सीरिया को लेकर इजरायली रक्षा मंत्री ने दी तुर्की को चेतावनी

सीरिया में खतरनाक कदम न उठाएं तुर्की: एर्दोगान 

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

टोक्यो। इजरायल के रक्षामंत्री इजरायल काट्ज ने तुर्किये के राष्ट्रपति रेसेप तैय्यप एर्दोगान पर सीरिया को लेकर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने चेतावनी दी कि इजरायल अपनी सुरक्षा के लिए किसी भी संभावित खतरे को बर्दाश्त नहीं करेगा।

इजरायल के रक्षामंत्री इजरायल काट्ज ने सोशल मीड‍िया प्‍लेटफार्म 'एक्‍स' पोस्‍ट पर ल‍िखा, ''तुर्किये के राष्ट्रपति रेसेप तैय्यप एर्दोगान तुर्की को सीरिया में खतरनाक कदमों की ओर धकेल रहे हैं। इजरायल किसी भी ऐसी ताकत या संगठन को अपनी सुरक्षा के लिए खतरा बनने की अनुमति नहीं देगा। बेहतर होगा कि एर्दोगान तुर्की की संसद में इजरायल के खिलाफ बयानबाजी तक ही सीमित रहें और इजरायल को चुनौती देने की कोशिश न करें।''

अमेरिकी सीनेटरों ने तिब्बत का भविष्य सुरक्षित करने के लिए पेश किया नया कानून ये खबर भी पढ़े : अमेरिकी सीनेटरों ने तिब्बत का भविष्य सुरक्षित करने के लिए पेश किया नया कानून

इससे पहले नेतन्याहू ने अपनी लिकुड पार्टी की ओर से सोशल मीड‍िया प्‍लेटफार्म 'एक्स' पर पोस्ट किए गए एक वीडियो में इस मुद्दे पर बात की। उन्होंने कहा कि इजरायल सीरिया में तुर्की की ऐसी सैन्य बढ़ोतरी को बर्दाश्त नहीं करेगा जो इजरायल के लिए खतरा बने।

मंगलवार को सीरिया के अबू अल-दुहुर हवाई अड्डे पर हुए इजरायली हमले का जिक्र करते हुए नेतन्याहू ने कहा, "हमने अपना संदेश साफ कर दिया था। जाहिर है उन्होंने इसे ठीक से नहीं सुना, इसलिए हमने यह सुनिश्चित किया कि वे इसे बेहतर तरीके से समझें।"

इजरायल का कहना है कि यह हमला इसलिए किया गया, क्योंकि दमिश्क ने वहां तुर्की सेनाओं को तैनात करने की इजाजत दी है। वहीं तुर्की ने इस दावे को खारिज करते हुए इजरायल पर सीरिया की संप्रभुता का उल्लंघन करने का आरोप लगाया है।

मंगलवार सुबह तड़के इजरायली लड़ाकू विमानों ने उत्तर-पश्चिमी सीरिया के इदलिब प्रांत में स्थित अबू अल-दुहुर सैन्य हवाई अड्डे के रनवे पर 8 हवाई हमले किए। इस बीच बुधवार को इजरायल के सेना प्रमुख इयाल जमीर ने दक्षिणी सीरिया का दौरा किया। सेना ने बताया कि यह दौरा एक दिन पहले हुए हवाई हमलों के बाद हुआ है।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

सीईआईआर ने लौटाई मोबाइल की मुस्कान, कौशाम्बी पुलिस ने 23 लाख के 106 फोन बरामद

कौशाम्बी। जिले में मोबाइल फोन खोने या चोरी होने की शिकायतों पर पुलिस ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए बड़ी सफलता...
उत्तर प्रदेश 
सीईआईआर ने लौटाई मोबाइल की मुस्कान, कौशाम्बी पुलिस ने 23 लाख के 106 फोन बरामद

जापान एयरपोर्ट: रनवे पर दौड़ते विमान के इंजन से निकला काला धुआं

टोक्यो। जापान की राजधानी टोक्यो के पास स्थित नारिता एयरपोर्ट पर गुरुवार सुबह एक विमान के इंजन के पास काला...
अंतर्राष्ट्रीय 
जापान एयरपोर्ट: रनवे पर दौड़ते विमान के इंजन से निकला काला धुआं

राज्य मंत्री हंस राज विश्वकर्मा ने स्व0 सौरभ विश्वकर्मा के परिजनों मिलकर बंधाया ढांढस

प्रतापगढ़। सूक्ष्म, लघु एवं उद्यम विभाग के राज्य मंत्री हंस राज विश्वकर्मा ने निरीक्षण भवन लोक निर्माण विभाग प्रतापगढ़ (गेस्ट...
राज्य मंत्री हंस राज विश्वकर्मा ने स्व0 सौरभ विश्वकर्मा के परिजनों मिलकर बंधाया ढांढस

सीरिया को लेकर इजरायली रक्षा मंत्री ने दी तुर्की को चेतावनी

टोक्यो। इजरायल के रक्षामंत्री इजरायल काट्ज ने तुर्किये के राष्ट्रपति रेसेप तैय्यप एर्दोगान पर सीरिया को लेकर गंभीर आरोप लगाए।...
अंतर्राष्ट्रीय 
सीरिया को लेकर इजरायली रक्षा मंत्री ने दी तुर्की को चेतावनी

अमेरिका से बातचीत का मतलब आत्मसमर्पण नहीं: ईरानी राष्ट्रपति

तेहरान। ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन ने कहा है कि अमेरिका के साथ बातचीत करने का मतलब आत्मसमर्पण नहीं है।...
अंतर्राष्ट्रीय 
अमेरिका से बातचीत का मतलब आत्मसमर्पण नहीं: ईरानी राष्ट्रपति

उत्तर प्रदेश

सीईआईआर ने लौटाई मोबाइल की मुस्कान, कौशाम्बी पुलिस ने 23 लाख के 106 फोन बरामद

कौशाम्बी। जिले में मोबाइल फोन खोने या चोरी होने की शिकायतों पर पुलिस ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए बड़ी सफलता...
उत्तर प्रदेश 
सीईआईआर ने लौटाई मोबाइल की मुस्कान, कौशाम्बी पुलिस ने 23 लाख के 106 फोन बरामद

विदेश भेजने के बहाने ठगी करने वाले गिरोह बेनकाब, आरोपी गिरफ्तार

फतेहाबाद पुलिस ने की गिरफ्तारी फतेहाबाद। विदेश भेजने और वर्क वीजा दिलवाने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी करने...
उत्तर प्रदेश 
विदेश भेजने के बहाने ठगी करने वाले गिरोह बेनकाब, आरोपी गिरफ्तार

केशव बोले- कांग्रेस को माँ दुर्गा, लक्ष्मी और माँ सरस्वती से परहेज क्यों?

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने गुरुवार काे कहा कि रस्सी जल गई, पर ऐंठन नहीं...
उत्तर प्रदेश 
केशव बोले- कांग्रेस को माँ दुर्गा, लक्ष्मी और माँ सरस्वती से परहेज क्यों?