहन की हत्या के बाद आत्मघाती कदम उठाया

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के गोमतीनगर इलाके में गुरुवार को सनसनीखेज वारदात से हड़कंप मच गया। एक बैंक कर्मचारी ने कथित तौर पर पहले अपनी पत्नी को बैंक के बाहर बुलाकर गोली मार दी। इसके बाद वह घर पहुंचा और कमरे में अपनी बहन को गोली मारने के बाद खुद को भी गोली मार ली। घटना के बाद पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, मृतका की पहचान दिव्या मिश्रा के रूप में हुई है। वह एक निजी बैंक में असिस्टेंट मैनेजर के पद पर कार्यरत थीं और आलमबाग इलाके में रहती थीं। बताया जा रहा है कि उनका अपने पति मानस बाजपेई से वैवाहिक विवाद चल रहा था और करीब एक वर्ष पहले उन्होंने तलाक के लिए अदालत में याचिका दायर की थी।

जौनपुर में भारी बारिश के चलते 19 अगस्त को स्कूल बंद ये खबर भी पढ़े : जौनपुर में भारी बारिश के चलते 19 अगस्त को स्कूल बंद

बैंक के बाहर फोन कर बुलाया

जानकारी के अनुसार गुरुवार दोपहर मानस ने बैंक के बाहर अपनी पत्नी दिव्या को फोन किया और उन्हें ऑफिस से बाहर बुलाया। दोनों के बीच कुछ देर बातचीत हुई। इसी दौरान मानस ने कथित तौर पर दिव्या को गोली मार दी और मौके से फरार हो गया।

गोली लगने के बाद दिव्या को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, लेकिन चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की।

घर पहुंचकर बहन को मारी गोली

पत्नी को गोली मारने के बाद मानस हुसड़िया चौराहे के पास स्थित अपने किराये के मकान पर पहुंचा। बताया जा रहा है कि उसकी बहन शीबा बाजपेई भी उसके साथ रहती थी। घर पहुंचने के बाद उसने कमरे का दरवाजा अंदर से बंद कर लिया।स्थानीय लोगों के मुताबिक, कुछ देर बाद कमरे के भीतर से आवाजें सुनाई दीं। इसके बाद जानकारी सामने आई कि मानस ने अपनी बहन को गोली मार दी और फिर खुद को भी गोली मार ली। पुलिस के पहुंचने पर दोनों को गंभीर हालत में पाया गया।

प्रत्यक्षदर्शी ने बताई घटना से पहले की स्थिति

स्थानीय फास्ट फूड दुकान के संचालक लवकुश के मुताबिक, करीब 12:30 बजे मानस अचानक वहां पहुंचा था। वह काफी पसीने में था और सीधे कमरे के अंदर चला गया। कुछ देर बाद उसने दरवाजा बंद कर लिया। इसके बाद गोली चलने की जानकारी सामने आई।स्थानीय लोगों के मुताबिक मानस और उसकी बहन दोनों किराये के मकान में रहते थे। उनके माता-पिता की पहले ही मृत्यु हो चुकी है।

पति-पत्नी के विवाद की बात सामने आई

पुलिस की शुरुआती जांच में पति-पत्नी के बीच लंबे समय से विवाद होने की बात सामने आई है। बताया जा रहा है कि दिव्या ने करीब एक साल पहले पति से तलाक के लिए अदालत में अपील दायर की थी। हालांकि, गोलीकांड के पीछे वास्तविक वजह क्या थी, इसका अभी आधिकारिक रूप से खुलासा नहीं हुआ है।

पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। घटनास्थल से मिले साक्ष्यों, प्रत्यक्षदर्शियों के बयान और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पूरे घटनाक्रम की कड़ियां जोड़ी जा रही हैं। फोरेंसिक टीम ने भी मौके से साक्ष्य जुटाए हैं।पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच जारी है और जांच पूरी होने के बाद ही वारदात के पीछे की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी।

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

सीईआईआर ने लौटाई मोबाइल की मुस्कान, कौशाम्बी पुलिस ने 23 लाख के 106 फोन बरामद

कौशाम्बी। जिले में मोबाइल फोन खोने या चोरी होने की शिकायतों पर पुलिस ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए बड़ी सफलता...
उत्तर प्रदेश 
सीईआईआर ने लौटाई मोबाइल की मुस्कान, कौशाम्बी पुलिस ने 23 लाख के 106 फोन बरामद

जापान एयरपोर्ट: रनवे पर दौड़ते विमान के इंजन से निकला काला धुआं

टोक्यो। जापान की राजधानी टोक्यो के पास स्थित नारिता एयरपोर्ट पर गुरुवार सुबह एक विमान के इंजन के पास काला...
अंतर्राष्ट्रीय 
जापान एयरपोर्ट: रनवे पर दौड़ते विमान के इंजन से निकला काला धुआं

राज्य मंत्री हंस राज विश्वकर्मा ने स्व0 सौरभ विश्वकर्मा के परिजनों मिलकर बंधाया ढांढस

प्रतापगढ़। सूक्ष्म, लघु एवं उद्यम विभाग के राज्य मंत्री हंस राज विश्वकर्मा ने निरीक्षण भवन लोक निर्माण विभाग प्रतापगढ़ (गेस्ट...
राज्य मंत्री हंस राज विश्वकर्मा ने स्व0 सौरभ विश्वकर्मा के परिजनों मिलकर बंधाया ढांढस

सीरिया को लेकर इजरायली रक्षा मंत्री ने दी तुर्की को चेतावनी

टोक्यो। इजरायल के रक्षामंत्री इजरायल काट्ज ने तुर्किये के राष्ट्रपति रेसेप तैय्यप एर्दोगान पर सीरिया को लेकर गंभीर आरोप लगाए।...
अंतर्राष्ट्रीय 
सीरिया को लेकर इजरायली रक्षा मंत्री ने दी तुर्की को चेतावनी

अमेरिका से बातचीत का मतलब आत्मसमर्पण नहीं: ईरानी राष्ट्रपति

तेहरान। ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन ने कहा है कि अमेरिका के साथ बातचीत करने का मतलब आत्मसमर्पण नहीं है।...
अंतर्राष्ट्रीय 
अमेरिका से बातचीत का मतलब आत्मसमर्पण नहीं: ईरानी राष्ट्रपति

उत्तर प्रदेश

सीईआईआर ने लौटाई मोबाइल की मुस्कान, कौशाम्बी पुलिस ने 23 लाख के 106 फोन बरामद

कौशाम्बी। जिले में मोबाइल फोन खोने या चोरी होने की शिकायतों पर पुलिस ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए बड़ी सफलता...
उत्तर प्रदेश 
सीईआईआर ने लौटाई मोबाइल की मुस्कान, कौशाम्बी पुलिस ने 23 लाख के 106 फोन बरामद

विदेश भेजने के बहाने ठगी करने वाले गिरोह बेनकाब, आरोपी गिरफ्तार

फतेहाबाद पुलिस ने की गिरफ्तारी फतेहाबाद। विदेश भेजने और वर्क वीजा दिलवाने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी करने...
उत्तर प्रदेश 
विदेश भेजने के बहाने ठगी करने वाले गिरोह बेनकाब, आरोपी गिरफ्तार

केशव बोले- कांग्रेस को माँ दुर्गा, लक्ष्मी और माँ सरस्वती से परहेज क्यों?

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने गुरुवार काे कहा कि रस्सी जल गई, पर ऐंठन नहीं...
उत्तर प्रदेश 
केशव बोले- कांग्रेस को माँ दुर्गा, लक्ष्मी और माँ सरस्वती से परहेज क्यों?